आंग ला न संग से मैच नहीं चाहते डी रिडर, नए चैलेंजर्स की तलाश

Dutch MMA fighter Reinier De Ridder with the ONE Championship belt

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर इन दिनों मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इंडस्ट्री का सबसे बहुचर्चित नाम बना हुआ है।

ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन पिछले 2 मैचों में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को हराकर 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और अब उनका ध्यान अपने अगले मैचों पर है।

डच स्टार ने कहा, “मैं ज्यादा से ज्यादा मैचों का हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि हर 3 महीने में मुझे नया प्रतिद्वंदी मिलता रहे।”

हाल ही में दिए इंटरव्यू में डी रिडर ने आंग ला न संग के साथ प्रतिद्वंदिता, टॉप कंटेंडर्स और ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के बारे में भी बात की।

ONE Championship: आपने अपने प्रदर्शन को परखा होगा, “ONE on TNT IV” में आंग ला न संग पर दूसरी जीत के बाद कैसा अनुभव हुआ?

रीनियर डी रिडर: मैं परिणाम से खुश हूं, केवल 6 दिन के नोटिस पर मैच को जीतकर एक अलग खुशी मिली, लेकिन मैं उन्हें फिनिश कर सकता था। दूसरे राउंड में मुझे उन्हें फिनिश करने के 2 मौके मिले, लेकिन हमें परिस्थिति के हिसाब से भी सोचना होता है, उम्मीद होगी कि मैं अपने अगले प्रतिद्वंदी को फिनिश करूंगा।

ONE: जब पहले राउंड में आपने आंग ला न संग पर बैक कंट्रोल प्राप्त किया तो ऐसा लगा जैसे इतिहास खुद को दोहराने वाला है। क्या आपके हिसाब से मैच को वहां फिनिश हो जाना चाहिए था?

डी रिडर: हां उस समय मैं फिनिश के बहुत करीब था, लेकिन अच्छी पकड़ नहीं बना पा रहा था। इस बार पहले की तुलना में मुझे अपनी ताकत में कमी महसूस हुई। मगर 5 राउंड तक चला पहला मैच भी यादगार रहा, जिसे लेकर मैं खुश हूं।

ONE: मैच से पहले आप अच्छी फिटनेस को लेकर बहुत खुश थे कि आप लंबे मुकाबलों का भी हिस्सा बन सकते हैं। वो केवल कहने के लिए था या फिर वाकई में आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था?

डी रिडर: मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा था और इस चुनौती के लिए तैयार था, लेकिन मानसिक रूप से खुद को तैयार करने के लिए आपको समय चाहिए होता है। मुझे 6 दिन पहले मैच के बारे में पता चला, अगले ही दिन फ्लाइट लेकर यहां आ गया और ट्रेनिंग के लिए केवल 4 दिन बचे थे। मुझे आंग ला के खिलाफ खुद को तैयार करने के लिए ज्यादा समय चाहिए था।

सच कहूं तो मैं उनके साथ दूसरे मैच को लेकर उत्साहित नहीं था। पहले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना बहुत मुश्किल था। मैं जीत दर्ज कर खुश हूं और इस इंटरव्यू के बाद शायद दोबारा इस दौर के बारे में बात ना करूं। मैं आंग ला का सम्मान करता हूं और हमारे बीच 2 अच्छे मैच हुए, लेकिन अब मैं उनका सामना नहीं करना चाहूंगा।

Pictures from the fight between Aung La N Sang and Reinier De Ridder at "ONE on TNT IV"

ONE: मिडलवेट कंटेंडर्स की बात करें, तो आपका लिएंड्रो अटाईडिस के खिलाफ मुकाबला बहुत कड़ा रहा। उनके खिलाफ रीमैच को लेकर आपके क्या विचार हैं?

डी रिडर: उनका सामना कर मुझे अच्छा महसूस हुआ। उनका स्टाइल अच्छा है, आक्रमाक हैं, खतरनाक हैं और मैं जरूर उनके खिलाफ दूसरा मैच चाहूंगा। वो अकेले एथलीट हैं, जिन्हें मैंने फिनिश नहीं किया है, इसलिए मैं दोबारा उनका सामना करना चाहूंगा।

वो एक अच्छे फाइटर हैं, पिछले मैच के बाद वो मेरे जिम में आकर मुझसे मिले भी थे। मुझे लगता है कि उन्हें भविष्य में बहुत सफलता मिलेगी और मेरे अकेले प्रतिद्वंदी रहे, जिनके खिलाफ मेरा मैच तीसरे राउंड तक चला।

ONE: अटाईडिस के खिलाफ मैच के बाद उनके साथ ट्रेनिंग कर कैसा महसूस हुआ?

डी रिडर: वो एक अच्छा अनुभव रहा। वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं और उनसे कड़ी प्रतिद्वंदिता का सामना कर मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं सर्कल में उनके साथ दोबारा एक ऐसा मैच चाहता हूं जिसमें हमारे बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिले।



ONE: अगले बड़े कंटेंडर विटाली बिगडैश हो सकते हैं। उनके बारे में क्या कहना चाहेंगे?

डी रिडर: उन्हें मैचों से अपना नाम वापस लेने के लिए जाना जाता है। वो मेरे खिलाफ मैच से पूर्व ऐसा कर चुके हैं, आंग ला न संग के खिलाफ मैच से 2 बार नाम वापस ले चुके हैं। वो असल में एक एक्टिव फाइटर नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें मेरे खिलाफ मैच मिलना चाहिए।

ONE: फैन रोंग के बारे में क्या कहेंगे? आपने अपने ONE डेब्यू में उन्हें हराया, लेकिन उसके बाद वो लगातार मैचों में जीत दर्ज करते आए हैं।

डी रिडर: उनका आखिरी मैच ADCC चैंपियन और दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक यूरी सिमोइस से हुआ। उनका टेकडाउन डिफेंस काफी अच्छा रहा, ग्रैपलिंग में भी सुधार हुआ है जो दर्शाता है कि फैन एक अच्छे फाइटर हैं।

ONE: पिछले मैच के बाद आपने ब्रेंडन वेरा को चेतावनी दी, लेकिन अब अर्जन भुल्लर उन्हें हराकर नए ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। आप दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच की बात कही, क्या आप अगले मैच में उनका सामना करना चाहेंगे?

डी रिडर: मेरे पास इतिहास रचने का मौका है और ऐसा कर मुझे बहुत खुशी मिलेगी। मैं इस मैच को चाहता हूं, अर्जन ने भी स्वीकृति दे दी है। मगर इंटरनेट पर दी गई चुनौती से ऐसा लग रहा है जैसे वो मेरा सामना नहीं करना चाहते। इसलिए मुझे लगता है कि ये मुकाबला शायद अभी ना हो पाए, लेकिन एक दिन मैं उन्हें या अगले चैंपियन को हराकर इतिहास रचूंगा।

Pictures from the fight between Aung La N Sang and Reinier De Ridder at "ONE on TNT IV"

ONE: अर्जन ने कहा कि वो आपको लाइट हेवीवेट बेल्ट के लिए चैलेंज करेंगे, क्या आप इस मैच के लिए तैयार हैं?

डी रिडर: हां बिल्कुल? यहां मेरा ध्यान बेल्ट को डिफेंड करने पर कम और ये साबित करने पर ज्यादा होगा कि मैं दुनिया का सबसे खतरनाक एथलीट हूं।

ONE: आप क्यों मानते हैं कि आप रेसलर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे?

डी रिडर: मैं उन्हें आसानी से टेकडाउन कर सकता हूं। उनकी रेसलिंग ठीकठाक है, लेकिन वो इतिहास के सबसे महान रेसलर नहीं हैं। वो अच्छे फाइटर हैं, जिनकी रेसलिंग ठीक है, लेकिन टॉप लेवल की नहीं है।

ONE: वो आपके टेकडाउंस और ग्रैपलिंग गेम को बेकार कह चुके हैं, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?

डी रिडर: हां वो खुद ही ऐसा कह रहे हैं कि, “मैं आंग ला नहीं हूं।” ये तो समय ही बताएगा कि वो कितने अच्छे एथलीट हैं।

ये भी पढ़ें: ONE के स्टार्स की स्किल्स से मिलाकर बना एक परफेक्ट MMA फाइटर

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)