ओट्गोनजार्गल ने रॉयल को हराकर बेंटमवेट डिविजन का 5वां सबसे तेज नॉकआउट हासिल किया

Purev Otgonjargal Ben Royle BATTLEGROUND III 1920X1278 5 768x511

डेब्यू कर रहे एथलीट पुरेव “द पीपल्स किड” ओट्गोनजार्गल अपने सबमिशन कौशल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने BATTLEGROUND इवेंट सीरीज के आखिरी शो में अपने हाथों की खतरनाक पावर की एक झलक दिखाई।

शुक्रवार, 27 अगस्त को डेब्यू कर रहे मंगोलियाई एथलीट ने उभरते हुए ब्रिटिश सितारे बेन रॉयल को केवल 49 सेकंड में नॉकआउट कर सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित हुए ONE: BATTLEGROUND III की शुरुआत की।

इस दौरान ओट्गोनजार्गल ने ONE Championship के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में पांचवां सबसे तेज नॉकआउट हासिल किया।

Purev Otgonjargal Ben Royle BATTLEGROUND III 1920X1278 3.jpg

भले ही ओट्गोनजार्गल ने अपने करियर की आखिरी सात जीत सबमिशन से हासिल की हो और इस मैच में उनको 10 सेंटीमीटर का नुकसान रहा हो, लेकिन वो अपने प्रतिद्वंदी का सामना अपने पैरों पर करने के लिए तैयार थे।

पहली घंटी के साथ ही दोनों ही एथलीट्स ने जैब्स द्वारा अपने बीच की दूरी को भांपना चाहा।

आखिरकार, मंगोलियाई एथलीट ने पहला वार किया। उन्होंने अपने खतरनाक लेफ्ट हैंड से रॉयल को चारों तरफ से घेरा, अंग्रेज़ साउथपॉ (बाएं हाथ के) के पैर पर एक लो किक मारी और पीछे हटकर किसी पलटवार से पहले खुद को बचाया।

कुछ सेकंड्स बाद ब्रिटिश एथलीट ने जवाब में आगे बढ़कर एक जैब-क्रॉस लगाना चाहा, लेकिन ओट्गोनजार्गल ने उन शॉट्स का बचाव किया और घेरा बनाना जारी रखा।

Purev Otgonjargal Ben Royle BATTLEGROUND III 1920X1278 4.jpg

रॉयल एक फ्रंट किक के साथ आगे बढ़े, लेकिन एक बार फिर मंगोलियाई एथलीट ने खुद को बचा लिया। ब्रिटिश एथलीट ने खुद को संभाला और आगे बढ़कर एक लेफ्ट क्रॉस से वार करना चाहा, जिससे उनके विरोधी को पीछे हटना पड़ा।

ओट्गोनजार्गल ने संयम बनाए रखा, यहां तक कि अटैक करने से भी दूर रहे। उन्होंने धैर्यपूर्वक अपने प्रतिद्वंदी के बीच की दूरी जैब से परखना जारी रखा और एक लेग किक मारने में भी सफल रहे।

अंग्रेज़ एथलीट की बेसब्री की वजह से उनसे कई गलतियां होने लगीं।

रॉयल अपने हाथ को नीचे रख आगे बढ़े, ओट्गोनजार्गल ने एक लेफ्ट हुक से वार किया और अपने प्रतिद्वंदी के लूपिंग ओवरहैंड राइट से अपना बचाव किया।

Purev Otgonjargal Ben Royle BATTLEGROUND III 1920X1278 6.jpg

पंच खाने के बावजूद ब्रिटिश एथलीट ने दबाव बनाने की कोशिश करते रहे। उन्होंने एक और लेफ्ट क्रॉस से वार किया, लेकिन मंगोलियाई एथलीट ने फिर से खुद को बचाया और एक राइट हुक से उसका जवाब दिया जो रॉयल के सिर पर लगा और रॉयल मैट पर जा पड़े।

“द पीपल्स किड” ने मैट पर गिरे हुए अपने यूरोपियन प्रतिद्वंदी को तीन राइट हैंड्स से हमला कर बेसुध कर दिया और रेफरी मोहम्मद सुलेमान को मैच रोकना पड़ा।

ओट्गोनजार्गल के लिए ये यादगार डेब्यू रहा। इस जीत के साथ 30 वर्षीय मंगोलियाई एथलीट ने अपना प्रोफेशनल रिकॉर्ड 8-1 का कर लिया और अपना 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को बरकरार रखा और अपने करियर का पहले नॉकआउट हासिल किया।

Purev Otgonjargal Ben Royle BATTLEGROUND III 1920X1278 8.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सिटीचाई Vs. तवनचाई

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)