ONE: FISTS OF FURY II की टॉप फाइट हाइलाइट्स

Mark Fairtex Abelardo Emilio Urrutia FISTS OF FURY II 1920X1280 20 768x512

शुक्रवार, 5 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: FISTS OF FURY II में भी ONE Championship के वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी रहा।

कार्ड के 6 में से 5 मुकाबले यादगार अंदाज में फिनिश हुए, जिनमें मेन इवेंट कॉन्टेस्ट में शानदार नॉकआउट फिनिश भी शामिल रहा।

बेहतरीन एथलीट्स ने दर्शाया कि क्यों ONE को द होम ऑफ मार्शल आर्ट्स कहा जाता है। इसलिए यहां आप जान सकते हैं ONE: FISTS OF FURY II की टॉप 3 फाइट हाइलाइट्स के बारे में।

#1 कांग ने लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की

The main event between Amir Aliakbari and Kang Ji Won ended in a SHOCKING FIRST-ROUND KNOCKOUT 😱😱😱

The main event between Amir Aliakbari and Kang Ji Won ended in a SHOCKING FIRST-ROUND KNOCKOUT 😱😱😱

Posted by ONE Championship on Friday, March 5, 2021

“माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन ने डेब्यू में शानदार जीत दर्ज करने के बाद ONE में अपने दूसरे मुकाबले में अमीर अलीअकबरी को एक ही पंच में नॉकआउट कर दिया।

शुरुआत में अलीअकबरी ने 2 दमदार हुक्स लगाए, जिनके प्रभाव से कांग की बाईं आंख सूजी हुई नजर आई। वहीं “माइटी वॉरियर” अपने निकनेम पर खरे उतरे और हार ना मानते हुए मजबूती से सर्कल में डटे रहे।

जैसे ही ईरानी स्टार एक बार फिर अटैक के लिए आगे आए, तभी कांग ने परफेक्ट काउंटर हुक लगाया, जो अलीअकबरी की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ। दमदार शॉट के प्रभाव से अगले ही पल “आयरन शेख” अपनी सुधबुध खो बैठे।

दक्षिण कोरियाई स्टार को तुरंत विजेता घोषित कर दिया गया और ये उनकी AAA Team के मेंबर्स के खिलाफ लगातार दूसरी जीत भी रही।

अलीअकबरी ने मुकाबले से पहले कई दावे किए थे, इस कारण कांग की ये जीत बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई। साथ ही उन्होंने ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट की रेस में भी खुद को शामिल करवा लिया है।



#2 टांग ने ONE में अपना परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रखा

DON’T MISS the INCREDIBLE first-round knockout which ended Ryogo Takahashi vs. Tang Kai!

DON’T MISS the INCREDIBLE first-round knockout which ended Ryogo Takahashi vs. Tang Kai!

Posted by ONE Championship on Friday, March 5, 2021

टांग काई ने रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को पहले राउंड में फिनिश कर ना केवल ONE में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा बल्कि फेदरवेट रैंकिंग्स में जगह बनाने की भी दावेदारी पेश की।

चीनी एथलीट शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए, जैब लगाकर टाकाहाशी को झकझोरा और उनकी तेजी समय बीतने के साथ जापानी एथलीट की सबसे बड़ी मुसीबत बनती जा रही थी।

टांग ने शानदार फुटवर्क करते हुए स्ट्रेट राइट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाया, जिसने “काइटाई” को झकझोर कर रख दिया। अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिरा देख चीनी एथलीट ने कुछ और शॉट्स लगाते हुए बाउट को अंतिम रूप दिया।

टाकाहाशी स्टैंड-अप गेम में वापस आने की कोशिश में थे, लेकिन टांग ने पहले उन्हें दमदार पंच लगाया और अंत में एक लेफ्ट हुक के बाद रेफरी ने पहले राउंड में 1 मिनट 59 सेकंड पर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

टांग का फिनिशिंग रेट अब 83 प्रतिशत हो गया है, विनिंग स्ट्रीक 7 मैचों पर जा पहुंची और उन्होंने पूरे फेदरवेट डिविजन को चेतावनी दे दी है।

#3 एबेलार्डो की खतरनाक एल्बोज़

Wait for the 🤯 JAW-DROPPING KNOCKOUT 🤯 that ended Mark Fairtex Abelardo vs. Emilio Urrutia!

Wait for the 🤯 JAW-DROPPING KNOCKOUT 🤯 that ended Mark Fairtex Abelardo vs. Emilio Urrutia!

Posted by ONE Championship on Friday, March 5, 2021

मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो के आक्रामक स्ट्राइकिंग स्टाइल ने उन्हें बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया के खिलाफ बेहतरीन नॉकआउट जीत दिलाई।

4 मिनट से ज्यादा समय तक दोनों ने एक-दूसरे पर खतरनाक तरीके से प्रहार किया। लेकिन जब पहले राउंड को समाप्त होने में करीब 30 सेकंड शेष थे, तभी एबेलार्डो ने उरूतिया को ओवरहैंड राइट लगाया।

“द हनी बैजर” लड़खड़ाते हुए सर्कल वॉल का रुख करने लगे। दूसरी ओर फिलीपीनो-कीवी एथलीट ने मौके को खाली नहीं जाने दिया और जबरदस्त तरीके से राइट एल्बोज़ लगाते रहे। किसी तरह उरूतिया दमदार मूव्स के प्रभाव को झेलने के बाद भी दूसरे राउंड में प्रवेश करने में सफल रहे।

लेकिन अमेरिकी एथलीट दूसरे से तीसरे राउंड में प्रवेश नहीं कर पाए।

दूसरे राउंड की शुरुआत में “टायसन” ने धैर्य बनाए रखा और अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को परखा। इस कारण उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के लेफ्ट हुक का पहले से ही अंदाजा हो चुका था, जिससे बचते हुए एबेलार्डो ने परफेक्ट एल्बो लगाई, जिससे अगले ही पल उरूतिया मैट पर गिर गए।

ये नॉकआउट जीत दूसरे राउंड में 3 मिनट 20 सेकंड पर आई और एबेलार्डो के नाम एक और यादगार जीत जुड़ी।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अलीअकबरी vs कांग

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48