3 बड़ी बातें जो हमें ONE: BATTLEGROUND III से पता चलीं

Sitthichai Tawanchai BATTLEGROUND III 1920X1278 47 768x511

शुक्रवार, 27 अगस्त को हुए ONE: BATTLEGROUND III में जबरदस्त एक्शन के साथ कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले।

सभी एथलीट्स जीत के इरादे से सर्कल में उतरे थे और सभी के लिए इवेंट यादगार साबित हुआ।

कार्ड में शामिल सभी 6 मैचों के दौरान हमें कई बातें पता चली हैं तो आइए जानते हैं उन 3 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: BATTLEGROUND III में पता चली हैं।

#1 सिटीचाई की मॉय थाई में वापसी

अगर किसी के मन में कोई शंका थी कि क्या किकबॉक्सिंग लैजेंड सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग 4-औंस के ग्लव्स के साथ अपने मॉय थाई वापसी मैच में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं तो उन्होंने तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को करीबी मुकाबले में हराकर गलत साबित कर दिया है।

तवनचाई ने शुरुआत में अपनी स्पीड से सिटीचाई पर बढ़त बनाने की कोशिश की। लेकिन Sitsongpeenong टीम के स्टार ने अपने गेम में बदलाव कर वापसी भी की।

दूसरे राउंड में “किलर किड” ने 7 साल बाद किसी फाइट में एल्बोज़ का उपयोग किया। जवाब में तवनचाई ने भी अपनी रणनीति में बदलाव कर अपने विरोधी को अटैक करने से पहले 2 बार सोचने पर मजबूर किया। अंतिम राउंड में मुकाबला किसी भी ओर जा सकता था और परिणाम का फैंस भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

अंत में जीत 8 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के पक्ष में आई। खासतौर पर सिटीचाई के लेफ्ट क्रॉस ने तवनचाई को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचाई, जो उनकी चिन (ठोड़ी) पर जाकर लैंड हुआ था। अंतिम राउंड के एक्शन के बाद 3 में से 2 जजों ने सिटीचाई के पक्ष में फैसला सुनाया और इस जीत से उनका रिकॉर्ड 124-32-5 का हो गया है।

एक खतरनाक कंटेंडर को हराने के बाद सिटीचाई को अगले मैच में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ मैच मिल सकता है।



#2 डेडामरोंग ने जीत की लय वापस प्राप्त की

42 साल की उम्र में डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक ने 24 वर्षीय “द प्रिंस” बनमा डुओजी को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया है।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन को शुरुआत में “द प्रिंस” की आक्रामकता का सामना करना पड़ा, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा डेडामरोंग लय प्राप्त करने लगे थे।

डेडामरोंग को अंदाजा होने लगा था कि उनके विरोधी का एनर्जी लेवल कम हो रहा है इसलिए उन्होंने बनमा को सर्कल वॉल की तरफ धकेल कर एल्बो और नी स्ट्राइक्स लगाईं। युवा एथलीट इस दौरान मैट पर भी जा गिरे और ग्राउंड गेम में डेडामरोंग ने तब तक अटैक करना जारी रखा, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

Evolve MMA टीम के स्टार ने जीत की लय वापस प्राप्त कर दिखाया कि वो अभी भी टॉप पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं। इस मैच में डेडामरोंग के अनुभव ने बहुत बड़ा अंतर पैदा किया और इस जीत से वो दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल हो गए हैं।

#3 शी ने फ्लाइवेट डिविजन को सावधान किया

फ्लाइवेट डिविजन में बहुत टैलेंटेड फाइटर्स शामिल हैं और तभी एड्रियानो “मिकीन्यो’ मोरेस को चैलेंज करने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

“द हंटर” शी वेई सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक हैं और “होली बीस्ट” डे ह्वान किम को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर उन्होंने डिविजन के अन्य एथलीट्स को सावधान कर दिया है।

पहले राउंड में कड़ी टक्कर के बाद शी ने दक्षिण कोरियाई स्टार के चेहरे पर अटैक करना शुरू किया। किम की मूवमेंट धीमी पड़ने लगी थी, जिसका फायदा उठाकर “द हंटर” ने दमदार स्ट्राइक्स लगाईं। हालांकि, “होली बीस्ट” भी हार मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन शी इस समय तक अच्छी बढ़त हासिल कर चुके थे।

चीनी स्टार ने अपने विरोधी के लीवर के हिस्से पर दमदार लेफ्ट हुक लगाया, किम अगले ही पल मैट पर जा गिरे। शी ने ग्राउंड गेम में तब तक पंच लगाने जारी रखे, जब तक रेफरी ने बीच में आकर मैच को रोक नहीं दिया।

ये “द हंटर” की लगातार तीसरी तकनीकी नॉकआउट से आई जीत रही। अगर वो अगले मैचों में भी अपने विरोधी को फिनिश कर पाए तो जल्द ही ऑफिशियल रैंकिंग्स में प्रवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सिटीचाई Vs. तवनचाई

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48