ONE: NEXTGEN के लिए क्रीकलिआ Vs. आयगुन, एटमवेट ग्रां प्री सेमीफाइनल मैचों की घोषणा

Roman Kryklia and Murat Aygun headline ONE: NEXTGEN

ONE Championship एक बार फिर धमाकेदार इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है, जिसमें कई टैलेंटेड फाइटर्स शानदार अंदाज में जीत दर्ज कर बड़े सुपरस्टार बनना चाहेंगे।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN का प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से किया जाएगा, जिसके कार्ड में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैच भी होंगे।

मेन इवेंट में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

उससे पहले ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैच होंगे, जिनमें ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट का सामना जापानी स्टार इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा, वहीं पूर्व 2-स्पोर्ट क्वीन स्टैम्प फेयरटेक्स की भिड़ंत ब्राजीलियाई स्टार जूली मेज़ाबार्बा से होगी।

क्रीकलिआ इससे पहले ONE: BIG BANG में आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने वाले थे, लेकिन COVID-19 सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल के कारण उन्हें मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा था।

यूक्रेनियाई एथलीट की COVID-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन उन्हें पॉज़िटिव रिपोर्ट वाले व्यक्ति के साथ संपर्क में आने के कारण क्वारंटीन रहने की सलाह मिली थी।

इस बीच आयगुन ने उस इवेंट में ब्राजीलियाई किकबॉक्सिंग एथलीट एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया, वहीं क्रीकलिआ ने ONE: COLLISION COURSE में आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका को मात दी थी।

अब करीब एक साल बाद क्रीकलिआ और आयगुन आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी भिड़ंत 29 अक्टूबर को लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में होगी।

Anderson Silva and Murat Aygun fight at ONE: BIG BANG

ONE: NEXTGEN में इसके अलावा ONE विमेंस एटमवेट ग्रां प्री का सेमीफाइनल राउंड भी होगा।

पहले सेमीफाइनल में फोगाट का सामना हिराटा से होगा।

फोगाट ने ONE: EMPOWER में चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर टूर्नामेंट के अंतिम 4 में प्रवेश किया था।

वहीं हिराटा ने अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन को उनके डेब्यू मैच में सर्वसम्मत निर्णय से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।



ONE: EMPOWER में स्टैम्प ने यूक्रेनियाई ग्रैपलिंग सुपरस्टार एल्योना रसोहायना को विभाजित निर्णय से हराकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपनी पहली हार का बदला भी पूरा किया।

सेमीफाइनल में स्टैम्प का सामना हैम सिओ ही से होने वाला था, लेकिन चोट के कारण दक्षिण कोरियाई स्टार को मैच से नाम वापस लेना पड़ा है।

उनकी जगह मेज़ाबार्बा लेंगी, जिन्होंने टूर्नामेंट की अल्टरनेट बाउट में 2 बार की ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी थी।

सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली 2 एथलीट्स ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएंगी।

Stamp Fairtex as Sailor Moon

कार्ड में अपराजित बेलारूसी एथलीट किरिल ग्रिशेंको भी मौजूद हैं, जिन्होंने “ONE on TNT IV” में “रग रग” ओमार केन के शानदार मोमेंटम को बिगाड़ दिया था।

ग्रिशेंको का सामना अपराजित हेवीवेट स्टार डस्टिन जॉयनसन से होगा, जो अपना ONE डेब्यू कर रहे होंगे।

इवेंट में फिलीपीनो स्टार जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो और चीनी एथलीट मियाओ ली ताओ का रीमैच भी होगा।

ONE: AGE OF DRAGONS में पहली भिड़ंत में मिआडो ने अपने एशियाई प्रतिद्वंदी को फ्लाइंग नी लगाकर पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया था। अब मिआडो साबित करना चाहते हैं कि वो जीत उन्हें अच्छे भाग्य से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत की वजह से मिली थी, वहीं मियाओ अपनी हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।

अंत में लाइट हेवीवेट स्टार बेबुलट इसाएव रिकॉर्ड ब्रेकिंग नॉकआउट जीत के बाद एक बार फिर शानदार अंदाज में जीत प्राप्त करना चाहेंगे। मगर उनका सामना बोगडन स्टोइका से होगा, जो अपने डेब्यू मैच में बड़ी जीत दर्ज कर क्रीकलिआ को चैलेंज करने की ओर एक कदम आगे बढ़ाना चाहेंगे।

यहां जानिए इवेंट में किसका सामना किससे होगा।

Light heavyweight kickboxers Mihajlo Kecojevic and Beybulat Isaev fight at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

ONE: NEXTGEN का पूरा बाउट कार्ड

  • (c) रोमन क्रीकलिआ vs. मुरात आयगुन (ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. जूली मेज़ाबार्बा (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • ऋतु फोगाट vs. इत्सुकी हिराटा (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • किरिल ग्रिशेंको vs. डस्टिन जॉयनसन (हेवीवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)
  • मियाओ ली ताओ vs. जेरेमी मिआडो (स्ट्रॉवेट – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स)
  • बेबुलट इसाएव vs. बोगडन स्टोइका (लाइट हेवीवेट – किकबॉक्सिंग)

ये भी पढ़ें: स्टैम्प ने ग्रां प्री में नई प्रतिद्वंदी और हिराटा vs फोगाट मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400