अपने एटमवेट डेब्यू में जेनेलिन ओलसिम ने बी गुयेन को हराया

Jenelyn Olsim Bi Nguyen BATTLEGROUND III 1920X1278 10 768x511

मई में अपने ONE Championship डेब्यू में शानदार प्रदर्शन के बाद जेनेलिन ओलसिम ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है।

27 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND III की एटमवेट बाउट में #5 रैंक की स्ट्रॉवेट कंटेंडर ने बी “किलर बी” गुयेन के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

मैच से पहले गुयेन ने ओलसिम को कड़ी टक्कर देने का वादा किया था, जिसे वो करने में सफल भी हुईं। मगर Team Lakay की स्टार अंत में तीनों जजों को प्रभावित करने में कामयाब रहीं।

Pictures from the bout between Jenelyn Olsim and Bi Nguyen at ONE: BATTLEGROUND III

पहले राउंड में “किलर बी” ने टेकडाउन का प्रयास कर ओलसिम के ग्राउंड गेम की कड़ी परीक्षा ली, लेकिन 24 वर्षीय फिलीपीना एथलीट ने उससे बचते हुए माउंट पोजिशन हासिल की और उसी तरह का सबमिशन मूव लगाने की कोशिश की, जिससे उन्होंने माइरा मज़ार को हराया था।

वियतनामी-अमेरिकी स्टार चोक से बच निकलीं, लेकिन क्लिंचिंग के दौरान उन्हें दमदार एल्बो का प्रभाव झेलना पड़ा। इससे गुयेन को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची और कुछ पलों बाद ही उन्होंने दोबारा टेकडाउन की कोशिश की।

ये प्लान “किलर बी” पर उल्टा पड़ा क्योंकि ओलसिम ने टेकडाउन से बचते हुए अपनी विरोधी की बैक को निशाना बनाया। फिलीपीना स्टार ने ओमोप्लाटा लगाने की कोशिश की, जिसे बाद में उन्होंने गोगोप्लाटा में तब्दील कर दिया। लेकिन गुयेन इन सबमिशन मूव्स से बच निकलने में सफल रहीं।

फाइट दोबारा स्टैंड-अप गेम में आईं, लेकिन कुछ समय बाद ही “किलर बी” ने ग्राउंड कंट्रोल प्राप्त किया। उन्होंने ज्यादा दबाव बनाने के लिए ओलसिम को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, लेकिन Team Lakay की उभरती हुई स्टार ने काउंटर अटैक करते हुए राउंड के अंतिम क्षणों में साइड कंट्रोल प्राप्त किया।

Pictures from the bout between Jenelyn Olsim and Bi Nguyen at ONE: BATTLEGROUND III

दूसरे राउंड में “किलर बी” ने आक्रामक शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर ओलसिम उनके मूव्स को काउंटर करने की कोशिश कर रही थीं। गुयेन को स्टैंड-अप गेम में बढ़त मिली और इस दौरान अच्छी मूवमेंट करते हुए कई शानदार पंच लगाए।

वियतनामी-अमेरिकी स्टार को अच्छी बढ़त मिल चुकी थी, लेकिन तभी ओलसिम ने खतरनाक स्ट्रेट राइट लगाया, जिससे उनकी विरोधी मैट पर जा गिरीं।

ओलसिम ने “किलर बी” को फॉलो किया, गार्ड पोजिशन हासिल की और राउंड के अंत तक एल्बो-स्ट्राइक्स और दमदार पंच लगाने जारी रखे।

Pictures from the bout between Jenelyn Olsim and Bi Nguyen at ONE: BATTLEGROUND III

तीसरे राउंड में गुयेन के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी। उन्होंने ओलसिम के कॉम्बिनेशन से बचते हुए शानदार तरीके से टेकडाउन स्कोर कर साइड कंट्रोल हासिल किया।

“किलर बी” ग्राउंड फाइटिंग में अच्छा कर रही थीं, लेकिन उन्हें फाइट को ग्राउंड गेम में बनाए रखने में दिक्कत हो रही थी इसलिए ओलसिम एक बार फिर उनसे बच निकलीं। अलग होने के बाद Team Lakay की स्टार ने बॉडी किक लगाई।

गुयेन ने एक बार फिर आगे आकर टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन फिलीपीना स्टार इसके लिए पहले से तैयार थीं। इसलिए उन्हें शॉर्ट अपरकट लगाने में आसानी हुई।

ओलसिम की स्ट्राइक्स अब अच्छी टाइमिंग के साथ लैंड हो रही थीं, उन्होंने अपनी लंबी रीच का फायदा उठाकर गुयेन को ओवरहैंड लेफ्ट लगाने का मौका ही नहीं दिया।

Pictures from the bout between Jenelyn Olsim and Bi Nguyen at ONE: BATTLEGROUND III

“किलर बी” को अंदाजा हो चुका था कि नॉकआउट फिनिश करना मुश्किल है इसलिए उन्होंने एक बार फिर टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन ओलसिम उनके प्रयासों से बचने में सफल हो रही थीं। फिलीपीना स्टार कंट्रोल हासिल कर चुकी थीं, वहीं गुयेन पर दबाव बढ़ता जा रहा था।

मैच को खत्म होने में आधा मिनट बाकी था, तभी गुयेन ने शानदार तरीके से हिप टॉस लगाकर माउंट पोजिशन हासिल की और कई पंचों को क्लीन तरीके से लैंड कराया। ओलसिम बच निकलने में सफल रहीं, लेकिन गुयेन ने आखिरी क्षणों में गार्ड पोजिशन में रहते कई पंच लगाए।

मगर अंतिम क्षणों में बनाई गई बढ़त गुयेन को जीत नहीं दिला पाई क्योंकि ओलसिम के दूसरे राउंड में नॉकडाउन ने जजों को ज्यादा प्रभावित किया था।

ये ओलसिम की ONE में लगातार दूसरी जीत रही और अब उन्होंने खुद को एटमवेट डिविजन की खतरनाक कंटेंडर्स में से एक बना दिया है।

Pictures from the bout between Jenelyn Olsim and Bi Nguyen at ONE: BATTLEGROUND III

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सिटीचाई vs तवनचाई

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.