क्रीकलिआ हुए बाहर, ग्रिगोरियन-कोंद्रातेव ONE: BIG BANG को हेडलाइन करेंगे

Roman Kryklia exits ONE: BIG BANG's main event, Marat Grigorian steps in

शुक्रवार, 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले ONE: BIG BANG के बाउट कार्ड में आखिरी समय पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ और ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी COVID-19 के कारण इवेंट से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

क्रीकलिआ की COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन 27 नवंबर को वो कोरोनावायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे इसलिए वो फिलहाल क्वारंटाइन में हैं।

दूसरी ओर, अलीअकबरी को अपने मैच से कुछ समय पहले ही COVID पॉज़िटिव पाया गया है। सेरेलॉजिकल टेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके संक्रमित होने का कारण एक पुरानी बीमारी भी है। उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन वो इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।

सिंगापुर के लिए फ्लाइट लेने से पहले अलीअकबरी और क्रीकलिआ दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

अब 3 बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मरात ग्रिगोरियन और 2 बार के रूसी किकबॉक्सिंग चैंपियन इवान कोंद्रातेव का ONE Super Series फेदरवेट मुकाबला शो को हेडलाइन करेगा।

वहीं मुरात “द बुचर” आयगुन, क्रीकलिआ को वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने नए प्रतिद्वंदी के खिलाफ मैच को भी स्वीकृति दे दी है।

डच-टर्किश स्ट्राइकर का सामना ONE Super Series लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट में अब ब्राजीलियाई किकबॉक्सिंग चैंपियन एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा से होगा।

इसके अलावा शो से 2 नए मुकाबलों को भी जोड़ा गया है। एक तरफ 2 बार के K-1 World Max चैंपियन एंडी “सावर पावर” सावर का सामना WPMF वर्ल्ड चैंपियन झांग चुन्यू से होगा, वहीं जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन की भिड़ंत बी “किलर बी” गुयेन से होगी।

ONE: BIG BANG का अपडेटेड मैच कार्ड आप नीचे देख सकते हैं।

ONE: BIG BANG का अपडेटेड कार्ड

  • मरात ग्रिगोरियन vs. इवान कोंद्रातेव (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • कोयोमी मत्सुशीमा vs. गैरी टोनन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • एंडरसन सिल्वा vs. मुरात आयगुन (किकबॉक्सिंग – लाइट हेवीवेट)
  • एंडी सावर vs. झांग चुन्यू (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • बोकांग मासूनयाने vs. रेने कैटलन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • जिहिन राडज़ुआन vs. बी गुयेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • ऋतु फोगाट vs. जोमारी टोरेस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: सुपरबोन और सिटीचाई ने मरात ग्रिगोरियन के ONE डेब्यू मैच पर अपनी राय दी

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25