नाकरोब का अपराजित अभियान जारी, रीस ने ONE Friday Fights 15 में लगातार दूसरा नॉकआउट किया

BA 6371

ONE Championship के लिए शुक्रवार, 5 मई को ONE Friday Fights 15 ने एक ऐतिसाहिक दिन की शुरुआत तब की, जब थाईलैंड के बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से इसका आयोजन किया गया।

इसमें फैंस को शुरू से लेकर अंत तक जोरदार एक्शन, जबरदस्त वापसी वाली जीत और सनसनीखेज नॉकआउट देखने को मिले, जिसने उनकी सांसें थाम दीं।

ऐसे में आइए अमेरिकी धरती पर ONE के डेब्यू शो ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III से पहले हुए ONE Friday Fights 15 के सभी रोमांचक मुकाबलों पर एक नज़र डाल लेते हैं।

प्लोयविठाया को सर्वसम्मत निर्णय से हरा नाकरोब ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

BA 5862

मेन इवेंट में नाकरोब फेयरटेक्स की स्ट्राइकिंग प्लोयविठाया चोर विमोलसिन के खिलाफ भारी साबित हुई और उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय के ज़रिए फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में उन्हें पराजित किया।

पहले राउंड में दोनों एथलीट्स के बीच मुकाबला करीबी रहा, लेकिन दूसरे राउंड में नाकरोब ने नियंत्रण बनाते हुए हमवतन थाई फाइटर को शॉर्ट राइट एल्बो से ज़मीन पर गिरा दिया।

तीसरे राउंड की फाइनल घंटी बजने तक Fairtex Gym के प्रतिनिधि के प्रहारों ने जजों पर अपना प्रभाव छोड़ा और उन्हें अपने पक्ष में फैसला सुनाने के लिए विवश कर दिया। इस जीत के साथ नाकरोब ONE में 3-0 और करियर में 62-20 से आगे हो गए।

ONE डेब्यू में थीराडेट के खिलाफ चमके सिवाकोर्न

BB 1118

थीराडेट चोर हापयाक के खिलाफ अपनी 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में सिवाकोर्न पीके साइन्चाई दर्शकों को प्रभावित करना चाहते थे और डेब्यू करने वाले थाई एथलीट ने ठीक वैसा ही करके दिखाया।

दोनों फाइटर्स के बीच पहला राउंड करीबी रहा, जहां उन्होंने एक-दूसरे की कमज़ोरी भांपने की कोशिश की। लेकिन थीराडेट ने दूसरे राउंड में पहुंचने का रास्ता किसी तरह निकाल लिया।

हालांकि, सिवाकोर्न ने आखिरी राउंड में गियर बदला और जोरदार प्रहारों से प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाते हुए तीनों जजों पर अपना प्रभाव छोड़ दिया। ऐसे में इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 131-25-5 हो गया है।

कैचवेट मॉय थाई बाउट में बरामी को मात देकर आगे निकले मुआंगसैप

BA 5113 1

बरामी सुजीबामीक्यू ने तीन राउंड तक चली रोमांचक 137-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में बहुमत निर्णय के जरिए मुआंगसैप कियटसोंग्रिट को मात दी, लेकिन ये जीत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही।

बरामी ने पहले 2 राउंड में बड़े पैमाने पर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस के साथ लो किक्स लगाते हुए अपनी रफ्तार बनाए रखी, लेकिन उनके हमवतन एथलीट भी बराबरी से मुकाबला करके मैच में बार-बार वापसी करते रहे।

तीसरे राउंड में मुआंगसैप ताकतवर नज़र आए। उन्होंने कई बेहतरीन पंच लगाकर Sujeebameekiew टीम के प्रतिनिधि की पूरी तरह से हवा निकाल दी।

हालांकि, 19 साल के एथलीट की देर से की गई वापसी कारगर साबित नहीं हुई और बरामी ने अपने रिकॉर्ड को 81-18-2 तक पहुंचाने के लिए जीत हासिल कर ली।

सिबसन ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में वोर्लाफोन को पराजित किया

BA 4924

138.4-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में सिबसन नोखाओ कोरमोर11 मामूली अंतर से वोर्लाफोन कियटचैटचानन के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत हासिल करने में सफल रहे।

दोनों फाइटर्स के बीच ये रोमांचक मुकाबला था, जिसमें कभी एक तो कभी दूसरी तरफ पलड़ा भारी होता नज़र आया। करीब से 3 राउंड तक दोनों एथलीट्स एक-दूसरे पर हील हुक के साथ कॉम्बिनेशंस, बॉडी शॉट्स और एल्बो जैसे हमले आज़माते रहे।

हालांकि, आखिर में तीन में से दो जजों ने सिबसन के शॉट्स को बेहतर और सटीक मानते हुए विभाजित निर्णय के जरिए उन्हें विजेता घोषित कर दिया। इस तरह वो कड़े संघर्ष के बाद आई जीत के माध्यम से अपने प्रोफेशनल करियर रिकॉर्ड को 61-18-2 से आगे ले जाने सफल रहे।

चोकडी ने दिनेउरथोंग को तकनीकी नॉकआउट से ढेर किया

चोकडी मैक्सजंडी ने रीमैच में दिनेउरथोंग मुआदफोंग191 को एक बार फिर पराजित करने में सफलता प्राप्त की। ये मौका तब आया, जब दोनों एथलीट 116-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में आमने-सामने आए।

मुकाबले के दौरान चोकडी को राइट हैंड से सटीक हमले करने के लगातार कई मौके मिले, लेकिन इनसे दिनेउरथोंग की सहनशीलता डगमगाई नहीं।

इसके बावजूद 25 साल के एथलीट ने हमले करने से रोके नहीं और आखिरकार तीसरे राउंड के 2:48 मिनट पर दिनेउरथोंग को ढेर कर दिया।

इस जीत ने चोकडी के रिकॉर्ड को 52-15-5 तक पहुंचा दिया, जिसमें ONE रिंग के अंदर एक के बाद एक जीत दर्ज हैं।

जयसिंह ने डेनपयाक को आखिरी राउंड में नॉकआउट किया

जयसिंह सिटनायोकपनसैक और डेनपयाक डेटपेटश्रीथोंग के बीच हुई फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट कई साल तक याद की जाती रहेगी।

करीबी रहे शुरुआती राउंड के बाद जयसिंह ने अपनी जीत पक्की कर ली। दरअसल, उन्होंने प्रतिद्वंदी को दूसरे राउंड में लगातार दो बार ग्राउंड पर गिरा दिया।

हालांकि, डेनपयाक ने जोरदार तरीके से वापसी की और दूसरे राउंड की घंटी उनके प्रतिद्वंदी को हार से बचा ले गई।

दोनों फाइटर फिर से तीसरे राउंड में एक-दूसरे पर हावी होने के लिए टूट पड़े, लेकिन जयसिंह के राइट हैंड ने 1:37 मिनट पर मैच को फिनिश कर दिया। इस तरह उनका रिकॉर्ड 41-15-5 का हो गया है।

रीस ने सांगमनी को हराकर लगातार दूसरा नॉकआउट हासिल किया

फैबियो रीस ने बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में सांगमनी पीके साइन्चाई के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट जीत के साथ ONE में अपना दबदबा बनाए रखा।

शुरुआती मिनटों में कुछ स्ट्राइक लैंड कराने के बाद पुर्तगाली पावरहाउस ने सांगमनी को पटखनी देकर गिराने के लिए एक खतरनाक लेफ्ट हुक लगाया और पहले ही राउंड के 2:36 मिनट पर नॉकआउट जीत हासिल कर ली।

ये जीत ONE Friday Fights 4 में फरारी फेयरटेक्स के खिलाफ आई नॉकआउट जीत का ही फॉलोअप साबित हुई, जिसने उनके रिकॉर्ड को 22-6 कर दिया।

रंगरावी ने सर्वसम्मत निर्णय से व्लादिमीर को हराया

BB 0606

रंगरावी सिटसोंगपीनोंग ने ONE Friday Fights 3 में शानदार फॉर्म हासिल कर जीत दर्ज करने के बाद लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में व्लादिमीर गबोव का सामना किया।

“लेगाट्रोन” ने तीन राउंड के दौरान अपनी स्ट्राइकिंग तेज़ व उत्तेजक बनाए रखी। रूसी प्रतिद्वंदी पर हावी रहते हुए उन्होंने ONE रिंग के अंदर सर्वसम्मत निर्णय के जरिए लगातार दूसरी जीत प्राप्त की।

इसके साथ थाई एथलीट ने अपने ओवरऑल स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 154-46-2 से आगे बढ़ा लिया।

जोश हिल ने सेटनफाह सिटसोंगपीनोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

ऐसा लग रहा था कि सेटनफाह सिटसोंगपीनोंग 3 राउंड के मैच के बाद आसान निर्णय वाली जीत की ओर बढ़ सकते हैं, लेकिन जोश हिल के इरादे कुछ और ही थे।

दोनों एथलीट 157-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में आमने-सामने आए। थाई स्ट्राइकर ने ज्यादातर मुक्कों की बारिश करते हुए अपना दबदबा बनाया। उन्होंने ऐसा तब तक किया, जब तक ब्रिटिश फाइटर ने एक जोरदार लेफ्ट एल्बो जड़कर उन्हें जमीन पर नहीं गिरा दिया। हालांकि, ये पल दूसरे राउंड के खत्म होने के अंतिम समय पर आया।

आखिरी राउंड के लिए सेटनफाह फिर से लौट आए, लेकिन दूसरे राउंड में आए नॉकडाउन ने जजों को सर्वसम्मति से हिल के पक्ष में फैसला सुनाने के लिए मजबूर कर दिया। इस तरह जोश का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 34-11-1 से और प्रभावशाली हो गया।

मॉय थाई के रोमांचक मुकाबले में अल्वेस ने क्वानखाओ को मात दी

3 राउंड तक चली स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट में क्वानखाओ पोर मुआंगपेट के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करने के लिए यूली अल्वेस ने आक्रामकता अपनाई।

ब्राज़ीलियाई स्ट्राइकर ने शुरुआती घंटी बजने से ही 16 साल की प्रतिद्वंदी पर स्ट्रेट और एल्बो लैंड कराते हुए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसकी बदौलत क्वानखाओ महज 40 सेकंड में ही कैनवास पर गिर पड़ीं।

हालांकि, इसके बाद क्वानखाओ ने वापसी करते हुए अपने पैर जमाने शुरू किए। बाकी के मुकाबले में दोनों फाइटर्स ने एक-दूसरे पर स्ट्राइकिंग से जवाबी हमले किए।

फिर भी अल्वेस की आक्रामकता उनके लिए फायदेमंद साबित हुई और कड़ी मेहनत से हासिल की गई जीत ने उनके रिकॉर्ड को 30-6 पर पहुंचा दिया।

ग्रिगोरियन को नॉकआउट कर एबेलार्डो ने फिर पाई जीत की लय

ONE के पिछले दो मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मार्क एबेलार्डो ने धमाकेदार अंदाज में तारोन ग्रिगोरियन के खिलाफ जीत दर्ज की।

ग्रिगोरियन की जूझने की क्षमता ने बेंटमवेट MMA बाउट के शुरुआती दौर में उन्हें बढ़त दिलाई, लेकिन एबेलार्डो अपनी खतरनाक स्ट्राइकिंग के साथ मैच में डटे रहे।

कीवी-फिलीपीनी एथलीट ने दूसरे राउंड में नियंत्रण हासिल कर अपने अर्मेनियाई विरोधी की टेकडाउन की कोशिशों को असफल कर दिया और खतरनाक नी लैंड कराते हुए रेफरी को बीच-बचाव के लिए आने को मजबूर कर दिया। इस तरह दूसरे राउंड के 2:56 मिनट पर मैच रोक दिया गया, जिसने उन्हें करियर की 21वीं जीत हासिल करवाई।

गेब्रियल ने शायमानोव को ढेर कर जीत के साथ किया ONE डेब्यू

BB 0583

लूकस गेब्रियल और इब्राहिम शायमानोव ने लाइटवेट MMA बाउट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबले को 3 राउंड तक खींच दिया।

डेब्यू करने वाले दोनों फाइटर्स पहली बार में अपनी मजबूत छाप छोड़ना चाहते थे। फिर भी गेब्रियल ने पहल करते हुए खुद को आगे किया और कुछ तगड़े लेफ्ट हैंड लैंड करके स्कोर किया। पूरी बाउट के दौरान कैनवास पर ब्राजीलियाई एथलीट फुल एक्शन में नज़र आए। स्ट्राइकिंग और ग्राउंड-एंड-पाउंड के साथ दोनों ही स्थिति में वो मजबूत दिखे।

जब फाइनल बैल बजी तो ये साफ हो गया कि Novauniao Phukey टीम के प्रतिनिध ने सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल करने के लिए बहुत कुछ किया है। इस तरह जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 7-1 से बेहतर हो गया है।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)