5 MMA फाइट्स जिन्हें 2022 में हम सभी देखना चाहते हैं

Pictures from the fight between Joshua Pacio and Yosuke Saruta at ONE: REVOLUTION

साल 2021 के चुनौतीपूर्ण रहने के बावजूद कई धमाकेदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले देखने को मिले और फैंस को अगले साल इससे भी धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

14 जनवरी के लिए 2 वर्ल्ड टाइटल बाउट्स की घोषणा कर दी गई है और अगले 12 महीनों में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता रहेगा।

इसलिए यहां जानिए उन 5 MMA फाइट्स के बारे में जिन्हें हम सभी 2022 में जरूर देखना चाहेंगे।

#1 जोशुआ पैचीओ Vs. जैरेड ब्रूक्स

मौजूदा स्ट्रॉवेट किंग जोशुआ “द पैशन” पैचीओ और #3 रैंक के कंटेंडर जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का मुकाबला क्लासिक रह सकता है।

अमेरिकी स्टार और डिविजन के मौजूदा चैंपियन के बीच जुबानी जंग देखी जा चुकी है। वहीं ब्रूक्स ने हाल ही में पैचीओ के टीम मेंबर लिटो “थंडर किड” आदिवांग पर सबमिशन से जीत हासिल की है।

दोनों एथलीट्स का बैकग्राउंड भी इस भिड़ंत को दिलचस्प बना रहा होगा क्योंकि दोनों की स्किल्स शानदार हैं।

पैचीओ एक खतरनाक स्ट्राइकर हैं, जिनके पास सबमिशन गेम भी है। वहीं “द मंकी गॉड” एक टॉप लेवल के रेसलर हैं, जिन्हें अपने विरोधियों को ग्राउंड गेम में लाकर क्षति पहुंचाना बहुत पसंद है।

दोनों की भिड़ंत में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है। वहीं जब वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा हो तो फैंस को एक क्लासिक फाइट की उम्मीद रखनी चाहिए।

#2 हैम सिओ ही Vs. डेनिस ज़ाम्बोआंगा

Pictures from the fight between Seo Hee Ham and Denice Zamboanga from ONE: EMPOWER

हैम सिओ ही और डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा की भिड़ंत ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में हुई थी, जिसमें दक्षिण कोरियाई एथलीट की विभाजित निर्णय से जीत के बाद फैंस उनके बीच रीमैच की मांग करने लगे थे।

उस मैच में हैम ने अपनी विरोधी को पंच और खासतौर पर स्ट्रेट लेफ्ट्स लगाकर खूब क्षति पहुंचाई, जो सटीक निशाने पर लैंड हो रहे थे। वहीं ज़ाम्बोआंगा ने जवाबी हमला करते हुए कुछ पंच लगाए, क्लिंच और ग्राउंड गेम में बढ़त बनाने की कोशिश भी की।

तीनों राउंड्स एक्शन से भरपूर रहे, लेकिन 5 राउंड का मुकाबला और भी यादगार बन सकता था क्योंकि आखिरी राउंड में “लायकन क्वीन” ने टॉप पोजिशन में रहकर खतरनाक तरीके से ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया।

अंत में 3 में से 2 जजों ने दक्षिण कोरियाई एथलीट के पक्ष में फैसला सुनाया। वहीं ज़ाम्बोआंगा का मानना था कि जीत उन्हें मिलनी चाहिए थी इसलिए दोनों का रीमैच होना निश्चित है।

अगर रीमैच हुआ तो दोनों को एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों के बारे में जानकारी होगी और दोनों ही एथलीट्स इस बार बेहतर तरीके से जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी।

#3 रीनियर डी रिडर Vs. अर्जन भुल्लर

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर और अर्जन भुल्लर की जुबानी जंग के बाद इनका आमने-सामने आना भी तय है।

डी रिडर मौजूदा ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं, दूसरी ओर ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट अभी भुल्लर के पास है। इसलिए दोनों एथलीट्स अभी अपने-अपने करियर के चरम पर हैं।

“द डच नाइट” ONE इतिहास के सबसे पहले 3-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन उनके कनाडाई-भारतीय विरोधी खुद भी लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को जीतने का दावा कर चुके हैं।

दोनों की स्किल्स वर्ल्ड-क्लास हैं इसलिए उनकी भिड़ंत किसी भी डिविजन में हो, उसमें जबरदस्त एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।

डी रिडर अपनी जूडो और BJJ स्किल्स की मदद से 14-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। वहीं भुल्लर का रेसलिंग गेम वर्ल्ड-क्लास है और स्टैंड-अप फाइटिंग के दौरान उनका बॉक्सिंग गेम भी बहुत खतरनाक होता है।

अगर भविष्य में दोनों की भिड़ंत हुई तो दोनों फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

#4 दागी अर्सलानअलीएव Vs. क्रिश्चियन ली

Christian Lee defeats Saygid Guseyn Arslanaliev at ONE CENTURY DC DUX_1110 1

इस लिस्ट में शामिल एक और रीमैच, जिसमें फैंस क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और दागी अर्सलानअलीएव को आमने-सामने देखना चाहते हैं।

सितंबर में ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को हारने से पहले ली डिविजन के टॉप पर बने हुए थे, जिनमें 2019 ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में अर्सलानअलीएव के खिलाफ जीत भी शामिल रही।

उस मैच में “द वॉरियर” ने अपनी रेसलिंग की मदद से फाइट को कंट्रोल किया, लेकिन बाद में बात सामने आई कि दागेस्तानी स्टार का स्वास्थ्य उस समय अच्छा नहीं था, जिससे वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

अर्सलानअलीएव अब ONE: WINTER WARRIORS में रूसी स्टार टिमोफी नास्तुकिन को हराकर जबरदस्त लय हासिल करने के अलावा रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर कब्जा भी जमा चुके हैं।

दूसरी ओर ली, ओक रे यूं के खिलाफ टाइटल हारने से पहले नास्तुकिन और यूरी लापिकुस को तकनीकी नॉकआउट से हरा चुके थे।

ली अभी भी #1 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर हैं और ओक के खिलाफ हार ने उन्हें और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। अगर “द वॉरियर” को तुरंत रीमैच नहीं मिला तो उससे पहले उनका दागी के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच धमाकेदार रह सकता है।

#5 ओक रे यूं Vs. थान ली

Ok Rae Yoon Christian Lee Revolution 1920X1280 4

एक तरफ थान ली को अगले मैच में गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के खिलाफ ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा, लेकिन साथ ही वो नए लाइटवेट किंग ओक रे यूं को चैलेंज करने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं।

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन भी 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियंस की लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं। अगर 2022 की शुरुआत में वो अपने टाइटल को डिफेंड कर पाए तो आगे चलकर उनका दक्षिण कोरियाई एथलीट से मैच होना तय है।

दोनों एथलीट्स बेहतरीन स्ट्राइकर्स हैं, दोनों की स्ट्राइक्स दमदार होती हैं और उन्हें अभी तक स्टैंड-अप गेम में कोई फाइटर कड़ी टक्कर नहीं दे पाया है।

देखना दिलचस्प होगा कि ली किस तरह ओक के खिलाफ अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हैं। उनकी स्पीड और मूवमेंट संभव ही दक्षिण कोरियाई एथलीट के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

तकनीकी तौर पर ये मुकाबला शानदार होगा इसलिए फैंस को 2022 में थान ली और ओक रे यूं की भिड़ंत की उम्मीद जरूर रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one