बी गुयेन की मेई यामागुची को चुनौती, इत्सुकी हिराटा की चुनौती का भी जवाब दिया

Bi Nguyen ONE IMMORTAL TRIUMPH

COVID-19 महामारी के समय में ONE Championship के सुपरस्टार एथलीट्स के लिए ट्रेनिंग कर पाना बहुत मुश्किल रहा है। लेकिन वियतनामी-अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बी “किलर बी” गुयेन इससे बिल्कुल भी हतोत्साहित नहीं हुई हैं बल्कि इस समय वो पहले से भी अधिक प्रोत्साहित महसूस कर रही हैं।

गुयेन पिछले कुछ महीनों से अमेरिका में रह रही हैं और लॉकडाउन का उन्होंने पूरा फायदा उठाया है।

हालांकि, लॉकडाउन के दौरान कम बाहर निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने के चलते वो अन्य एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग नहीं कर पा रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने खुद को फिट रखने और अपनी स्किल्स में लगातार सुधार लाने के नए रास्ते ढूंढ निकाले हैं।

30 वर्षीय स्टार एथलीट ने कहा, “मेरी बॉडी अभी भी अच्छी शेप में है। मैं दौड़ लगा रही हूं, होम वर्कआउट्स कर रही हूं और पंचिंग पावर को भी बढ़ा रही हूं लेकिन मैं पहले की तरह ट्रेनिंग करने में अभी असमर्थ हूं। फिर भी मैं मानसिक रूप से फिट हूं और प्रोत्साहित भी महसूस कर रही हूं।”

“ट्रेनिंग कैंप में आप कड़ी ट्रेनिंग कर रहे होते हैं लेकिन इस बीच छोटी-छोटी चीज छूट जाती हैं। इसलिए अभी मुझे अपने फुटवर्क, शैडोबॉक्सिंग और मूवमेंट में सुधार लाने का अवसर मिला है।

“मुझे लगता है जब भी मेरी वापसी होगी तो फैंस को मेरा एक अलग रूप देखने को मिलने वाला है।”

https://www.instagram.com/p/B-YbFh7pZ7z/

वियतनामी-अमेरिकी स्टार ग्लोबल स्टेज पर जल्द से जल्द वापसी करना चाहती हैं और सर्कल से दूर रहते हुए भी विमेंस एटमवेट डिविजन पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

विमेंस एटमवेट डिविजन में टॉप-लेवल एथलीट्स की कोई कमी नहीं है, लेकिन इन वर्ल्ड-क्लास सुपरस्टार्स में से “किलर बी” ने एक ऐसा नाम चुना है जिनका वो अपने अगले मैच में सामना करना चाहती हैं।

गुयेन ने कहा, “ये बात किसी से छुपी नहीं है कि मैं मेई यामागुची के खिलाफ मैच चाहती हूं। वो एक टॉप रैंक की एथलीट हैं और मैं उनकी पिछले काफी समय से बड़ी प्रशंसक रही हूं। वो मेरे लिए एक ऐसा मौका होगा जब आपका आइडल ही आपका प्रतिद्वंदी बन जाता है।”



यामागुची DEEP Jewels फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन रही हैं और ONE की सबसे सम्मानित एथलीट्स में से एक हैं।

37 वर्षीय जापानी सुपरस्टार मौजूदा ONE एथलीट रैंकिंग्स में नंबर-4 विमेंस एटमवेट कंटेंडर हैं और पिछले 8 मैचों में से 6 में उन्होंने जीत दर्ज की हैं।

एक तरफ गुयेन अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स आइडल का सम्मान करती हैं, वहीं उनका ये भी मानना है कि वो यामागुची को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं और उन्हें हरा भी सकती हैं।

वियतनामी-अमेरिकी एथलीट ने कहा, “मेई एक अनुभवी और शानदार एथलीट हैं और उनके पास हर तरह के मूव्स हैं। स्ट्राइकिंग, रेसलिंग और ग्रैपलिंग में उनके पास अच्छा खासा अनुभव है। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी मूवमेंट उनसे तेज है और मेरा स्टाइल उनसे आक्रामक भी है।”

“मुझे लगता है कि मेरे तेज स्ट्राइकिंग मूव्स ही मुझे उनके खिलाफ मुकाबले में फायदा पहुंचा सकते हैं। फैंस मेरा स्ट्राइकिंग गेम देखते आए हैं लेकिन वो मेरी सभी स्किल्स से अभी तक वाकिफ नहीं हुए हैं। दूसरी ओर मेई के हर तरह के मूव से हम सभी वाकिफ हैं क्योंकि वो पिछले काफी समय से मार्शल आर्ट्स से जुड़ी रही हैं और टॉप रैंक के एथलीट्स का सामना कर चुकी हैं।”

यामागुची के अलावा भी एक ऐसी एथलीट है जिनका गुयेन सामना करना चाहती हैं।

इससे पहले गुयेन को अनडिफेटेड जापानी स्टार इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा ने चैलेंज किया था। हिराटा ने अभी तक अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में अपने सभी प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है।

इन दोनों की भिड़ंत फरवरी में ONE: WARRIOR’S CODE में होने वाली थी लेकिन गुयेन को कोहनी में लगी चोट के कारण उस मैच से नाम वापस लेना पड़ा था। वियतनामी-अमेरिकी एथलीट की जगह नायरीन “न्यूट्रॉन बॉम्ब” क्राओली ने ली, जिन्हें हिराटा ने तीसरे राउंड में TKO से हराया था।

अगर ONE के मैचमेकर्स “किलर बी” को जापानी स्टार के खिलाफ मैच का ऑफर देते हैं तो वो उस ऑफर को स्वीकार करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाएंगी। गुयेन का मानना है कि 20 वर्षीय जूडो स्पेशलिस्ट का उन्हें चुनौती देने के पीछे बड़ा मकसद छुपा हुआ है।

गुयेन ने माना, “वो सोशल मीडिया पर मुझे फाइट के लिए चुनौती दे चुकी हैं। मैंने इससे पहले उनके खिलाफ मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया था। वो अभी मुझे इसलिए चुनौती दे रही हैं जिससे वो स्टैम्प के खिलाफ फाइट से बच सकें।”

“ये बात मुझे जरूर परेशान कर रही है कि इत्सुकी ने कहा था कि वो अभी स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ मैच के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन वो मेरा सामना करना चाहती हैं। उनका इस तरह का बयान मुझे अपमानजनक लगता है।

“इसलिए अगर ONE दोबारा इत्सुकी और मेरा मैच बुक करता है तो मैं उसे तुरंत स्वीकार कर लूंगी। लेकिन इस सबसे पहले मैं मेई यामागुची के खिलाफ मैच चाहती हूं।”

Bi Nguyen walks to the ring for her bout at ONE: MASTERS OF FATE in Manila, Philippines

ये देखना दिलचस्प होगा कि सर्कल में “किलर बी” की अगली भिड़ंत यामागुची से होती है, हिराटा से या किसी अन्य कंटेंडर से लेकिन उन्होंने वादा किया है कि वो अपना धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस के आकर्षण का केंद्र बनने वाली हैं।

गुयेन ने कहा, “अभी तक मेरे हर एक मैच मनोरंजक साबित हुए है क्योंकि हर बार मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करती हूं, जिससे फैंस की नजरों में एक दिलचस्प और आक्रामक फाइटर बनी रहूं।”

“मैं मैचों का इतना आनंद लेती हूं कि कभी-कभी जल्दी मैच को फिनिश करने के बजाय लंबे रास्ते का चुनाव करती हूं। फैंस मुझसे पहले जैसी उम्मीद रख सकते हैं लेकिन इस बार मैं मैच को फिनिश करने पर अधिक ध्यान देने वाली हूं।

“मैं ये सोचकर उत्साहित महसूस कर रही हूं कि अगले मैच में मेरा प्रदर्शन कैसा होगा। मुझे रिंग की बहुत याद आ रही है और अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

ये भी पढ़ें: बी गुयेन ने एलन गलानी के अनोखे पुश-अप चैलेंज को स्वीकारा

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)