शी वेई ने खतरनाक लीवर शॉट लगाकर डे ह्वान किम को नॉकआउट किया

Xie Wei Dae Hwan Kim BATTLEGROUND III 1920X1278 23 768x511

शुक्रवार, 27 अगस्त को हुए ONE: BATTLEGROUND III में “द हंटर” शी वेई ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “होली बीस्ट” डे ह्वान किम को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में हराकर खुद को फ्लाइवेट डिविजन का एक खतरनाक कंटेंडर साबित किया है।

उभरते हुए चीनी स्टार ने अपने रिकॉर्ड में एक और स्टॉपेज से आई जीत को शामिल किया है। उन्होंने खतरनाक बॉडी शॉट लगाकर जीत अपने नाम की है।

Xie Wei Dae Hwan Kim BATTLEGROUND III 1920X1278 20.jpg

पहले राउंड की शुरुआत में दोनों ने स्टैंड-अप गेम में रहने की रणनीति अपनाई। शी ने किम की लो किक्स के जवाब में दमदार शॉट्स और खतरनाक एल्बो भी लगाई। लेकिन “होली बीस्ट” ने ओवरहैंड राइट लगाकर चीनी एथलीट को मैट पर गिराकर दिखाया कि उनकी ताकत को कोई कम आंकने की भूल ना करे।

इस वजह से “द हंटर” को टेकडाउन करने के लिए आगे आना पड़ा। अगले ही पल दक्षिण कोरियाई स्टार ने सिर पर नी लगाने की कोशिश की, लेकिन एक विफल गिलोटीन चोक के कारण वो मैट पर गिरे हुए नजर आए। किम ने स्टैंड-अप गेम में वापसी के बाद तुरंत अपने प्रतिद्वंदी को नीचे गिराकर टॉप पोजिशन हासिल की, लेकिन राउंड के अंतिम क्षणों में शी टॉप पोजिशन हासिल करने में सफल हुए।

Xie Wei Dae Hwan Kim BATTLEGROUND III 1920X1278 17.jpg

चीनी एथलीट को दूसरे राउंड में बढ़त मिलनी शुरू हुई। उन्होंने शुरुआत में धैर्य बनाए रखकर अटैक करने के सही मौके का इंतज़ार किया। इस बीच उन्होंने पंच, लो किक्स लगाईं और दमदार अपरकट्स से किम के शॉट्स को काउंटर भी किया।

समय बीतने के साथ शी आक्रामक होते चले गए। उन्होंने दक्षिण कोरियाई एथलीट को लो किक्स और राइट अपरकट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाकर क्षति पहुंचाई। राउंड का सबसे यादगार लम्हा तब आया, जब उन्होंने जैब-हुक लगाकर “होली बीस्ट” को नॉकडाउन कर दिया था। ये किम का अनुभव ही था, जिसने उन्हें मैच में बनाए रखा।

Xie Wei Dae Hwan Kim BATTLEGROUND III 1920X1278 5.jpg

“द हंटर” ने अंतिम राउंड में भी आक्रामक रुख अपनाते हुए पंच और जम्पिंग नी भी लगाई। वहीं किम ने टेकडाउन का प्रयास कर अपने विरोधी को रोकने की कोशिश की, लेकिन चीनी एथलीट ने अब ग्राउंड गेम में अपने विरोधी को एकसाथ कई पंच लगाने शुरू कर दिए थे।

जब किम दोबारा स्टैंड-अप गेम में वापस आए, तब शी ने उनके सिर और बॉडी पर दमदार शॉट्स लगाए, वहीं किम ने वापसी करने की कोशिश की। “द हंटर” दक्षिण कोरियाई एथलीट के क्लिंचिंग के प्रयास से बच निकले।

Xie Wei Dae Hwan Kim BATTLEGROUND III 1920X1280 6.jpg

किम ने हार नहीं मानी थी, लेकिन उनकी बॉडी जरूर कमजोर पड़ चुकी थी। चीनी एथलीट ने अपने विरोधी के लीवर के हिस्से पर खतरनाक लेफ्ट हुक लगाया और तब तक शॉट्स लगाते रहे जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान नहीं कर दिया।

इस जीत से शी का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-3 का हो गया है और ये ONE Championship में उनकी लगातार तीसरी जीत रही।

Xie Wei Dae Hwan Kim BATTLEGROUND III 1920X1278 24.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सिटीचाई vs तवनचाई

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4