मासाकी नोइरी को हराकर सिटीचाई लय पाने के लिए बेकरार – ‘दोबारा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स में से एक बनना है’

Marat Grigorian Sitthichai Sitsongpeenong ONE 165 1 scaled

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग ने अपने लंबे करियर में बहुत अधिक कामयाबी हासिल की, लेकिन ONE Championship में उन्हें थोड़ा जूझना पड़ा था।

160 से ज्यादा फाइट्स के अनुभवी थाई दिग्गज का सामना जापानी प्रतिद्वंदी मासाकी नोइरी से ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में होगा और वो 8 जून को पूर्व K-1 वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ मैच का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

इस मुकाबले के जरिए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में इस पीढ़ी के दो सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर आमने-सामने होंगे और ये एक यादगार बाउट साबित हो सकती है।

सिटीचाई ने onefc.com को बताया:

“जब मैंने खबर सुनी कि मासाकी नोइरी ने ONE के साथ करार कर लिया है तो मुझे पता चला कि वो टकेरु की तरह ही जापानी सुपरस्टार हैं। इसने मुझे बहुत उत्साहित किया। मैं भले ही उन्हें अच्छे से नहीं जानता था, लेकिन मुझे पता था कि उनकी स्किल्स अच्छी होंगी।

“मुझे जब पता चला कि मैं उनसे फाइट करने जा रहा हूं तो मैंने सोचा ‘वाह’ क्योंकि वो मेरे पहले जापानी प्रतिद्वंदी होंगे। अपने करियर के दौरान मुझे कभी किसी जापानी फाइटर से भिड़ने का मौका नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त वो जापानी सुपरस्टार हैं। ये बात मुझे उत्साहित कर रही है।”

सिटीचाई को इस मैच में अलग प्रेरणा मिल रही होगी क्योंकि वो पहली बार इम्पैक्ट एरीना में अपने थाई फैंस के सामने परफॉर्म करेंगे, लेकिन उन्हें एक बड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

जनवरी में हुए ONE 165 में सिटीचाई को मरात ग्रिगोरियन ने फिनिश किया था और ये 2014 में किकबॉक्सिंग में शामिल होने के बाद से उनकी पहली स्टॉपेज हार थी।

उन्होंने बताया:

“मैं पहली बार इम्पैक्ट एरीना में फाइट करने जा रहा हूं। और मेरे प्रतिद्वंदी जापानी सुपरस्टार हैं। मैं इतने बड़े इवेंट में शामिल होकर अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रहा हूं। इससे मुझे लगता है कि संगठन को मेरी अब भी कद्र है और उन्हें मुझे मेरी जरूरत है।

“ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे जीत के साथ वापसी करनी होगी क्योंकि मुझे दोबारा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स में से एक बनना है।

“ये मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है क्योंकि वो एक मशहूर फाइटर हैं। अगर मैं उन्हें हरा पाया तो जीत की लय पाकर अपना आत्मविश्वास वापस हासिल कर पाऊंगा।”

सिटीचाई ने ONE में डेब्यू करने जा रहे मासाकी नोइरी पर चर्चा की

2014 में मशहूर Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग ने किकबॉक्सिंग का रुख कर लिया था, उसके बाद वो किकबॉक्सिंग की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक बने।

जहां एक तरफ उन्होंने यूरोप, चीन और उत्तर अमेरिका के सबसे बड़े नामों को हराया तो मासाकी नोइरी यही काम अपने देश जापान में कर रहे थे। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंदियों को हराकर दो डिविजन के K-1 वर्ल्ड टाइटल जीते थे।

इस मैच से पहले “किलर किड” ने नोइरी की स्किल्स के बारे में बताया:

“मासाकी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ किकबॉक्सर्स में से एक हैं। उनका स्टाइल किकबॉक्सिंग का है। उनकी ताकत पंच और किक्स हैं। उनकी हाई किक बहुत खतरनाक है। वो डिफेंस और अटैक दोनों में अच्छे हैं। ये मेरे लिए कोई आसान फाइट नहीं होगी, लेकिन मैं भी एक दिग्गज हूं।

“मुझे लगता है कि डिफेंस से ज्यादा बड़ी कमी उनका हमलों को सह लेने की क्षमता होगा क्योंकि वो अपने प्रतिद्वंदियों को काउंटर करना चाहते हैं। तो वो खुद को डिफेंड करना इतना पसंद नहीं करते। मैं रिंग में इस्तेमाल करने के लिए कुछ भारी-भरकम हथियार लेकर आ रहा हूं।”

शुरुआत में उन्हें नोइरी के बारे में ज्यादा नहीं पता था, लेकिन सिटीचाई ने ONE 167 के अपने मैच से पहले काफी रिसर्च की है।

सिटीचाई ने बताया:

“मैंने केउ फेयरटेक्स के खिलाफ उनकी दो फाइट्स को देखने के बाद पाया कि वो साउथपॉ (बाएं हाथ के) फाइटर्स के खिलाफ इतने अच्छे नहीं हैं। मैंने केउ का अध्ययन किया कि किस तरह से फाइट करनी है। वो लेफ्ट किक्स को डिफेंड करने में अच्छे नहीं तो उन्हें इसकी मुझसे उम्मीद करनी चाहिए।

“मैं आपको बता नहीं सकता कि फाइट कैसे खत्म होगी। ये निर्भर करता है कि रिंग में क्या होगा और मैं फैंस का मनोरंजन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty