ONE Championship के स्टार्स की स्किल्स से मिलाकर बना परफेक्ट MMA फाइटर

Building the perfect MMA fighter from elements of Garry Tonon, Demetrious Johnson, and Christian Lee

ONE Championship के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग से लेकर टॉप लेवल के सबमिशन गेम के साथ सर्कल में उतरते हैं।

कुछ एथलीट्स बहुत ताकतवर हैं, कुछ गेम प्लान को शानदार तरीके से अमल में लाते हैं और कुछ इन दोनों चीजों का मिश्रण कर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रखते हैं।

लेकिन क्या हो अगर आप सभी टॉप स्किल्स का मिश्रण कर ONE में दुनिया के सबसे बेहतरीन एथलीट की रचना कर पाते।

यहां हम ONE के एथलीट्स के खेल के ज्ञान, ताकत और शारीरिक क्षमता को मिलाकर एक परफेक्ट MMA फाइटर बनाने की कोशिश करेंगे।

मानसिक मजबूती

Christian Lee and TImofey Nastyukhin fight at "ONE on TNT II"

सफलता प्राप्त करने के लिए एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट का मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है और ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली इस मामले में अन्य एथलीट्स से बेहतर हैं।

ली अभी तक 2 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं, एक खतरनाक एथलीट हैं और अपने गेम प्लान की मदद से किसी भी स्टाइल के फाइटर को हराने में सक्षम हैं।

दूसरी ओर, पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग भी मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं, उनकी ठोड़ी भी बहुत मजबूत है इसलिए उन्हें फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करने में ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।

दमदार पंच

Vietnamese-Australian star Martin Nguyen drops Kazunori Yokota with his overhand right

ONE में जबरदस्त पंचिंग पावर वाले कई एथलीट्स हैं, लेकिन कुछ स्टार्स के पंच क्षण भर में मैच को समाप्त कर सकते हैं।

मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन का ओवरहैंड राइट इस खेल के सबसे खतरनाक मूव्स में से एक है, जो किसी भी सेकंड मैच को फिनिश कर सकता है।

ब्रेंडन वेरा का लेफ्ट हैंड भी बहुत प्रभावशाली होता है और लेफ्ट हुक की मदद से वो हेवीवेट डिविजन के कई टॉप कंटेंडर्स को मात दे चुके हैं।

मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो का मॉय थाई गेम बेहतरीन है, खासतौर पर उनकी एल्बो जिसकी मदद से उन्होंने एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया को फिनिश किया था।



किक्स और नी स्ट्राइक्स

MMA fighter John Lineker squares off against Kevin Belingon in the main event of ONE: INSIDE THE MATRIX III

केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन अपने विरोधी के शरीर के निचले हिस्से को लो किक्स और खतरनाक स्पिनिंग बैक किक्स से खूब क्षति पहुंचाते आए हैं।

दूसरी ओर, मॉय थाई लैजेंड डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक कई सालों से मॉय थाई में अपनी खतरनाक नी स्ट्राइक्स से अपने विरोधियों की मुश्किलों को बढ़ाते आए हैं और MMA में भी इसकी मदद से सफलता प्राप्त की है।

पास रहकर अटैक करने की काबिलियत

Scenes from the ONE Heavyweight World Title fight between Arjan Bhullar and Brandon Vera at ONE: DANGAL on 15 May

अर्जन “सिंह” भुल्लर अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से बेहतरीन स्ट्राइकर्स के लिए मुश्किलें खड़ी करते आए हैं और किसी भी क्षण फाइट को ग्राउंड गेम में लाने की काबिलियत उन्हें एक खास एथलीट बनाती है।

फाइट के ग्राउंड गेम में आने के बाद गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के सबमिशन मूव्स से बच पाना लगभग असंभव हो जाता है।

शारीरिक क्षमता

Alain Ngalani attempts an axe kick with ease due to his incredible flexibility.

शारीरिक क्षमता मार्शल आर्ट्स का एक अहम पहलू है। इसका और स्किल्स का मिश्रण किसी भी एथलीट को दोगुना खतरनाक बना देता है।

एलन “द पैंथर” गलानी एक बेहद खास एथलीट हैं, जो अटैक और डिफेंस दोनों में बहुत अच्छे हैं। दूसरी ओर, युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु की जबरदस्त नॉकआउट पावर एक ही पंच में मैच को फिनिश कर सकती है।

वहीं महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के मूव्स में तेजी किसी भी मैच में आपको बढ़त दिला सकती है।

कुछ अन्य खास चीजें

Shannon Wiratchai makes a grand entrance

बिना स्टाइल के ये सभी स्किल्स फ़ीकी नजर आती है।

इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा के डांस मूव्स और शेनन “वनशिन” विराचाई के शानदार एंट्रेंस क्राउड में एक नई ऊर्जा भर देते हैं। वहीं शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी द्वारा मैच के बाद किए जाने वाले कारनामें बहुत शानदार होते हैं।

ये भी पढ़ें: 2021 में अप्रैल से जून तक MMA के 5 सबसे शानदार मुकाबले

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.