27 अगस्त को होने वाले ONE: BATTLEGROUND III के बाउट कार्ड का ऐलान

Myanmar rising star Tial Thang throws a crushing punch

ONE Championship की BATTLEGROUND सीरीज के आखिरी इवेंट के लिए 2 मॉय थाई मेगास्टार्स के मैच और कई धमाकेदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों की घोषणा की गई है।

Sitthichai in his southpaw kickboxing stance

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में पहले ही रिकॉर्ड किए जा चुके ONE: BATTLEGROUND III का आयोजन शुक्रवार, 27 अगस्त को होगा, जिसके कार्ड में 6 मुकाबलों को शामिल किया गया है।

मेन इवेंट में सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग और तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम का आमना-सामना होगा, जिन्होंने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों के मैचों से बाहर होने के बाद एक-दूसरे के खिलाफ मैच के लिए हामी भर दी है।

इस मैच के विजेता को वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की उम्मीद भी बढ़ जाएंगी। सिटीचाई को फेदरवेट मॉय थाई किंग पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी और तवनचाई को बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

Pictures from the Muay Thai bout between Tawanchai PK.Saenchai Muaythaigym and Sean Clancy at ONE: DANGAL on 15 May

को-मेन इवेंट में प्रोमोशन से जुड़े नए चीनी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट “द प्रिंस” बनमा डुओजी अपना डेब्यू करने वाले हैं।

बनमा अपने देश के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं और पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक को हराकर पूरे डिविजन को सावधान करना चाहेंगे।

कार्ड में बनमा के हमवतन एथलीट “द हंटर” शी वेई भी शामिल हैं, जो खुद को चीन के टॉप फ्लाइवेट MMA स्टार के रूप में स्थापित कर चुके हैं।

शी अभी 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, इससे पहले चान रोथाना और कांथाराज “कन्नाडिगा” शंकर अगासा को फिनिश कर चुके हैं। अब वो पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “ओट्टोगी” डे ह्वान किम को हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेंगे।

Scenes from the atomweight bout between MMA stars Ritu Phogat and Bi Nguyen at ONE: DANGAL on 15 May

वहीं बी “किलर बी” गुयेन पिछले मैच में रेसलिंग सनसनी ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट पर जीत के बाद शानदार लय को बरकरार रखना चाहेंगी। लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें अपना एटमवेट डेब्यू कर रहीं जेनेलिन ओलसिम की चुनौती से पार पाना होगा।

आंग ला न संग के शिष्य “द ड्रैगन लेग” टियाल थैंग अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे, लेकिन अनुभवी एथलीट “डबल हार्ट्स” सोंग मिन जोंग उनके इस शानदार मोमेंटम को बिगाड़ना चाहेंगे।

शो की शुरुआत पुरेव “द पीपल्स किड” ओट्गोनजा गल अपने डेब्यू मैच में बेन रॉयल का सामना करेंगे। मंगोलियाई स्टार ONE Warrior Series के स्टार शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग पर सबमिशन से जीत हासिल कर चुके हैं और अभी 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

यहां जानिए ONE: BATTLEGROUND III में किसका सामना किस एथलीट से होगा।

Tial Thang poses with his teammates and World Champions Aung La N Sang and Martin Nguyen

ONE: BATTLEGROUND III का पूरा बाउट कार्ड

  • सिटीचाई vs. तवनचाई (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • डेडामरोंग vs. बनमा डुओजी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 57.7 किलोग्राम)
  • डे ह्वान किम vs. शी वेई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • बी गुयेन vs. जेनेलिन ओलसिम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • टियाल थैंग vs. सोंग मिन जोंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • पुरेव ओट्गोनजार्गल vs. बेन रॉयल (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: 13 अगस्त को होने वाले ONE: BATTLEGROUND II के बाउट कार्ड का ऐलान

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4