शी वेई ने युया वाकामत्सु के खिलाफ फ्लाइवेट मैच की भविष्यवाणी की – ‘हम दोनों के पास नॉकआउट पावर है’

xie wei chan rothana one collision course 1920X1280 44 768x512

ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov में चीनी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट “द हंटर” शी वेई जीत दर्ज कर डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल मैच पाने की रेस में शामिल होना चाहेंगे।

मगर इससे पहले उन्हें शनिवार, 15 जुलाई को यूएस प्राइमटाइम पर आने वाले इवेंट में पूर्व फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु की चुनौती से पार पाना होगा।

शी को पिछले साल जून में हुए ONE 158 में अपने पिछले मैच में #3 रैंक के कंटेंडर रीस मैकलेरन के हाथों हार मिली थी। उस हार के साथ उनकी 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक का भी अंत हो गया था।

26 वर्षीय एथलीट ने ONEFC.com से कहा:

“पिछली हार मुझे गेम प्लान के कारण मिली क्योंकि मैं अपने प्रतिद्वंदी को हर हालत में फिनिश करते हुए बोनस पाने का लालची हो गया था इसलिए मैंने लापरवाही से फाइट की। उस हार से मुझे अच्छा करने की प्रेरणा मिली है। मेरे ग्राउंड गेम में कुछ कमियां हैं, ऐसे में मैंने ट्रेनिंग के दौरान इस क्षेत्र पर काम किया है।”

पिछले मैच में जीत वेई को फ्लाइवेट डिविजन में बहुत अच्छी स्थिति में ला सकती थी। अब चीनी एथलीट ने हार को स्वीकार करते हुए अपने ग्राउंड गेम को बेहतर करने पर फोकस किया है।

हालांकि उन्होंने रेसलिंग और BJJ स्किल्स को बेहतर करने पर ध्यान दिया है, लेकिन Sunkin International Fight Club टीम के प्रतिनिधि का मानना है कि शायद जापानी स्टार वाकामत्सु के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए उन्हें ग्रैपलिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वाकामत्सु की 15 में से 11 जीत नॉकआउट से आई हैं। दूसरी ओर, शी वेई ने 17 जीतों में से 12 बार अपने विरोधियों को फिनिश किया है।

दोनों कुल मिलाकर 23 नॉकआउट फिनिश कर चुके हैं इसलिए “द हंटर” की भविष्यवाणी सच भी साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा:

“युया अच्छे किकबॉक्सर हैं। उनके थ्रो और डिफेंस करने का तरीका शानदार है। मुझे रिंग के बीच में खड़े रहकर या अपने अपने प्रतिद्वंदी के करीब रहकर फाइट करना पसंद है, वहीं उन्हें रिंग के बीच या दूर रहकर फाइट करना अच्छा लगता है। मेरी नजर में ये मैच दिलचस्प रहने वाला है। वो फाइट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन मेरा फिनिशिंग रेट भी अच्छा है।”

अपने विरोधी की तारीफ करने के बावजूद शी वेई को भरोसा है कि 15 जुलाई को उनका स्ट्राइकिंग गेम जापानी एथलीट से बेहतर साबित होगा।

शी ने आगे कहा:

“हम दोनों के पास नॉकआउट पावर है, लेकिन ONE में आने के बाद मैंने हर एक प्रतिद्वंदी को फिनिश किया है। इसलिए मुझे लगता है कि मैं उनसे बेहतर हूं।”

अगले मैच में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए डिमिट्रियस जॉनसन को चैलेंज करना चाहते हैं शी वेई

ONE Hero Series और ONE Championship में सभी 8 जीत नॉकआउट से दर्ज करने वाले शी वेई मानते हैं कि युया वाकामत्सु के खिलाफ जीत के बाद उन्हें ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलना चाहिए, जिन्हें वो अपना आदर्श भी मानते हैं।

उन्हें अभी तक केवल मैकलेरन और #3 रैंक के कंटेंडर डैनी किंगड के खिलाफ हार मिली है, जो दोनों पूर्व वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर्स रहे हैं। इसलिए उनके अनुसार उन्हें जॉनसन के खिलाफ मैच मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा:

“मुझे अगर युया पर जीत मिली तो मैं जॉनसन को ललकारने वाला हूं। मैं उनके सबसे बड़े फैंस में से एक हूं और जीत के बाद उन्हें चुनौती देने वाला हूं।”

उनका “माइटी माउस” के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने का सफर आसान बिल्कुल नहीं रहने वाला।

जॉनसन ने पूर्व फ्लाइवेट किंग एड्रियानो मोरेस के खिलाफ लगातार 2 जीत दर्ज की हैं। उन्होंने ONE Fight Night 10 में हुई ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट में भी मोरेस को हराया था।

इसके अलावा शी को 14 बार के फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ मैच पाने से पहले किंगड या मैकलेरन से बदला या फिर मोरेस का भी सामना करना पड़ सकता है।

“द हंटर” के सामने चाहे कोई भी चुनौती आए, वो टॉप पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके इस सफर की शुरुआत ONE Fight Night 12 में युया वाकामत्सु के खिलाफ मैच से हो रही है।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4