ONE में सिटीचाई और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स को हराने के लिए तैयार हैं मासाकी नोइरी

MasaakiNoiri Champ 1200X800

मासाकी नोइरी शनिवार, 8 जून को किकबॉक्सिंग के सबसे बड़े नामों में से एक को हराकर ONE Championship में तुरंत अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

जापानी स्टार ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में थाई दिग्गज सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ डेब्यू करेंगे। हालांकि वो जानते हैं कि ये एक कठिन परीक्षा होगी, लेकिन वो इसी के लिए यहां आए हैं।

2-डिविजन के K-1 वर्ल्ड चैंपियन के रूप में नोइरी को पहले से ही खेल के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड प्रतियोगियों में से एक के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन वो ONE के शीर्ष फेदरवेट एथलीट्स के बीच अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में अपने पहले मैच से 31 वर्षीय स्ट्राइकर ने कहा:

“ONE ने वास्तव में विभिन्न प्रोमोशंस से दुनिया के टॉप फाइटर्स को इकट्ठा किया है। यही कारण है कि मैं इस मंच पर खुद को चुनौती देना चाहता था। मुझे यहां जीतने का भरोसा है, यही वजह है कि मैं उन्हें चुनौती देने आया हूं।

“सिटीचाई लंबे समय से बेहतरीन तकनीक के साथ एक प्रसिद्ध और मजबूत फाइटर रहे हैं। वो एक साउथपॉ (बाएं हाथ के) फाइटर का आदर्श हैं।

“मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ उन्हें नॉकआउट से हार झेलनी पड़ी, लेकिन अपने करियर के दौरान वो अभी भी अधिक जीत के साथ एक बहुत मजबूत फाइटर हैं। मेरे लिए वो आज तक के मेरे सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी हैं।” 

आज सिटीचाई फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वो एक सम्मानित वर्ल्ड चैंपियन हैं जो तवनचाई पीके साइन्चाई, ग्रिगोरियन और सुपरबोन जैसे अनुभवी स्ट्राइकर्स को मात दे चुके हैं।

उनके अविश्वसनीय स्किल सेट ने उन्हें एक दशक से अधिक समय तक शीर्ष पर बनाए रखा है और नोइरी को पता है कि उनका आगामी प्रतिद्वंदी कितना खतरनाक है।

उन्होंने कहा: 

“सिटीचाई की ताकत अंत तक अपने स्टाइल से विचलित नहीं होना है। वो अप्राकृतिक दूरी पर नहीं लड़ते हैं। यहां तक ​​कि जब ग्रिगोरियन ने दूरी को कम कर हमले किए, तब भी वो बुनियादी तौर पर अपनी फाइट लड़ सके, जो एक ताकत है।

“जब दूरी कम हो जाती है तो उनकी कमजोरी बचाव करना है। पिछली बार वो एक बॉडी शॉट से नॉकआउट हो गए थे इसलिए वो एक ऐसा क्षेत्र होगा जिसे निशाना बनाया जा सकता है।

“वो मेरी रीच (पहुंच) पर फाइट करना नहीं चाहेंगे, वो अपनी दूरी बनाए रखना चाहेंगे। इसलिए उनके दृष्टिकोण से ये एक प्रतिकूल मैचअप हो सकता है।” 

मासाकी नोइरी के पास किकबॉक्सिंग दिग्गज के खिलाफ ‘खोने के लिए कुछ भी’ नहीं है

हालांकि उन्होंने अपने देश जापान में कई प्रतिष्ठित खिताब हासिल किए हैं, लेकिन मासाकी नोइरी दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में इस विचार के साथ प्रवेश कर रहे हैं कि उन्हें फिर से अपना नाम बनाना पड़ेगा।

इसलिए 8 जून को सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ उलटफेर करने के लिए वो बेहद उत्साहित हैं:

“मुझे सचमुच लगता है कि सिटीचाई ‘मैं हार नहीं सकता’ के रवैये के साथ आएंगे और वो इस मुकाबले को पहले से कहीं अधिक गंभीरता से लेंगे। वो अब तक शीर्ष स्तर पर मुकाबला करने की मानसिकता के साथ आएंगे। वो अपने अब तक के चरम फॉर्म में आएंगे। और उन्हें हराकर मैं अपनी ताकत साबित कर सकता हूं।

“ये मेरा ONE डेब्यू है इसलिए मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मेरी हमेशा से चुनौती देने वाली मानसिकता रही है, लेकिन इस बार मैं असली चैलेंजर साबित होऊंगा। फैंस की उम्मीदें और दबाव ही मुझे ऊर्जा देंगे।”

नोइरी की नजरें डिविजन के किंग चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव और अंतरिम चैंपियन सुपरबोन पर टिकी हैं और अगर वो शानदार तरीके से “किलर किड” को हरा सकते हैं तो वो जानते हैं कि वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा: 

“मुझे लगता है कि मैं ये फाइट कैसे जीतता हूं, वो महत्वपूर्ण होगा। ये मेरे अगले प्रतिद्वंदी का चुनाव करेगा। लेकिन मैं जल्द से जल्द वर्ल्ड टाइटल हासिल करना चाहता हूं।

“मुझे लगता है कि चूंकि ग्रिगोरियन ने तीसरे राउंड में सिटीचाई को हरा दिया था, अगर मैं उससे भी जल्दी नॉकआउट हासिल कर सका तो कई लोग मेरी ताकत को पहचान लेंगे। ये यहां छाप छोड़ने का एक स्पष्ट तरीका है।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)