- बी
- गुयेन
"किलर बी"
About
बी गुयेन का जन्म वियतनाम के ग्रामीण इलाके में हुआ था, लेकिन बचपन में संयुक्त राज्य अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं और तभी से वहां रह रही हैं। कड़ी मेहनत से वो अच्छी तरह वाकिफ़ रही हैं, अखबार घर-घर पहुंचाने के लिए अपने परिवार के साथ देर रात तक जागती रहती थीं। युवावस्था में इस संघर्षपूर्ण दौर का ही नतीजा था कि उन्हें हाई स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी इसलिए उनका भविष्य अधर में लटका हुआ नजर आने लगा था।
ये तब तक चलता रहा, जब तक 21 साल की उम्र में गुयेन के मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत नहीं हुई। उन्होंने मॉय थाई जिम में आत्मरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए दाखिला लिया था। 6 महीने बाद ही उन्हें एमेच्योर लेवल का पहला मैच मिला और इस खेल से उन्हें तुरंत लगाव महसूस होने लगा था। तभी उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट बनना है। गुयेन ने आगे चलकर वाकई में इस सपने को पूरा किया।
गुयेन ने एमेच्योर लेवल पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू साल 2014 में किया, उनका रिकॉर्ड 5-1 का रहा और टेक्सास में स्थित Legacy FC नाम के प्रोमोशन में टाइटल भी जीता। 2016 में उनके प्रोफेशनल करियर की शुरुआत हुई और लगातार 3 मैच जीते। अब गुयेन की नजरें ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल पर हैं और उन्हें उम्मीद है कि ऐसा कर वो दुनिया की युवा लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं।