डेडामरोंग ने बनमा को उनके डेब्यू मैच में तकनीकी नॉकआउट से हराया

Dejdamrong Banma Duoji BATTLEGROUND III 1920X1278 34 768x511

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक ने वादा किया था कि वो “द प्रिंस” बनमा डुओजी को अपने खतरनाक मॉय थाई गेम से अवगत कराएंगे और इस शुक्रवार उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया।

27 अगस्त को हुए ONE: BATTLEGROUND III में 42 वर्षीय थाई लैजेंड ने युवा स्टार पर दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

Dejdamrong Banma Duoji BATTLEGROUND III 1920X1278 1.jpg

इस बाउट से पहले बनमा 12 नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके थे, उन्होंने अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलते हुए खतरनाक तरीके से शॉट्स लगाए। जवाब में डेडामरोंग ने धैर्य से काम लेकर काउंटर करने के सही मौके का इंतज़ार किया।

“द प्रिंस” ने तकनीक में बदलाव कर किक्स लगानी शुरू कीं। दूसरी ओर पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन ने भी कटिंग लेग किक लगाई, जिसके प्रभाव से बनमा नीचे जा गिरे।

चीनी एथलीट स्टैंड-अप गेम में वापस आए, एक लेफ्ट पंच से बचते हुए उन्होंने मैच को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू किए क्योंकि वो बहुत खतरनाक तरीके से राइट बॉडी हुक्स लगा रहे थे।

इन पंचों ने डेडामरोंग को सचेत कर दिया था इसलिए उन्होंने राउंड के अंत तक चीनी एथलीट के बॉक्सिंग शॉट्स को हुक्स, कॉम्बिनेशन और बॉडी किक्स से काउंटर करना जारी रखा।

Dejdamrong Banma Duoji BATTLEGROUND III 1920X1278 7.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में डेडामरोंग की किक बनमा की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुई, जिसने इस बार चीनी एथलीट को सावधान रहने के संकेत दिए।

पूर्व स्ट्रॉवेट किंग ने आगे आकर पंच लगाया, लेकिन “द प्रिंस” ने उससे बचते हुए टेकडाउन की कोशिश की। डेडामरोंग लड़खड़ाते हुए अपने विरोधी के गिलोटीन चोक में जा फंसे, लेकिन इससे आसानी से बच निकलने के बाद उन्होंने दमदार राइट हुक भी लगाया।

बनमा ने एक बार फिर चोक की कोशिश की, लेकिन डेडामरोंग ने राइट एल्बो लगाकर उसे काउंटर किया। उसके बाद कुछ नी स्ट्राइक्स ने युवा फाइटर को झकझोर दिया था।

“द प्रिंस” ने एक बार फिर टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन उनके एनर्जी लेवल को कम होता देख थाई एथलीट ने उसका फायदा उठाकर उन्हें ग्राउंड गेम में कई पंच लगाए। लेकिन कुछ सेकंड बाद ही दोनों स्टैंड-अप गेम में वापस आए।

Dejdamrong Banma Duoji BATTLEGROUND III 1920X1278 35.jpg

डेडामरोंग को अपने विरोधी की थकान का अंदाजा हो चुका था, इसलिए उन्होंने फ्रंट फुट पर आकर नी स्ट्राइक्स लगाईं। अपने विरोधी को सर्कल वॉल की ओर धकेलने के बाद उन्होंने खतरनाक राइट एल्बोज़ और लेफ्ट नी लगाई।

बनमा नीचे जा गिरे और रेफरी द्वारा 8-काउंट शुरू करने की उम्मीद कर रहे थे। रेफरी ने कोई एक्शन नहीं लिया इसलिए डेडामरोंग ने भी अटैक करना जारी रखा।

मगर दूसरे राउंड में एक पंच और नी स्ट्राइक लगने के बाद रेफरी ने 3 मिनट 31 सेकंड पर मैच समाप्ति का ऐलान किया। तकनीकी नॉकआउट से आई इस जीत के साथ डेडामरोंग का रिकॉर्ड 12-6 का हो गया है और साबित किया कि वो अभी भी ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने की काबिलियत रखते हैं।

Dejdamrong Banma Duoji BATTLEGROUND III 1920X1278 36.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सिटीचाई vs तवनचाई

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35