13 अगस्त को होने वाले ONE: BATTLEGROUND II के बाउट कार्ड का ऐलान

Alain Ngalani Oumar Kane ONE UNBREAKABLE III 1920X1280 13 768x512

BATTLEGROUND सीरीज की धमाकेदार शुरुआत के बाद ONE Championship इसके दूसरे इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

Antonio Caruso fights Eduard Folayang in a mixed martial arts battle at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II को प्रसारित किया जाएगा, जिसे सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है।

ONE ने ऐलान कर दिया था कि मेन इवेंट में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग और चीनी लाइटवेट स्टार “द वॉरियर” झांग लिपेंग की भिड़ंत होगी। वहीं को-मेन इवेंट में #5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा का सामना मियाओ ली ताओ से होगा।

वहीं सोमवार को ONE ने कार्ड में 3 और धमाकेदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स को जगह दी है।

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

ONE: BATTLEGROUND II में 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एलन “द पैंथर” गलानी की वापसी होगी।

गलानी अपनी शानदार एथलेटिक एबिलिटी, गज़ब की ताकत और जबरदस्त तरीके से किए गए नॉकआउट्स से सभी को प्रभावित करते आए हैं।

अब गलानी को थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो को हराने के लिए इन सभी चीजों की जरूरत पड़ने वाली है।

200 सेंटीमीटर लंबाई वाले नार्मो ONE के सबसे लंबे एथलीट्स में से एक हैं, उनका रिकॉर्ड 4-0 का है और अभी तक अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में फिनिश किया है।

Indonesia MMA star Eko Roni Saputra fights Ramon Gonzales at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

कार्ड में इसके अलावा इंडोनेशिया के टॉप फ्लाइवेट सुपरस्टार एको रोनी सपुत्रा भी शामिल हैं।

कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन ने अपने पिछले 4 मैच पहले राउंड में जीते हैं इसलिए उन्हें एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में पहचाना जाने लगा है।

अगले मैच में वो अपनी स्ट्रीक को कायम रखने और अपने हमवतन फाइटर एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर की चीनी स्टार लिउ पेंग शुआई के खिलाफ हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।

ONE: CLASH OF LEGENDS में लिउ उस समय अपराजित रहे सिरेगर के खिलाफ हार के बहुत करीब आ पहुंचे थे। लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने किमूरा लॉक लगाकर “द मैजिशियन” को उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

अब लिउ एक और इंडोनेशियाई स्टार को हराकर आगे बढ़ना चाहेंगे।

Singapore-based Indian mixed martial artist Rahul Raju chokes out Richard Corminal

शो की शुरुआत भारतीय स्टार राहुल “द केरल क्रशर” राजू और डेब्यू कर रहे मंगोलियाई एथलीट ओट्गोनबाटर नेरगुई के मैच से होगी।

राजू के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा था, जिसमें उन्होंने रिचर्ड “द नोटोरियस” कॉर्मिनल और फुरकान चीमा को फिनिश किया था। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में “द केरल क्रशर” को लगातार हार झेलनी पड़ी है।

भारतीय स्टार एक बार फिर जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहेंगे, लेकिन उनके मंगोलियाई प्रतिद्वंदी भी अपने डेब्यू को यादगार बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

नेरगुई इससे पहले ONE Warrior Series में फाइट करते थे, जहां उन्होंने Shooto स्टार टाकुया नगाटा को गिलोटीन चोक लगाकर फिनिश किया था। अब वो मेन रोस्टर डेब्यू को भी उसी अंदाज में जीतना चाहेंगे।

यहां जानिए ONE: BATTLEGROUND II में किस एथलीट का सामना किससे होगा।

The main event performers of ONE: BATTLEGROUND II

ONE: BATTLEGROUND II का पूरा बाउट कार्ड

  • एडुअर्ड फोलायंग vs. झांग लिपेंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • एलेक्स सिल्वा vs. मियाओ ली ताओ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • थॉमस नार्मो vs. एलन गलानी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. लिउ पेंग शुआई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • ओट्गोनबाटर नेरगुई vs. राहुल राजू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए vs प्राजनचाई

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.