ONE Friday Fights 15 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

nakrob ploywitthaya 1920X1280

ONE Championship ने मई महीने की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से शुक्रवार, 5 मई की शाम ONE Friday Fights 15 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसके कार्ड में मॉय थाई और MMA के 12 मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में उभरते हुए थाई स्टार नाकरोब फेयरटेक्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल की। उन्होंने अपने रास्ते में आए प्लोयविठाया चोर विमोलसिन के रूप में कठिन चुनौती का सामना किया।

वहीं चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी पीके साइन्चाई और ONE Warrior Series कॉन्ट्रैक्ट विजेता मार्क “टायसन” एबेलार्डो की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
नाकरोब फेयरटेक्स ने प्लोयविठाया चोर विमोलसिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
143 LBS मॉय थाई
सिवाकोर्न पीके साइन्चाई ने थीराडेट चोर हापयाक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
137 LBS मॉय थाई
बरामी सुजीबामीक्यू ने मुआंगसैप कियटसोंग्रिट को बहुमत निर्णय से हराया
137 LBS मॉय थाई
सिबसन नोखाओ कोरमोर11 ने वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम को विभाजित निर्णय से हराया
116 LBS मॉय थाई
चोकडी मैक्सजंडी ने दिनेउरथोंग मुआदफोंग191 को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:48 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जयसिंह सिटनायोकपनसैक ने डेनपयाक डेटपेटश्रीथोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:37 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
फैबियो “सेंसेशनल” रीस ने “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:36 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग ने व्लादिमीर गबोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
157 LBS मॉय थाई
जोश हिल ने सेटनफाह सिटसोंगपीनोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
यूली “कलय” अल्वेस ने क्वानखाओ पोर मुआंगपेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
मार्क “टायसन” एबेलार्डो ने तारोन ग्रिगोरियन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:56 मिनट में
लाइटवेट MMA
लूकस गेब्रियल ने इब्राहिम शायमानोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 31 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 104 scaled
Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled