अर्सलानअलीएव Vs. नास्तुकिन II को 2021 MMA फाइट ऑफ द ईयर चुना गया

Timofey Nastyukhin Dagi Arslanaliev WINTERWARRIORS 1920X1280 5 768x512

साल 2021 में सर्कल के अंदर ढेर सारे यादगार मुकाबले हुए, लेकिन साल के अंत में हुई एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट सबसे खास रही।

सभी को 3 दिसंबर की रात ONE: WINTER WARRIORS में हुए दागी अर्सलानअलीएव और टिमोफी नास्तुकिन के रीमैच से काफी एक्शन की उम्मीद थी और दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

तीसरे राउंंड तक चली बाउट में खूब सारा एक्शन, रोमांच और आखिर में एक बेहतरीन हाइलाइट-रील नॉकआउट देखा गया।

दोनों ही आक्रामक और शक्तिशाली स्ट्राइकर्स बहुत कुछ साबित करने के लिए उतरे थे।

अर्सलानअलीएव दुनिया को दिखाना चाहते थे कि सितंबर 2018 में हुए इस प्रतिद्वंदिता के पहले मैच के पहले राउंड में आई जीत कोई तुक्का नहीं थी। वहीं रूसी पावरहाउस उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरे थे।

मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही दोनों ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। नास्तुकिन ने अपने विरोधी को लूपिंग शॉट्स लगाए और फिर एक लेफ्ट हुक के सहारे मैट पर पटक दिया। अर्सलानअलीएव ने टेकडाउन से वापसी की कोशिश की, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों अपने पैरों पर खड़े होकर एक दूसरे पर पंचों का प्रहार करने लगे।

टर्किश स्टार द्वारा किए गए जोरदार घुटने के वार का असर नास्तुकिन के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था, लेकिन वो फिर भी नहीं रुके।

Timofey Nastyukhin throws a left hook toward Dagi Arslanaliev at ONE: WINTER WARRIORS.

दूसरे राउंड में अर्सलानअलीएव ने ताबड़तोड़ पंच लगाए, उन्हें मैट पर गिरा दिया और उसके बाद भी स्ट्राइक्स का सिलसिला जारी रखा।

रूसी फाइटर के चेहरे को देखने के लिए सर्कल में डॉक्टर आए, लेकिन वो हार मानने को तैयार नहीं थे। एक्शन दोबारा शुरु होने के बाद उन्होंने स्ट्राइकिंग की।

अब मुकाबला टर्किश फाइटर के पक्ष में जाता नजर आ रहा था। अर्सलानअलीएव ने लगातार अपने शॉट्स लगाना जारी रखे और एक बेहतरीन बैली-टू-बैली सुप्लेक्स भी लगाया।

Timofey Nastyukhin eats a knee from Dagi Arslanaliev at ONE WINTER WARRIORS.

रूसी स्टार को देखकर लगा था कि अभी भी उनमें दमखम बाकी है।

तीसरे राउंड के शुरुआत में नास्तुकिन दृढ़निश्चय के साथ उतरे थे, मगर उनके पंचों में पहले ही मुकाबले फायर पावर की कमी साफ झलक रही थी।

अर्सलानअलीएव ने एक जबरदस्त राइट हैंड से अपने विरोधी के अटैक का जवाब दिया, जिसने उन्हें पूरी तरह से झकझोर दिया। उसके बाद रूसी स्टार को एक और राइट हैंड मारा, जिससे वो मैट पर जा गिरे। टर्किश स्टार ने उसके बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड का सहारा लिया और तीसरे राउंड के 49 सेकंड पर बाउट को अपने नाम किया।

इस मुकाबले ने MMA फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। अब दोनों ही स्टार्स 2022 में वापसी कर फैंस के सामने और बेहतरीन मुकाबले पेश करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 MMA फाइट्स जिन्हें 2022 में हम सभी देखना चाहते हैं

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35