मार्क एबेलार्डो ने शानदार एल्बो स्ट्राइकिंग से एमिलियो उरूतिया को नॉकआउट किया

Mark Fairtex Abelardo Emilio Urrutia FISTS OF FURY II 1920X1280 21 768x512

ONE Championship के मंच पर शानदार वापसी करते हुए मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो ने अपनी खतरनाक एल्बो की बदौलत सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जीत के साथ एक नया उपनाम अर्जित किया – “एल्बोलार्डो।”

शुक्रवार, 5 मार्च को प्रसारित हुए ONE: FISTS OF FURY II के एक बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में उन्होंने अपनी एल्बो के कौशल का शानदार प्रदर्शन किया और एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया को धमाकेदार अंदाज़ में नॉकआउट किया।

Mark Fairtex Abelardo Emilio Urrutia FISTS OF FURY II 1920X1280 10.jpg

एबेलार्डो ने मैच की शुरुआत में उरूतिया का पीछा किया और अपने प्रतिद्वंदी के बीच दूरी को कम करने के लिए लेग किक्स का सहारा लिया।

वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी एथलीट ने एबेलार्डो पर एक जैब से निशाना साधा और जब भी उनके विरोधी ने आगे बढ़ने की कोशिश की, उन्होंने शॉर्ट अपरकट से अपना बचाव किया।

पहले राउंड के ज्यादा समय यही चलता रहा, जहां फिलीपिनो-कीवी एथलीट दबाव बनाने की कोशिश करते रहे और उरूतिया, “टायसन” के द्वारा गलती की प्रतीक्षा करते रहे।

हालांकि, उरूतिया ने सबसे पहले अपनी एकाग्रता खोई।

पहले राउंड में 30 सेकंड शेष रहते, एबेलार्डो ने “द हनी बैजर” पर एक ताकतवर स्ट्रेट राइट हैंड से वार किया, जिसने उन्हें लड़खड़ाते हुए सर्कल की दीवारों पर धकेला।

Mark Fairtex Abelardo Emilio Urrutia FISTS OF FURY II 1920X1280 20.jpg

फिनिश करने के एक सुनहरे अवसर को देखते हुए एबेलार्डो आगे बढ़े, उन्होंने अपने हुक्स और कुछ दस बार एल्बो से प्रहार किया, जिसका उनके प्रतिद्वंद्वी के पास कोई जवाब नहीं था। लेकिन उरूतिया आसानी से हार मान लेने वालों में से नहीं थे और घंटी बजने तक डटे रहे।

दूसरे राउंड में एबेलार्डो ने वहीं से शुरुआत की जहां उन्होंने छोड़ा था, अपने हाथों का ज्यादा इस्तेमाल करते हुए उन्होंने एक राइट क्रॉस और एक लेफ्ट हुक अपने विरोधी को दे मारा।

उरूतिया ने भांप लिया था कि एबेलार्डो गति पकड़ने लगे हैं, उन्होंने अपना रुख बदलते हुए एक डबल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया, जिससे एबेलार्डो आसानी से बच निकले।

“टायसन” ने अपनी किक्स मारना जारी रखा और उरूतिया टेकडाउन की कोशिश करते रहे। यहां तक कि उन्होंने एबेलार्डो की बॉडी किक को पकड़ लिया था और उसे एक अनुकूल पोजिशन में बदलने का प्रयास भी किया, लेकिन फिलीपीनो-कीवी एथलीट ने उनकी एक ना चलने दी।

Mark Fairtex Abelardo Emilio Urrutia FISTS OF FURY II 1920X1280 9.jpg

काफी आत्मविश्वास के साथ एबेलार्डो अब खड़े-खड़े पंच मार रहे थे और वहीं उरूतिया अपने कॉम्बिनेशन से उनका जवाब दे रहे थे, लेकिन ये साफ था कि मैच की गति Fairtex के प्रतिनिधि के साथ है।

एक शानदार अंदाज़ में फिनिश अब ज्यादा दूर नहीं थी, उन्होंने उरूतिया के लूपिंग लेफ्ट हुक के जवाब में एक बेहद खतरनाक एल्बो से वार किया जो उनके जबड़े पर लगा और उरूतिया वहीं ढेर हो गए। रेफरी मुहम्मद सुलेमान को बीच में आकर ये बाउट दूसरे राउंड के 3:20 मिनट पर रोकनी पड़ी।

एबेलार्डो के लिए वापसी करते हुए एक महत्ववपूर्ण जीत है, जो अब आगे उन्हें बेंटमवेट डिविजन की सीढ़ी चढ़ने में मदद करेगी।

Mark Fairtex Abelardo Emilio Urrutia FISTS OF FURY II 1920X1280 23.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अलीअकबरी Vs. कांग

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35