‘ONE On TNT’ सीरीज के सभी इवेंट्स की मेन कार्ड फाइट्स की घोषणा

one world champion aung la n sang

ONE Championship यूनाइटेड स्टेट्स प्राइम टाइम पर छाने को तैयार है, जिसके लिए 4 बड़े इवेंट्स की घोषणा की गई है और उनमें कई बड़े स्टार एथलीट्स परफॉर्म करेंगे।

कई हफ्तों के इंतज़ार के बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने “ONE on TNT” सीरीज के शोज़ के मेन कार्ड मुकाबलों की घोषणा कर दी है। सीरीज के चार इवेंट्स 7 अप्रैल से 28 अप्रैल तक हर बुधवार को आयोजित होंगे।

सीरीज की शुरुआत 7 अप्रैल को ONE on TNT I के आयोजन के साथ होगी।

इस बात की पहले ही पुष्टि कर दी गई थी कि सीरीज के पहले शो के मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे।

को-मेन इवेंट में अमेरिकी लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ की भिड़ंत #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर यूरी लापिकुस से होगी, जिन्होंने महान एथलीट के करियर को समाप्त करने का वादा किया है।

इसके अलावा मेन कार्ड की शुरुआत में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का नॉन-टाइटल मैच में ब्रिटिश स्टार जैकब स्मिथ से होगा। हर बार की तरह इस बार भी दोनों एथलीट्स 4-औंस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनकर सर्कल में उतरेंगे।

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE on TNT II का आयोजन 14 अप्रैल को होगा, जिसके मेन इवेंट में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली #3 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे।

को-मेन इवेंट में पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन की वापसी होगी, जो थान ली के खिलाफ चैंपियनशिप को हारने के बाद पहली बार सर्कल में उतरेंगे।

गुयेन अभी #1 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर हैं और #5 रैंक के कंटेंडर “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग का सामना करेंगे।

इसके अलावा शो में वंडरगर्ल फेयरटेक्स और एम्बर “AK 47” किचन की ONE Super Series मॉय थाई स्ट्रॉवेट कॉन्टेस्ट में भिड़ंत होगी।

Japanese-Korean mixed martial arts legend Yoshihiro Akiyama smiles

21 अप्रैल को ONE on TNT III का आयोजन होगा, जिसमें ताकतवर हेवीवेट एथलीट्स के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

मेन इवेंट में ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी का सामना अपराजित रूसी स्टार एनातोली “स्पार्तक” मालिकिन से होगा। शायद इस मैच के विजेता को ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट ना मिले, लेकिन भविष्य में ऐसा होना तय है।

वहीं को-मेन इवेंट में नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन और जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार ड्रीम मॉय थाई मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

साथ ही शो में जापानी-कोरियाई मार्शल आर्ट्स लैजेंड योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा की भिड़ंत वेल्टरवेट कॉन्टेस्ट में मोहम्मद “ओ लूटाडोर” कराकी से होगी, जो American Top Team में ट्रेनिंग करते हैं।

MMA fighter John Lineker squares off against Kevin Belingon in the main event of ONE: INSIDE THE MATRIX III

उसके एक हफ्ते बाद यानी 28 अप्रैल को ONE on TNT IV के साथ सीरीज़ का समापन होगा।

मेन इवेंट में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को अपने पुराने प्रतिद्वंदी विटाली बिगडैश के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट में ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना होगा।

असल में पहले मिडलवेट डिविजन में इनकी भिड़ंत होने वाली थी, दोनों एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 जीत दर्ज कर चुके हैं। इसलिए मुकाबले को और भी दिलचस्प बनाने के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप को दांव पर लगाया गया है।

को-मेन इवेंट में स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को हराकर Team Lakay के अपने साथी केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन की हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।

इसके अलावा शो में अमेरिकी स्टार “सुपर” सेज नॉर्थकट लंबे समय बाद वापसी करेंगे, जहां उनका सामना पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और #4 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी से होगा।

Japanese MMA fighter Shinya Aoki claps following his victory

“ONE on TNT” सीरीज से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ONEFC.com से जुड़े रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, एनाहाचि vs सुपरलैक

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35