2021 में जुलाई से सितंबर तक के 5 सबसे शानदार सबमिशन

Rahul Raju

ONE Championship के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ने साल 2021 की तीसरी तिमाही में कई शानदार फिनिश अपने नाम किए हैं।

कुछ स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स ने अपने विरोधी को नॉकआउट किया, कुछ ग्रैपलर्स ने सबमिशन मूव लगाकर भी एथलीट्स को फिनिश किया है।

इन फाइटर्स ने अपनी शानदार स्किल्स की बदौलत कठिन चुनौतियों को पार किया है। अक्टूबर महीने में प्रवेश करने से पहले यहां देखिए 2021 की तीसरी तिमाही में हुए 3 सबसे शानदार सबमिशंस।

#3 राजू ने अपना सिग्नेचर चोक लगाकर जीता मैच

13 अगस्त को हुए ONE: BATTLEGROUND II में राहुल “द केरल क्रशर” राजू ने अपने बेहतरीन ग्रैपलिंग गेम की मदद से ओट्गोनबाटर नेरगुई को मात दी थी।

राजू के लिए ये जीत आसान नहीं रही क्योंकि नेरगुई ने भारतीय स्टार के अधिकांश टेकडाउन के प्रयासों के खिलाफ शानदार तरीके से डिफेंस किया था।

मगर दूसरे राउंड में सब बदला हुआ नजर आया। “द केरल क्रशर” ने प्रभावशाली लेग किक लगाकर अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला। यहां से टेकडाउन स्कोर करने के बाद नेरगुई की बैक को निशाना बनाया।

मंगोलियाई एथलीट ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन भारतीय स्टार ने मौका मिलते ही रीयर-नेकेड चोक लगा दिया था। नेरगुई ने मैच में बने रहना का हर संभव प्रयास किया, लेकिन दूसरे राउंड में 3 मिनट 54 सेकंड के समय पर टैप आउट कर दिया।

ये राजू की ONE Championship में रीयर-नेकेड चोक से आई तीसरी जीत रही।



#2 ‘द प्रोडिजी’ ने आर्मबार लगाकर वांग को फिनिश किया

विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली ने 30 जुलाई को हुए ONE: BATTLEGROUND में “लिटल स्प्राउट्स” वांग लुपिंग को सबमिशन से हराकर अपनी शानदार लय को बरकरार रखा था।

17 वर्षीय स्टार ने मैच के शुरू होते ही आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि, इस बीच “लिटल स्प्राउट्स” ने Evolve MMA की मेंबर के अटैक को शानदार टेकडाउन से काउंटर किया, लेकिन वो ज्यादा समय तक मैच में बढ़त को कायम नहीं रख पाईं।

ली ने बॉडी लॉक लगाया, चीनी एथलीट को नीचे गिराया और अगले ही पल बैक कंट्रोल हासिल कर रीयर-नेकेड चोक लगाने के मौके तलाशने शुरू किए।

वांग ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन “द प्रोडिजी” को इस बीच ट्रायंगल लगाने का मौका मिला। उन्होंने वांग के सिर पर दमदार एल्बोज़ लगाईं और मौका मिलते ही अपनी विरोधी के हाथ को पकड़ कर आर्मबार लगा दिया।

“लिटल स्प्राउट्स” ने पहले राउंड में 3 मिनट 22 सेकंड के समय पर टैप आउट कर दिया था।

#1 ‘बुशेशा’ ने MMA डेब्यू मैच को सबमिशन से जीता

ONE: REVOLUTION में 17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने अपने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू में एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को मात दी।

BJJ आइकॉन ने शुरुआत में फेक राइट हैंड से सिल्वा का ध्यान भटकाकर टेकडाउन स्कोर किया। “बुशेशा” के माउंट पोजिशन हासिल करने के बाद सिल्वा के पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं था।

“ब्रेडॉक” बचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस बीच हेवीवेट ग्रैपलिंग सुपरस्टार ने सिल्वा के सिर पर एल्बो स्ट्राइक्स और पंच लगाए।

मैच को फिनिश करने की तलाश में “बुशेशा” ने साइड कंट्रोल हासिल किया, नॉर्थ-साउथ पोजिशन में आए और उसके बाद अपने अपने विरोधी के कंधों पर कई नी स्ट्राइक्स लगाईं। साथ ही अपने चोक के प्रभाव को भी बढ़ाते गए।

सिल्वा मैच में बने रहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पहले राउंड में 2 मिनट 55 सेकंड के समय पर टैप आउट कर बैठे, जिससे “बुशेशा” को नॉर्थ-साउथ चोक से सबमिशन जीत हासिल हुई।

ये भी पढ़ें: ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के कंटेंडर्स के बारे में जानिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34