फेदरवेट मुकाबले में टांग काई ने पहले ही राउंड में टाकाहाशी को नॉकआउट किया

Tang Kai Ryogo Takahashi FISTS OF FURY 1920X1280 3

ONE: FISTS OF FURY II के फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले से पूर्व टांग काई और रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी, दोनों ने नॉकआउट की भविष्यवाणी की थी और चीनी एथलीट उस वादे पर खरे उतरे हैं।

टांग के तेज और खतरनाक पंचों ने उन्हें शुक्रवार, 5 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में पहले राउंड में जीत दिलाई।

Tang Kai Ryogo Takahashi FISTS OF FURY 1920X1280 2.jpg

टांग और टाकाहाशी के बीच जबरदस्त एक्शन देखे जाने से पहले दोनों ने शुरुआती मिनट में एक-दूसरे के मूव्स और रणनीति को अच्छे से परखा।

शुरुआती बढ़त चीनी एथलीट को प्राप्त हुई, जब उन्होंने “काइटाई” को दमदार जैब लगाकर मैट पर गिराया। जापानी एथलीट ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन टांग ने अच्छा डिफेंस किया।

टाकाहाशी ने अपनी ट्रेडमार्क लो किक्स की मदद से प्रतिद्वंदी की जांघ पर लगातार अटैक किया, लेकिन टांग भी लगातार मूवमेंट करते हुए रणनीतिक तरीके से खुद को बचाने में सफल हो रहे थे।

मौका मिलते ही Sunkin International Fight Club के स्टार ने भी लो किक्स से अटैक करना शुरू किया। हालांकि, वो इतनी प्रभावशाली नहीं रहीं, लेकिन “काइटाई” को अहसास जरूर हो गया कि उनके अपोनेंट ने अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाई हुई है।

Tang Kai Ryogo Takahashi FISTS OF FURY 1920X1280 1.jpg

टांग मौकों की तलाश में थे, जो उन्हें बार-बार मिल भी रहे थे।

WBK टूर्नामेंट चैंपियन ने लॉन्ग जैब के बाद राइट हैंड लगाया, जो टाकाहाशी की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ।

उसके बाद लेफ्ट हैंड के प्रभाव से Krazy Bee टीम के मेंबर मैट पर जा गिरे। टाकाहाशी ने स्टैंड-अप गेम में वापस आने की कोशिश की, लेकिन टांग के दमदार पंच और कुछ हुक्स ने मैच को अंतिम रूप दिया।

“काइटाई” बड़ी मुसीबत में फंस चुके थे और पहले राउंड में 1 मिनट 59 सेकंड पर रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

ये टांग की ग्लोबल स्टेज पर लगातार चौथी जीत रही, जिनमें 2 नॉकआउट जीत भी हैं। उनका रिकॉर्ड 12-2 का हो गया है और संभव ही उन्हें फेदरवेट डिविजन के टॉप 5 में जगह मिल सकती है।

Tang Kai Ryogo Takahashi FISTS OF FURY 1920X1280 11.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अलीअकबरी vs कांग

न्यूज़ में और

ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37
Johan Ghazali and Ramadan Ondash face off at The Inner Circle 23 on July 242
Enkh Orgil Baatarkhuu Aaron Canarte ONE Fight Night 27 30
Enkh-Orgil Baatarkhuu celebrates his World Title win against Fabricio Andrade at ONE Fight Night 38.
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24