ONE: BATTLEGROUND III के स्टार्स के 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

Tawanchai PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy ONE DANGAL 1920X1280 18 768x512

ONE: BATTLEGROUND III में ONE Championship के 12 मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स दुनिया पर छाने को तैयार हैं।

ये सभी एथलीट शुक्रवार, 27 अगस्त को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में यादगार तरीके से जीत दर्ज करना चाहेंगे।

शो के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE: BATTLEGROUND III के स्टार्स के 5 सबसे शानदार प्रदर्शन।

#1 तवनचाई का शानदार डेब्यू

ONE: DANGAL में तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने अपने ONE Super Series डेब्यू में शॉन “क्लबर” क्लेंसी को एकतरफा अंदाज में हराया था।

PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार ना केवल अटैक बल्कि डिफेंस में भी अपने विरोधी से बेहतर रहे। वो निरंतर आयरिश एथलीट को पंच, किक्स और एल्बो स्ट्राइक्स लगाकर क्षति पहुंचा रहे थे।

पहले राउंड में थाई एथलीट के पंचों के प्रभाव से क्लेंसी मैट पर भी जा गिरे, उसके अलावा बॉडी पर किक्स और सिर पर खतरनाक एल्बोज़ भी लगाईं।

इन सबके बावजूद “क्लबर” ने फ्रंटफुट पर रहने की रणनीति नहीं छोड़ी। लेकिन तीसरे राउंड में तवनचाई ने मैच को धमाकेदार अंदाज में फिनिश किया था।

उन्होंने बहुत तेजी के साथ लेफ्ट हाई किक लगाई, जो क्लेंसी के डिफेंस को चीरते हुए उनकी चिन (ठोड़ी) पर जाकर लैंड हुई और अगले ही पल नॉकआउट के जरिए बाउट समाप्त हो गई।

अब ONE: BATTLEGROUND III के फेदरवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में तवनचाई का सामना स्ट्राइकिंग स्टार सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग से होगा।

#2 डेडामरोंग ने मिआडो से बदला पूरा किया

Dejdamrong DSC_0315.jpg

मार्च 2018 में जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो ने डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक पर नॉकआउट से जीत हासिल की थी, वहीं फरवरी 2019 में हुए ONE: CALL TO GREATNESS में थाई लैजेंड ने अपना बदला पूरा किया था।

मिआडो को अच्छी शुरुआत मिली, जो स्टैंड-अप गेम में पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को मात दे रहे थे। राउंड के अंतिम समय में डेडामरोंग ने ग्रैपलिंग के जरिए बढ़त बनाई।

दूसरे राउंड में Evolve टीम के स्टार की स्ट्राइक्स लैंड होने लगी थीं, जिसके कारण “द जैगुआर” को टेकडाउन के लिए आगे आना पड़ा, जिसके लिए डेडामरोंग पहले से तैयार थे। उन्होंने मिआडो को हेडलॉक पोजिशन में जकड़ा और इस दौरान सिर पर कई नी स्ट्राइक्स लगाईं।

फिलीपीनो एथलीट बच निकलने की स्थिति में नहीं थे इसलिए कोई मूवमेंट ना होने के कारण रेफरी ने मैच को समाप्त कर दिया।

अगले मैच में डेडामरोंग का सामना 57.7 किलोग्राम कैचवेट बाउट में अपना डेब्यू कर रहे बनमा डुओजी से होगा।



#3 गुयेन की फोगाट पर यादगार जीत

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ONE विमेंस एटमवेट ग्रां प्री से पहले अपने अपराजित रिकॉर्ड को और भी बेहतर करना चाहती थीं, लेकिन बी “किलर बी” गुयेन कुछ और सोचकर सर्कल में उतरीं थीं।

ONE: DANGAL में वियतनामी-अमेरिकी एथलीट पर काफी दबाव था, लेकिन उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाकर कई दमदार स्ट्राइक्स लगाते हुए फोगाट पर करीबी अंतर से जीत दर्ज की थी।

स्टैंड-अप गेम में “किलर बी” ने दमदार स्ट्रेट लेफ्ट और नी स्ट्राइक्स लगाईं और टेकडाउन होने के बाद भी उन्होंने हार ना मानते हुए निरंतर स्टैंड-अप गेम में वापस आने का प्रयास किया।

फोगाट की ओर से आ रहे दबाव के सामने अधिकतर एथलीट्स हार मान लेते, लेकिन गुयेन ने हार नहीं मानी और आखिरी समय तक दमदार शॉट्स लगाई रहीं। जिससे अंत में 3 में से 2 जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

ONE: BATTLEGROUND III में “किलर बी” का सामना जेनेलिन ओलसिम से होगा।

#4 ओलसिम ने अपने डेब्यू मैच में मज़ार को हराया

ONE Warrior Series में सफलता के बाद जेनेलिन ओलसिम को मेन रोस्टर में परफॉर्म करने का मौका मिला और ONE: FISTS OF FURY III में उन्होंने माइरा मज़ार पर सबमिशन से जीत हासिल कर अपने सफर की शानदार शुरुआत की थी।

शुरुआत में ओलसिम ने अपनी ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी को राइट क्रॉस लगाकर नीचे गिराया और उसके बाद गिलोटीन चोक लगाया। लेकिन मज़ार उससे बच निकली, वहीं ओलसिम ने जैब-क्रॉस कॉम्बो लगाकर अपनी विरोधी को एक बार फिर नॉकडाउन कर दिया।

दूसरे राउंड में मज़ार ने वापसी की, लेकिन Team Lakay की स्टार को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और उसके बाद तीसरे राउंड में अपनी जीत सुनिश्चित की।

ओलसिम के अटैक को कमजोर करते हुए उन्होंने टेकडाउन का प्रयास किया और जैसे ही मौका मिला तभी गिलोटीन चोक लगा दिया। मैच का अंत तीसरे राउंड में 41 सेकंड शेष रहते आया।

मज़ार उस मैच से पहले #5 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर थीं। इसलिए उनपर जीत हासिल कर ये स्थान ओलसिम ने हासिल कर लिया है और अब उनके सामने गुयेन की चुनौती खड़ी है।

#5 टियाल थैंग की स्टॉपेज से आई पहली जीत

पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि के खिलाफ मैच से पहले टियाल “द ड्रैगन लेग” थैंग ONE में 2 जीत दर्ज कर चुके थे, लेकिन ONE: UNBREAKABLE III में उन्होंने पहली बार अपने विरोधी को फिनिश कर जीत हासिल की थी।

पहले राउंड में म्यांमार के रेसलर ने अपने ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग गेम का भी अच्छे से इस्तेमाल किया। इस बीच उन्होंने पंचिंग कॉम्बिनेशंस, किक्स, टेकडाउन और दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक भी किया।

लुमिहि इससे बच निकले, लेकिन टियाल थैंग ने दूसरे राउंड में भी बढ़त बनाए रखी। उन्होंने “द ग्रेट किंग” को टेकडाउन किया और ग्राउंड गेम में एकसाथ कई पंच और एल्बो-स्ट्राइक्स लगाईं।

इंडोनेशियाई एथलीट खुद को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे थे, “द ड्रैगन लेग” की ओर से लगातार हो रहे अटैक के कारण रेफरी को मैच रोकना पड़ा और अगले ही पल थैंग को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित कर दिया गया।

Sanford MMA टीम के एथलीट का सामना अब “रनिंग मैन” सोंग मिन जोंग से होगा।

ये भी पढ़ें: 27 अगस्त को होने वाले ONE: BATTLEGROUND III के बाउट कार्ड का ऐलान

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19