ONE: FISTS OF FURY II के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Emilio Urrutia IMG_5008 768x512

FISTS OF FURY इवेंट सीरीज की धमाकेदार शुरुआत के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स शुक्रवार, 5 मार्च को तगड़े एक्शन के लिए तैयार हैं।

प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: FISTS OF FURY II का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें कई बेहतरीन फिनिशर्स अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित करना चाहेंगे।

हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट शो को हेडलाइन करेगा और इसके अलावा भी कई अन्य डिविजन के स्टार्स मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

ये सभी ऐसे एथलीट्स हैं, जो पलक झपकते ही मैच को नॉकआउट से समाप्त करने की काबिलियत रखते हैं।

इसलिए इस आर्टिकल में डालते हैं नजर ONE: FISTS OF FURY II के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स पर।

#1 कांग ने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की

ONE: UNBREAKABLE III में “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन ने मेहदी बार्घी को तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपनी पहले राउंड में स्टॉपेज जीत की स्ट्रीक को बरकरार रखा था।

अपराजित दक्षिण कोरियाई एथलीट को शुरुआत में ईरानी एथलीट के दमदार मूव्स का प्रभाव झेलना पड़ा। बार्घी अपने रेसलिंग गेम और ग्राउंड एंड पाउंड अटैक कर बढ़त बनाए हुए थे। अभी पहले राउंड को समाप्त होने में 90 सेकंड शेष थे, तभी कांग ने जबरदस्त वापसी की।

ईरानी स्टार के खुद के मूव्स उनपर भारी पड़ रहे थे और “माइटी वॉरियर” द्वारा हाफ-गार्ड पोजिशन में रहते लगाई गई खतरनाक स्ट्राइक्स के आगे ईरानी फ्रीस्टाइल रेसलिंग चैंपियन ज्यादा देर नहीं टिक पाए।

कांग ने माउंट पोजिशन प्राप्त की, अपने प्रतिद्वंदी को दमदार एल्बोज़ लगाईं और बैक कंट्रोल प्राप्त करने के बाद जबरदस्त तरीके से हुक्स लगाते रहे। इसी वजह से पहले राउंड के समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले ही उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।

अपराजित हेवीवेट स्टार का सामना अब 5 मार्च को मेन इवेंट में ग्रीको-रोमन रेसलिंग चैंपियन अमीर अलीअकबरी से होगा।

#2 मशाडो ने हेवीवेट बाउट में सकीने को मात दी

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्पेशलिस्ट अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो ने नवंबर 2018 में हुए ONE: CONQUEST OF CHAMPIONS में पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हिडेकी “श्रेक” सकीने के खिलाफ मैच में दिखाया कि उनका सबमिशन ही नहीं स्ट्राइकिंग गेम भी अच्छा है।

पहले राउंड में मशाडो ने जापानी ग्रैपलर के ग्राउंड गेम के खिलाफ अच्छा डिफेंस किया और दूसरे राउंड में बढ़त बनाई। उन्होंने सकीने को खतरनाक लेफ्ट हुक्स और शॉर्ट राइट हुक्स लगाए, जिसके खिलाफ “श्रेक” ने ढीले अंदाज में सिंगल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया।

ब्राजीलियाई एथलीट दमदार लेफ्ट हैंड लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचा रहे थे। वापसी करने की कोशिश में सकीने ने कमर के बल खुद को मैट पर गिरा पाया, जिसके बाद “बेबेज़ाओ” ने और भी जोरदार पंच लगाने शुरू कर दिए।

जापानी ग्रैपलर द्वारा अपने डिफेंस में कुछ ना करने की वजह से दूसरे राउंड में 1 मिनट 44 सेकंड बीत जाने के बाद रेफरी ने मशाडो को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित किया।

इस शुक्रवार को-मेन इवेंट में मशाडो की भिड़ंत अपराजित रूसी एथलीट एनातोली “स्पार्तक” मालिकिन से होगी।



#3 टाकाहाशी ने यूं को धराशाई किया

पिछले साल नवंबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX IV में रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी और “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन के बीच अनुभव और अच्छे मोमेंटम की जबरदस्त टक्कर देखी गई।

पहले 5 मिनट दोनों एथलीट्स के बीच कांटेदार मुकाबला देखा गया, लेकिन दूसरे राउंड की शुरुआत में यूं को अच्छी लय प्राप्त होने लगी थी। मगर “काइटाई” के जैब-क्रॉस ने स्थिति को क्षण भर में पलट दिया।

“द बिग हार्ट” संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे, उसके बाद टाकाहाशी की दमदार लो किक के प्रभाव से वो मैट पर जा गिरे। स्टैंड-अप गेम में वापस आने के बाद दक्षिण कोरियाई एथलीट ने क्लिंच किया, मगर “काइटाई” को दोबारा बढ़त बनाने में देर नहीं लगी।

जापानी एथलीट ने जैब से बचते हुए राइट हैंड लगाकर काउंटर अटैक किया। अंत में टाकाहाशी के राइट अपरकट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन से मैच दूसरे राउंड में 2 मिनट 52 सेकंड पर समाप्त हुआ।

ONE: FISTS OF FURY II में टाकाहाशी का एक और टॉप लेवल के स्ट्राइकर से सामना होगा।

#4 टांग ने डेब्यू मैच में हेड-किक नॉकआउट किया

WHAT. A. KNOCKOUT! Tang Kai sends Sung Jong Lee crashing to the canvas at 1:14 of Round 2!

WHAT. A. KNOCKOUT! Tang Kai sends Sung Jong Lee crashing to the canvas at 1:14 of Round 2!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, January 25, 2019

टांग काई ने जनवरी 2019 में हुए ONE: HERO’S ASCENT में अपना ONE Championship डेब्यू किया, जहां उन्हें NAGA नो-गी ग्रैपलिंग चैंपियन सुंग जोंग ली को नॉकआउट किया था।

चीनी स्टार पहले राउंड में ली के ग्रैपलिंग अटैक से बचते हुए दमदार किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी और पैरों को क्षति पहुंचा रहे थे।

ग्रैपलिंग में बढ़त ना मिलने के बाद दक्षिण कोरियाई स्टार ने पंच लगाकर टांग को बैकफुट पर धकेला, लेकिन इस नए गेम प्लान से उन्हें नुकसान भी हुआ।

जैसे ही ली आगे आने की कोशिश करते, टांग तभी लो किक्स लगाकर उन्हें क्षति पहुंचा रहे थे, इसी बीच उन्होंने खतरनाक हेड किक भी लगाई। दक्षिण कोरियाई एथलीट ने बहुत तेजी के साथ रिएक्ट किया, लेकिन टांग का मूव व्यर्थ नहीं गया और 1 मिनट 14 सेकंड बाद ली नॉकआउट हो चले।

चीनी एथलीट का सामना अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में टाकाहाशी से होगा।

#5 उरुतिया ने “पुचीबुल” को फिनिश किया

जनवरी 2018 में हुए ONE: GLOBAL SUPERHEROES में ब्रूनो “पुचीबुल” पुची के खिलाफ थाई अमेरिकी एथलीट एमिलियो “द हनी बैजर” उरुतिया को धैर्य बनाए रखने की वजह से ही पहले राउंड में नॉकआउट जीत मिली थी।

पुची 2 बार के नो-गी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 2 बार टेकडाउन करने की कोशिश की। मगर अमेरिकी एथलीट ने दमदार पंच और लो किक्स लगाकर खुद को डिफेंड किया।

उरुतिया ने फ्रंटफुट पर रहकर लगातार 3 पंच लगाए, जिन्होंने “पुचीबुल” के सिर को खूब क्षति पहुंचाई। उसके बाद आए एक और राइट हैंड के प्रभाव से ब्राजीलियाई स्टार को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, दूसरी ओर “द हनी बैजर” निरंतर पंच लगाते हुए अपनी बढ़त को और भी मजबूत किया।

पुची किसी तरह स्टैंड-अप गेम में वापस आए, लेकिन उरुतिया ने बैकफुट पर रहकर एक और मौके का इंतज़ार किया।

मौका मिलते ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को क्रॉस-हुक लगाकर पहले राउंड में 3 मिनट 33 सेकंड पर मैच को अंतिम रूप दिया।

ONE: FISTS OF FURY II में उरुतिया को मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो की चुनौती से पार पाना होगा।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT’ सीरीज के सभी इवेंट्स की मेन कार्ड फाइट्स की घोषणा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48