कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई ने बड़ी जीत दर्ज कर सांगमनी पीके.साइन्चाई पर 2-0 की बढ़त बनाई

Kulabdam attacks on Sangmanee

शुक्रवार, 27 जनवरी को ONE Friday Fights 2 के मेन इवेंट में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई ने जीत दर्ज कर “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी पीके.साइन्चाई के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है।

कुलबडम की दमदार लो किक्स और पंचों ने उन्हें लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए बेंटमवेट मॉय थाई रीमैच में अपने हमवतन एथलीट से बेहतर साबित किया। मगर PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार ने कुलबडम को बहुत कड़ी टक्कर देकर उनका जीत पाना मुश्किल कर दिया था।

पहले राउंड में दोनों ओर से लो किक्स लगती देखी गईं। सांगमनी ने हाथों का इस्तेमाल करते हुए हुक-क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाया, वहीं “लेफ्ट मीटियोराइट” अपने प्रतिद्वंदी की जांघ पर किक्स लगा रहे थे।

“द मिलियन डॉलर बेबी” ने लेफ्ट एल्बो लगाई, लेकिन इसके बाद कुलबडम ने ज्यादा आक्रामक रुख अपनाते हुए दमदार पंच लगाए, जिन्होंने सांगमनी के सिर और बॉडी को क्षति पहुंचाई।

सांगमनी ने दूसरे राउंड की शुरुआत में जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुलबडम ने दमदार पंचों से जवाबी हमला किया।

दोनों एथलीट्स ने अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाते हुए लो किक्स लगाईं, लेकिन कुछ देर बाद सांगमनी ने भी अपने विरोधी की बॉडी को निशाना बनाया। PK.Saenchai Muaythaigym के एथलीट ने जैब के बाद लेफ्ट एल्बो लगाई, लेकिन अगले ही पल “लेफ्ट मीटियोराइट” ने दमदार पंच लगाकर उन्हें झकझोर दिया।

तीसरे राउंड में कुलबडम ने दोबारा लो किक्स की राह चुनी। उन्होंने अपने विरोधी की लीड लेग को निशाना बनाया। सांगमनी ने मूवमेंट करते हुए जैब लगाने और क्लिंच करने का भी प्रयास किया, मगर 25 वर्षीय एथलीट ज्यादा दमदार शॉट्स लगाने में असफल रहे।

मैच के सबसे यादगार मूव्स में से एक तब आया, जब कुलबडम ने “द मिलियन डॉलर बेबी” की किक को पकड़ कर खतरनाक लेफ्ट हैंड लगाया। वो मैट पर गिरने वाले थे, लेकिन रस्सियों ने उन्हें बचा लिया।

अंतिम राउंड के समाप्त होने के बाद स्पष्ट नजर आ रहा था कि “लेफ्ट मीटियोराइट” का प्रदर्शन उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी है।

तीनों जजों ने कुलबडम के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे उनका रिकॉर्ड 66-17-5 का हो गया है और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर्स में अपना नाम शामिल करवा लिया है।

Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai celebrates his victory over Sangmanee PK.Saenchai

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35