बी गुयेन ने फोगाट पर तंज कसा, ओलसिम की चुनौती के लिए तैयार

Bi Nguyen Ritu Phogat ONE Dangal 1920X1280 46 768x512

बी “किलर बी” गुयेन कुछ समय पहले ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को हराने वाली पहली एथलीट बनी थीं और अब वियतनामी-अमेरिकी स्टार एक टॉप रैंक की स्ट्रॉवेट कंटेंडर के खिलाफ भी उस लय को जारी रखते हुए दिखाना चाहेंगी कि वो सबसे बेस्ट एथलीट्स में से एक हैं।

Xtreme Couture टीम की स्टार शुक्रवार, 27 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND III में Team Lakay की जेनेलिन ओलसिम का सामना करेंगी।

अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स में सुधार के लिए “किलर बी” लास वेगास आ गई थीं, जहां वाकई में उनके गेम में सुधार देखा गया है। अब वो ओलसिम का सामना करेंगी और इस मैच की विजेता का सामना 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री एल्टरनेट बाउट में ग्रेस “थाई किटन” क्लीवलैंड से होगा।

ONE को दिए इंटरव्यू में गुयेन ने अभी तक अपनी सबसे बड़ी जीत, ट्रेनिंग के तरीके में बदलाव और ये भी बताया कि क्यों उन्हें ओलसिम पर जीत मिलनी चाहिए।

ONE Championship: आपको कई करीबी मुकाबलों में हार मिली। आखिरकार जीत की लय में वापस आने पर कैसा महसूस कर रही हैं।

बी गुयेन: मुझे एकसाथ अलग-अलग चीजों का अहसास हुआ। मेरे करियर में कई बार अजीब चीजें हुई हैं, कई बार परिणाम मेरे पक्ष में नहीं आया। इसलिए जीत दर्ज करने के बाद जैसे मेरे कंधों से थोड़ा बोझ उतर गया है।

ONE: ऋतु फोगाट मानती हैं कि ONE: DANGAL में उन्हें जीत मिलनी चाहिए थी। आप अपने प्रदर्शन को कैसे देखती हैं और आपने किस क्षेत्र में उन्हें मात दी?

गुयेन: उनका ऐसा सोचना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। मैं उन्हें इसलिए समझती हूं क्योंकि वो एक रेसलर हैं और अभी MMA में नौसीखिया हैं। आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप कहां फाइट कर रहे हैं।

एक एथलीट को पता होना चाहिए कि आप किस लेवल पर फाइट कर रहे हैं। ONE हमेशा उस एथलीट को विजेता घोषित करता है, जिसने अपने विरोधी को ज्यादा क्षति पहुंचाई हो। मैच करीबी था और हम दोनों ने एक-दूसरे को क्षति पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अंत में मैंने उनपर ज्यादा प्रहार किया। तीसरे राउंड में उनकी एनर्जी खत्म हो चुकी थी।

खासतौर पर MMA के नए एथलीट्स यही सोचते हैं कि जीत उन्हें मिलनी चाहिए थी। वो एक रेसलर हैं, इसलिए जाहिर तौर पर वो रेसलिंग को स्ट्राइकिंग से बेहतर मानती हैं। शॉट्स उन्होंने ज्यादा लगाए, लेकिन मेरी स्ट्राइक्स सटीक निशाने पर लैंड हो रही थीं।

जो हुआ अब वो बीती बात है, लेकिन ONE के नियमों के हिसाब से देखें तो जीत मुझे ही मिलनी चाहिए थी और ग्राउंड गेम में भी वो बढ़त नहीं बना पाई थीं।

Scenes from the atomweight bout between MMA stars Ritu Phogat and Bi Nguyen at ONE: DANGAL on 15 May

ONE: ऋतु ने मैच के बारे में कहा, “मैंने 2 राउंड्स तक बढ़त बनाए रखी। मैं जजों के फैसले का सम्मान करती हूं। लेकिन मेरा मानना है कि जीत मुझे मिलनी चाहिए थी।” इस बारे में क्या कहना चाहेंगी?

गुयेन: वो एक फाइटर हैं, उनके हमेशा ऐसा ही लगना चाहिए कि जीत उन्हें मिलनी चाहिए थी। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, उन्हें समझने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा।

मैं चाहती हूं कि ऋतु फाइट को दोबारा देखें, समझें कि उनकी हालत क्या थी और ये भी समझें कि वो बेहतर कर सकती हैं। आपको हर मैच से सबक लेना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि वो समझ पाएंगी कि वो बेहतर कर सकती हैं, क्योंकि मैंने भी हार के बाद खुद में सुधार किया है।

ONE: ONE: BATTLEGROUND III में आपका सामना जेनेलिन ओलसिम से होगा। आपके हिसाब से ये मैच कैसा रहेगा?

गुयेन: मैं पहले खुद को एक स्ट्राइकर मानती थी, लेकिन अब मैंने अन्य स्किल्स में भी सुधार किया है। मैं पहले खुद को उसी तरह देखती थी, जिस तरह लोग मुझे देखते थे और लोग मुझे एक स्ट्राइकर के रूप में पहचानते हैं। मगर मेरा ग्रैपलिंग गेम भी अच्छा है और मैंने खुद को एक संपन्न MMA एथलीट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

इस बाउट से पहले मैं खुद को एक स्ट्राइकर के बजाय MMA फाइटर कहना पसंद करूंगी। MMA में कम अनुभव उनकी कमजोरी है। वो अच्छी स्ट्राइकर हैं और उनका राइट हैंड बहुत खतरनाक है।

इस डिविजन के हिसाब से वो बहुत ताकतवर भी हैं क्योंकि वो स्ट्रॉवेट से यहां आई हैं। उनके पंच और किक्स प्रभावशाली होती हैं। मगर मेरे पास स्पीड है और अलग-अलग तरीकों से जीत दर्ज करना जानती हूं।

Bi Nguyễn takes on Jenelyn Olsim at ONE: BATTLEGROUND III

ONE: ओलसिम ने पिछले मैच को सबमिशन से जीता था। उसे देखने के बाद क्या आप उन्हें अपने लिए बड़ा खतरा मानती हैं?

गुयेन: मैंने उनकी सबमिशन जीत को देखा, लेकिन वो अपनी ताकत की वजह से ऐसा कर पाई थीं और मैं उनके बेहतर होते ग्राउंड गेम से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मैंने भी ग्राउंड गेम में सुधार किया है, जिसमें मैं उनसे बेहतर हूं और मेरे हिसाब से उनके दमदार पंच उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

ONE: क्या आपको लगता है आप स्टैंड-अप गेम में उनकी बराबरी कर पाएंगी?

गुयेन: किसी व्यक्ति को क्षति पहुंचाने के कई तरीके होते हैं और ताकत स्ट्राइकिंग करने का एक पहलू है, फिर स्पीड आती है और फेक मूव्स से भी बढ़त बनाई जा सकती है और मेरे पास ताकत भी है।

मेरे मूव्स उनसे तेज होंगे, चतुराई से स्ट्राइक्स लगाऊंगी और सटीक निशाने पर स्ट्राइक को लैंड करवाकर उन्हें फिनिश करने की कोशिश करूंगी। यहां ताकत की भिड़ंत स्पीड से होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/CRiSWnfp0zD/

ONE Championship: आपने ट्रेनिंग कैम्प में बदलाव किया है। ऐसा आपने क्यों किया और इसकी प्रेरणा कहां से मिली?

गुयेन: पिछले 2 साल बहुत उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं।

मैं Tiger Muay Thai में ट्रेनिंग करती थी। COVID-19 महामारी के कारण मुझे अमेरिका वापस लौटना पड़ा। मैं हमेशा से ह्यूस्टन में रही हूं और ट्रेनिंग भी यहीं की है और यहीं से मेरे मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत हुई। मैं Xtreme Couture में 3 ट्रेनिंग कैम्प्स का हिस्सा बन चुकी हूं और वहां जाकर मुझे अच्छा भी लगा।

अब मैं Xtreme Couture में हूं। आपको ऐसा लग सकता है जैसे मैं ट्रेनिंग कैम्प्स को बार-बार बदल रही हूं, लेकिन पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव हुए हैं जैसे महामारी आई, विदेश में फाइट करनी पड़ी और अमेरिका में जीवन इतना आसान नहीं है।

फिलहाल मैं Xtreme Couture के वातावरण से खुश हूं। अभी सब ठीक चल रहा है और मुझे लग रहा है कि मुझमें लगातार सुधार हो रहा है।

ONE: आपको क्यों लगता है कि Xtreme Couture में आकर आपका गेम टॉप लेवल का हो गया है?

गुयेन: MMA और ग्रैपलिंग के कारण मुझे ऐसा लगता है।

मैंने बहुत स्ट्राइकिंग की है, मैं लगातार अपनी कमजोरी ढूंढने की कोशिश करती हूं और यहां वेगास में आकर मुझे भी अपने ग्रैपलिंग गेम को बेहतर बनाने का मौका मिला है और ऐसा करने के लिए आपको अच्छे ट्रेनिंग पार्टनर्स की जरूरत होती है।

खुद को परखने के लिए आपके पास प्रतिभाशाली लोगों का होना बहुत जरूरी है, जिससे आपको पता चल सके कि आपके अंदर सुधार हो भी रहा है या नहीं। यहां मुझे काफी लोगों का साथ मिल रहा है, जिनमें से एक माइरा मज़ार भी हैं।

पिछले मैच में उनका सामना जेनेलिन से हुआ। इस मैच के लिए वो मेरी ट्रेनिंग पार्टनर हैं और एक ऐसी एथलीट का साथ पाकर मैं खुश हूं जो जेनेलिन से पहले भी भिड़ चुकी है।

https://www.instagram.com/p/CQtq2-ID0_n/

ONE: माइरा पहले ही जेनेलिन का सामना कर चुकी हैं और उनके होने से आपको किस तरह से फायदा हुआ?

गुयेन: ये किसी प्लेबुक की तरह है क्योंकि वो मुझे बता सकती हैं कि जेनेलिन किस स्थिति में क्या करने की कोशिश करेंगी। उनका फील करने का तरीका, उनका मूवमेंट करने का तरीका हमेशा एक जैसा होता है।

इन सभी चीजों को बदल पाना बहुत मुश्किल है, इसलिए माइरा का साथ पाकर मुझे जेनेलिन के गेम प्लान के बारे में बहुत जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें: जेनेलिन ओलसिम किसी भी खेल में जा सकती थीं, MMA में एंट्री कैसे हुई

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.