ली ने नास्तुकिन को पहले राउंड में फिनिश कर अपनी बादशाहत साबित की

Christian Lee Timofey Nastyukhin ONE on TNT II 1920X1280 23 768x512

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने एक और शानदार वर्ल्ड टाइटल जीत के बाद डिविजन में एक बार फिर अपनी प्रबल दावेदारी का परिचय दिया।

गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” में सिंगापुरी-अमेरिकी सुपरस्टार अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती रूसी एथलीट टिमोफी नास्तुकिन के सामने थे, लेकिन उन्होंने इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में बिना कोई समय जाया किए पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से अपने प्रतिद्वंदी को मात दी।

ली ने शुरुआत से ही अपने मूव्स में तालमेल बैठाने की कोशिश की और डबल-लेग टेकडाउन से पहला आक्रमण किया। हालांकि, नास्तुकिन ने आसानी से खुद का बचाव किया और अपने पैरों पर खड़े रहे।

“द वॉरियर” ने अपनी कोशिश जारी रखी और रूसी विरोधी को अपनी नज़रों के सामने रखा, उन्होंने चकमे से एक शॉट लगाकर भी नास्तुकिन की प्रतिक्रियाओं को भांपना चाहा।

ली ने फिर जल्दी से एक हाई किक से वार किया, लेकिन नोवोकुज़्नेत्स्क के निवासी ने एक ताकतवर लो किक से जवाब दिया, जिसने पल भर के लिए वर्ल्ड चैंपियन के पैर चोट पहुंचाई। नास्तुकिन ने आगे बढ़ना जारी रखा और यही उनके पतन का कारण बना।

Christian Lee Timofey Nastyukhin ONE on TNT II 1920X1280 10.jpg

नास्तुकिन एक लूपिंग राइट हैंड से प्रहार करने आगे बढ़े, लेकिन “द वॉरियर” ने पीछे हटकर खुद को बचाया और एक खतरनाक लेफ्ट हुक से जवाब दिया। नास्तुकिन की आगे की ओर गति के कारण वो उस स्ट्राइक से बच नहीं सके और ली की सटीकता के कारण उनका हुक सीधे अपने निशाने पर लगा।

रूसी एथलीट अपने घुटनों के बल गिर गए और United MMA व Evolve के प्रतिनिधि ने मौके का फायदा उठाते हुए अपने विरोधी पर ताकतवार राइट हैंड्स की बरसात कर दी।

नास्तुकिन ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन “द वॉरियर” अपने ताकतवर पंच से हमला करते रहे जब तक रेफरी के पास बाउट को रोकने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था और उन्होंने केवल 73 सेकंड में जीत हासिल कर ली।

Christian Lee Timofey Nastyukhin ONE on TNT II 1920X1280 21.jpg

मैच से पहले कई लोग नास्तुकिन की स्ट्राइकिंग पावर पर फोकस कर रहे थे, लेकिन ली ने कहा कि वो इसके लिए भली-भांति तैयार थे और उसका जवाब देने के लिए अच्छी तरह जानते थे कि उन्हें क्या करना है।

टाइटल होल्डर ने मैच के बाद मिच चिल्सन को बताया, “टिमोफी हमेशा नॉकआउट की तलाश में रहते हैं, तो हमने गेम प्लान भी उसी पर बनाया था।”

“स्पीड और सटीकता से आप पावर को मात दे सकते हो और आज वही हुआ।”

Christian Lee Timofey Nastyukhin ONE on TNT II 1920X1280 26.jpg

इस जीत के बाद ली का रिकॉर्ड अब 15-3 का हो गया है और ये दूसरी बार है जब उन्होंने अपने ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। उन्होंने केवल 22 साल की उम्र में ONE Championship में सबसे अधिक जीत (15) और सबसे अधिक फिनिश (14) का रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT II’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ली Vs. नास्तुकिन

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)