सिटीचाई ने लगातार कामयाबी हासिल करने के पीछे की ताकत का खुलासा किया – ‘परिवार के लिए फाइट करना चाहता हूं’

Marat Grigorian Sitthichai Sitsongpeenong ONE 165 31 scaled

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग अच्छी तरह से जानते हैं कि वो अपने स्ट्राइकिंग करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, लेकिन उन्हें अभी भी शीर्ष स्तर पर कामयाबी हासिल करने की प्रेरणा मिल रही है।

8 जून को होने वाले ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में 32 वर्षीय दिग्गज फेदरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में जापानी सुपरस्टार मासाकी नोइरी का सामना करेंगे। इस दौरान उनके परिवार का प्यार और प्रेरणा उनका हर कदम पर साथ दे रही होगी।

उनके सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में नोइरी के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए “किलर किड” हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

हाल ही में दूसरे बच्चे के पिता बने सिटीचाई को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की दोगुनी प्रेरणा मिल रही है।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मैं पिछले तीन महीनों से Sittichai Boxing Gym को चला रहा हूं और अपने सबसे छोटे बेटे, जो कि डेढ़ महीने के हैं, का पालन-पोषण कर रहा हूं। मैं अपने खाली समय में प्रैक्टिस करता हूं।

“ज्यादा बच्चे होने का मतलब है ज्यादा का ध्यान रखना। लेकिन मेरा भी विकास हुआ है। मैं खुद विकसित होकर बच्चों के साथ-साथ बढ़ूंगा।

“ये मुझे मेरे करियर के आखिरी पड़ाव पर प्रेरणा देता है। समय निकला जा रहा है, लेकिन मैं अंत तक अपने परिवार के लिए फाइट करना चाहता हूं।”

चार साल के बच्चे के साथ डेढ़ महीने के बच्चे का ध्यान रखना कठिन होता है और दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक के खिलाफ मैच की तैयारी करना कोई आसान काम नहीं होता।

इसके लिए बहुत ही शारीरिक और मानसिक ताकत लगती है, लेकिन सौभाग्य की बात है कि जब भी सिटीचाई अपने बच्चों को देखते हैं तो उन्हें बहुत ताकत मिलती है।

उन्होंने कहा: 

“माता-पिता होना बहुत थकाने वाला काम है, लेकिन इससे खुशी वाली थकान होती है। ये चीज मुझे याद दिलाती है कि मेरे माता-पिता पर क्या गुजरी होगी।

“मेरे बेटे मुझे हमेशा पूछते हैं, ‘पापा, क्या आप थक गए हैं?’ मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि उसका चेहरा देखकर मेरी सारी थकान दूर हो गई है।”

सिटीचाई अपने बच्चों को बेहतर जीवन देने के लिए मेहनत कर रहे हैं

सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को थाईलैंड के बुरीराम में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा था, जहां जीवन यापन करने के लिए उनके माता-पिता दिहाड़ी करते थे।

उन्होंने अपने परिवार की मदद करने के लिए मॉय थाई में भाग लेना शुरु किया था। अब अंतरराष्ट्रीय ख्याति के साथ आठ बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के बच्चों को इस तरह की परिस्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए वो दिन-रात एक कर रहे हैं।

“किलर किड” ने कहा: 

“ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के मेरे सपने तक पहुंचने के लिए मेरा परिवार बहुत बड़े समर्थक की भूमिका अदा कर रहा है। अपने परिवार और दो बच्चों को देखकर मुझे ऐसा करने का दिल करता है। मैं उन्हें बिना किसी वित्तीय समस्या के अच्छा जीवन देना चाहता हूं।”

भले ही उनके बड़े बेटे ये सब समझने के लिए अभी छोटे हों, लेकिन वो जानते हैं कि उनके पिता परिवार को अच्छी जिंदगी देने के लिए फाइटिंग कर रहे हैं।

जब “किलर किड” ने एक युवा के तौर पर रिंग में कदम रखा था तो वो शान-ओ-शौकत के लिए नहीं बल्कि अपनी शिक्षा और परिवार के लिए खाने खरीदने के लिए था।

अब वो अपने परिवार को अच्छी जिंदगी देने के लिए चीजें खरीद सकते हैं:

“मैं अपने बेटे को बोलता हूं कि मैं ‘फाइट-फाइट’ करने जा रहा हूं। हमारे परिवार में ‘फाइट-फाइट’ का मतलब है कि काम पर जाना। मैं उन्हें बोलता हूं, ‘मैं फाइट-फाइट पर जा रहा हूं ताकि तुम्हारे लिए खिलौने खरीद सकूं।’

“वो जब कुछ चाहते हैं तो मुझसे पूछते हैं, ‘पापा, आप फाइट के लिए जाएंगे?’ क्योंकि उन्हें पता है कि फाइट के बाद मेरे पास उनके लिए खिलौने खरीदने के पास होंगे।”

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400