टांग काई और टाकाहाशी दोनों ने ONE: FISTS OF FURY II में धमाकेदार एक्शन का वादा किया

Ryogo Takahashi Yoon Chang Min inside the matrix iv 19 768x511

काफी फैंस का मानना है कि ONE: FISTS OF FURY II में रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी और टांग काई का मैच ‘फाइट ऑफ द नाइट’ साबित हो सकता है, जिससे दोनों एथलीट्स सहमत भी हैं।

जापानी स्टार टाकाहाशी और चीन के टांग काई, दोनों ही शुक्रवार, 5 मार्च के दिन एक-दूसरे को स्ट्राइकिंग में मात देने को बेताब हैं। इस तरह की मानसिकता दर्शाती है कि इस बाउट का फिनिश अनोखे अंदाज में होने वाला है।

अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले से पहले टाकाहाशी ने कहा, “मुझे पहले से ही अंदाजा था कि टांग काई से मेरा सामना कभी ना कभी जरूर होगा। इस मैच का मैं लंबे समय से इंतज़ार कर रहा था और बहुत खुश महसूस कर रहा हूं।”

वहीं टांग ने कहा, “मेरी चुनौतियां हर बार कठिन होती जा रही हैं। टाकाहाशी को हराने के बाद मुझे डिविजन के टॉप 5 में जगह मिल सकती है।”

दोनों एथलीट्स के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उन्होंने सभी 25 में से 19 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं।

टाकाहाशी ने ONE में अभी तक अपने दोनों मैचों को फिनिश किया है, वो अपने प्रतिद्वंदी का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि “द लॉयन सिटी” में वो निश्चित तौर पर ही तीसरी जीत प्राप्त करेंगे।

Krazy Bee के स्टार एथलीट ने कहा, “टांग चतुराई से काम लेते हैं, वो अपने गेम प्लान का साथ कभी नहीं छोड़ते। इसलिए मुझे लगता है कि वो एक अच्छे फाइटर हैं।”

“उनके नाम कई नॉकआउट जीत हैं और मेरे नाम भी। हम दोनों में काफी समानताएं हैं, लेकिन सच कहूं तो मेरी स्ट्राइकिंग उनसे बेहतर और खतरनाक है। इसलिए उनके द्वारा नॉकआउट की कोशिश से पहले ही मैं उन्हें फिनिश कर दूंगा।”



टांग को भी खुद पर पूरा भरोसा है। चाहे उनकी पिछली 2 जीत जजों के फैसले से आई हो, लेकिन 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक उनके उत्साह को बढ़ा रही है।

इतनी जबरदस्त लय के कारण उनका मानना है कि वो टाकाहाशी की चुनौती से पार पा सकते हैं।

टांग ने कहा, “वो बहुत ताकतवर हैं, जो उनकी बॉडी शेप से ही पता चल जाता है। उनके पंच दमदार होते हैं और उनकी मसल्स भी मुझसे तगड़ी हैं।”

“लेकिन मूव्स की तेजी, मूवमेंट और तकनीकी रूप से मैं बेहतर हूं। मुझे नहीं लगता कि इन सभी चीजों में वो मेरी बराबरी कर पाएंगे। तकनीकी तौर पर मैं उनसे बेहतर हूं और उन्हें नॉकआउट कर ही दम लूंगा।”

दोनों एथलीट्स नॉकआउट की तलाश में होंगे इसलिए जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है। साथ ही दोनों एथलीट्स अच्छे से जानते हैं कि इस धमाकेदार मुकाबले का फेदरवेट डिविजन पर क्या असर पड़ेगा।

Japanese MMA star Ryogo Takahashi fights South Korean blue-chip prospect Yoon Chang Min at ONE: INSIDE THE MATRIX IV

टाकाहाशी मौजूदा ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली के खिलाफ रीमैच चाहते हैं, दूसरी ओर टांग पहली बार चैंपियन को चैलेंज करने के मौके की तलाश में हैं।

टाकाहाशी ने कहा, “ली के खिलाफ पहले मैच में अपने प्रदर्शन से मैं खुश नहीं था। फिलहाल मैं लगातार मैचों में जीत दर्ज कर उनके खिलाफ रीमैच चाहता हूं।”

“मैं ली को नॉकआउट करने की तैयारी कर रहा हूं, मैं चैंपियन को हराने के लिए तैयार हूं।”

दूसरी ओर, टांग भी इसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “टाकाहाशी को हराकर मैं टॉप कंटेंडर्स में शामिल हो सकता हूं और ये जीत मुझे वर्ल्ड टाइटल शॉट के करीब भी पहुंचा देगी।”

“मैंने ली और मार्टिन गुयेन का मैच देखा। मैं उससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ और मुझे लगता है कि चैंपियनशिप मैच में मैं उन्हें बुरी तरह हरा सकता हूं।”

Featherweight mixed martial arts stars Tang Kai and Keanu Subba fight at ONE: REIGN OF DYNASTIES II

दोनों एथलीट्स अगले मैच को गंभीरता से ले रहे हैं और किसी भी हालत में हार नहीं झेलना चाहते।

टाकाहाशी और टांग दोनों ने खुद को जीत के लिए अच्छे से तैयार किया है।

जापानी एथलीट ने कहा, “ये एक धमाकेदार मैच होगा, आक्रामक स्टाइल और करीबी स्टैंड-अप गेम भी देखने को मिलेगा।”

“मैंने कोई खास प्लान तैयार नहीं किया है, लेकिन अपने सिग्नेचर मूव लो किक्स से उन्हें क्षति पहुंचाऊंगा और अपनी टॉप-लेवल की स्ट्राइकिंग से बढ़त बनाऊंगा।”

लेकिन इस मुकाबले के प्रति टांग का नजरिया थोड़ा अलग है।

उन्होंने कहा, “मैं हर बार अपने प्रतिद्वंदी को सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखता हूं। इसलिए मैं मानसिक रूप से भी तैयार हूं और उन्हें नॉकआउट करने के लिए भी।”

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY II के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs