सिटीचाई ने रोमांचक मुकाबले में तवनचाई को हराया

Sitthichai Tawanchai BATTLEGROUND III 1920X1278 35 768x511

करीब 7 साल तक किकबॉक्सिंग करने के बाद सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग ने अपने मॉय थाई वापसी मैच में एक टॉप कंटेंडर को शानदार अंदाज में मात दी है।

शुक्रवार, 27 अगस्त को हुए ONE: BATTLEGROUND III में “किलर किड” ने उभरते हुए स्टार तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम पर विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

Sitthichai Tawanchai BATTLEGROUND III 1920X1278 33.jpg

#4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर तवनचाई का ये फेदरवेट डेब्यू था, जिसमें उन्हें अच्छी शुरुआत मिली। 22 वर्षीय एथलीट ने दूर रहकर पंच और किक्स लगाईं, वहीं सिटीचाई उन्हें काउंटर करने की कोशिश कर रहे थे।

सिटीचाई ने लो किक्स लगाकर अपने विरोधी को रोकने की कोशिश की, जिसके कुछ समय बाद उन्होंने बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस भी लगाए, लेकिन उनके विरोधी लगातार मूवमेंट करते हुए उनसे बचने में सफल हो रहे थे।

वहीं Sitsongpeenong टीम के स्टार ने पहले राउंड के अंतिम क्षणों में तवनचाई की मूवमेंट को मात देते हुए कई पंच लगाए।

Sitthichai Tawanchai BATTLEGROUND III 1920X1278 23.jpg

दूसरे राउंड में सिटीचाई ने बॉडी किक्स लगाईं, लेकिन तवनचाई उन्हें जबरदस्त तरीके से काउंटर कर रहे थे। PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार सिटीचाई के शानदार डिफेंस के बावजूद दमदार बॉडी किक्स लगाने में सफल रहे।

दोनों के बीच क्लिंचिंग के दौरान तवनचाई का टेकडाउन का प्रयास असफल रहा। सिटीचाई ने साल 2014 के बाद एल्बोज़ का इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन इस बाउट में उन्होंने तवनचाई को 2 खतरनाक एल्बोज़ लगाईं।

दोनों ओर से स्ट्राइक्स और एल्बोज़ लगीं, जिसके बाद सिटीचाई ने जबरदस्त तरीके से 2 किक्स लगाईं, लेकिन एक बार फिर उनके हमवतन एथलीट किक्स को काउंटर करने में सफल रहे।

Sitthichai Tawanchai BATTLEGROUND III 1920X1278 37.jpg

अंतिम राउंड की शुरुआत में दोनों बहुत करीब रहकर फाइट कर रहे थे और रेफरी को भी लगातार मूवमेंट करनी पड़ रही थी।

सिटीचाई ने तवनचाई की किक को पकड़ कर काउंटर करने की कोशिश की, लेकिन युवा स्टार मैट पर जा गिरे। 8 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को इस दौरान बढ़त मिली, उन्होंने तवनचाई के पैर को पकड़ कर 2 खतरनाक बॉडी किक्स लगाईं।

“किलर किड” का लेफ्ट क्रॉस उनके विरोधी की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ, जिसके प्रति तवनचाई ने भी सम्मान प्रकट किया। एक बार फिर सिटीचाई ने अपने विरोधी के पैर को पकड़ कर उन्हें मैट पर गिरा दिया।

तवनचाई ने आगे आकर नी स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश की, जिन्होंने जजों के लिए विजेता का चुनाव करना मुश्किल कर दिया था। लेकिन राउंड के अंतिम क्षणों में सिटीचाई ने बॉडी लॉक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को नीचे गिराया।

Sitthichai Tawanchai BATTLEGROUND III 1920X1278 46.jpg

3 में से 2 जजों ने सिटीचाई के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे अब उनका मॉय थाई रिकॉर्ड 124-32-5 का हो गया है। अब अगले मैच में उन्हें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ टाइटल शॉट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सिटीचाई vs तवनचाई

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30