अपने साथी चैंपियंस अबासोव और भुल्लर को चैलेंज करना चाहते हैं डी रिडर

Dutch MMA fighter Reinier De Ridder with the ONE Championship belt

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर अपने ONE मिडलवेट और ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल्स को किसी भी फाइटर के खिलाफ डिफेंड करने को तैयार हैं, लेकिन उनकी नजरें तीसरी बेल्ट पर भी जा टिकी हैं।

31 वर्षीय डच एथलीट की आखिरी फाइट अप्रैल में “ONE on TNT IV” हुई थी, जहां उन्होंने आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को हराकर उनकी दूसरी बेल्ट को जीता था।

अब Combat Brothers टीम के स्टार 3 डिविजंस में से किसी का भी सामना करने को तैयार हैं।

डी रिडर ने कहा, “मैं कहीं भी, कभी भी अपनी बेल्ट को डिफेंड करने के लिए तैयार हूं।”

“मैं दुनिया में किसी भी फाइटर का सामना करने को तैयार हूं। वो मिडलवेट डिविजन से हो, लाइट हेवीवेट या हेवीवेट डिविजन से।”

“द डच नाइट” किसी भी चुनौती को स्वीकारने को तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने अपनी इच्छा भी सामने रखी है।

Pictures from the fight between Aung La N Sang and Reinier De Ridder at "ONE on TNT IV"

डी रिडर ने कहा, “कियामरियन अबासोव दिलचस्प एथलीट हैं। वो अभी जबरदस्त फॉर्म में हैं इसलिए मैं उनका सामना जरूर करना चाहूंगा।”

अबासोव ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं और एक डिविजन ऊपर आकर फाइट करने की बात कह चुके हैं, लेकिन डी रिडर मानते हैं कि अबासोव का ये फैसला उनपर भारी पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अबासोव को एकतरफा अंदाज में हरा सकता हूं क्योंकि मैं हर क्षेत्र में उनसे बेहतर हूं।”

“मैं ज्यादा लंबा हूं, ज्यादा ताकतवर हूं और मेरी रीच भी उनसे काफी ज्यादा है और वो हर किसी के खिलाफ टेकडाउन हो जाते हैं। इसलिए वो मेरे खिलाफ भी टेकडाउन होंगे और मैं बहुत जल्दी उस फाइट को फिनिश कर सकता हूं।”



डच एथलीट की दूसरी इच्छा एक अलग दिशा में है। वो खुद एक डिविजन ऊपर जाकर ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर का सामना करना चाहते हैं।

दोनों एथलीट्स के बीच पहले भी जुबानी जंग हो चुकी है और दोनों की स्किल्स इस मुकाबले को दिलचस्प बना सकती हैं।

डी रिडर ने कहा, “भुल्लर के खिलाफ फाइट धमाकेदार होगी क्योंकि मेरा वजन उनसे कम होगा। वो मुझसे करीब 20 पाउंड्स भारी हैं, शायद उससे भी ज्यादा। इसलिए मुझे उन्हें फिनिश करने में ज्यादा समय लग सकता है।”

“मुझे उन्हें हराने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। उन्हें थकाना आसान नहीं होगा और फिनिश हासिल करने से पहले ज्यादा स्ट्राइक्स को लैंड करवाना होगा।”

डी रिडर को खुद पर भरोसा है और उनका 14-0 का रिकॉर्ड भी उनके बढ़े हुए आत्मविश्वास का कारण है। वो 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो अपने विरोधियों को कम आंक रहे हैं।

डी रिडर जानते हैं कि अबासोव और भुल्लर ऐसे ही टॉप पर नहीं पहुंचे हैं और उनके खिलाफ उनके मैच धमाकेदार रह सकते हैं।

डी रिडर ने कहा, “दोनों अच्छे फाइटर्स हैं। दोनों का सामना करने के लिए बेताब हूं।”

फिलहाल के लिए “द डच नाइट” के पास कोई विरोधी नहीं है, लेकिन फैंस को 2022 में जूडो और BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर से धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS को हेडलाइन करेंगे फोगाट vs स्टैम्प और इरसल vs मुर्ताज़ेव मुकाबले

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5