4 बड़ी बातें जो हमें ‘ONE On TNT II’ से पता चलीं

Christian Lee Timofey Nastyukhin ONE on TNT II 1920X1280 3 768x512

गुरुवार, 15 अप्रैल को “द लॉयन सिटी” में हुए “ONE on TNT II” में फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिला।

एक ONE वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी विरासत कायम रखी, एक ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने 2-स्पोर्ट चैंपियन बनने की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ाया और लीड कार्ड के मुकाबले भी धमाकेदार रहे।

अब सवाल है कि शो के धमाकेदार एक्शन के बाद एथलीट्स का आगे का सफर क्या होगा। इसलिए यहां जानिए उन 5 बातों के बारे में जो हमें “ONE on TNT II” में पता चलीं।

#1 “द वॉरियर” सुपर-फाइट के लिए तैयार

ONE Lightweight World Champion Christian Lee

साल 2019 में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली जबरदस्त लय में नजर आए हैं। “ONE on TNT II” में इसी शानदार लय की झलक दिखाते हुए उन्होंने #3 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन को पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया।

अब वो लाइटवेट डिविजन के टॉप 5 कंटेंडर्स में से 4 को हरा चुके हैं। लाइटवेट चैंपियन का मानना है कि वो दूसरे डिविजन में भी एंट्री ले सकते हैं।

दिसंबर 2019 में उन्होंने फेदरवेट डिविजन में वापसी के संकेत दिए थे। वहीं इस साल की शुरुआत में नए ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली ने United MMA टीम के स्टार के खिलाफ मैच की इच्छा जताई थी।

मगर इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे “द वॉरियर” ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को प्राथमिकता दे रहे हैं। वो पहले भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं और नास्तुकिन को हराने के बाद फिर वही बात दोहराई।

केवल 22 साल की उम्र में ली ने ONE के लाइटवेट डिविजन पर अपना प्रभुत्व कायम कर लिया है। अभी तक कोई चैलेंजर उन्हें हरा नहीं पाया है इसलिए ये वर्ल्ड चैंपियन vs वर्ल्ड चैंपियन मैच के लिए सबसे सही समय हो सकता है।

#2 जेनेट टॉड ने तैयार किया फ्यूचर प्लान

Muay Thai star Janet Todd fights Anne Line Hogstad at "ONE on TNT II"

जेनेट “JT” टॉड ने #3 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड को हराकर खुद को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर साबित किया है और भविष्य में अपने लिए सफलता के नए दरवाजे खोल दिए हैं।

ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की नजरें मॉय थाई बेल्ट पर हैं। संभव है कि इस साल के अंतिम महीनों में उन्हें ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ मैच मिल सकता है, लेकिन फिलहाल ब्राजीलियाई स्टार ब्रेक पर चल रही हैं।

इस समय के लिए टॉड ने अलग प्लान तैयार किए हैं।

“ONE on TNT II” के पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में उन्होंने अंतरिम ONE एटमवेट मॉय थाई टाइटल के लिए स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ ट्रायलॉजी बाउट के संकेत दिए। साथ ही उन्होंने ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग को 8-विमेंस ONE Super Series टूर्नामेंट की शुरुआत की सलाह भी दी।

“JT” खुद को बेस्ट एटमवेट स्ट्राइकर साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। एक और बड़ी जीत के बाद संभव ही उन्हें चैंपियनशिप मैच मिल जाएगा।

#3 वांग की ONE में धमाकेदार वापसी

6 साल ONE Championship से दूर रहने के बाद “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ ने किम क्यु सुंग को तीसरे राउंड में नॉकआउट कर दिखाया कि क्यों वो ग्लोबल स्टेज के बड़े स्टार बनने की काबिलियत रखते हैं।

वांग ने साल 2015 में अपना ONE डेब्यू किया था, जो उनका प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शला आर्ट्स डेब्यू भी रहा। सर्वसम्मत निर्णय से हार झेलने के बाद उन्होंने अपनी स्किल्स में सुधार और अनुभव हासिल कर ONE में वापसी की है।

वापसी का फैसला उनके लिए सही साबित हुआ है।

किम ने जैसे ही लेफ्ट हुक लगाने की कोशिश की, तभी “लिटल वर्लविंड” की दमदार एल्बो के प्रभाव से दक्षिण कोरियाई स्टार मैट पर जा गिरे। कुछ और पंचों के बाद मैच समाप्ति की घोषणा कर वांग को विजेता घोषित किया गया।

वापसी कर वांग ने दिखाया है कि वो अब एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बन चुके हैं और दुनिया के बेस्ट एथलीट्स में जगह बनाने में भी सक्षम हैं।

#4 कामिकुबो को मिल सकती है बेंटमवेट रैंकिंग्स में जगह

Japanese MMA stars Shuya Kamikubo fights Mitchell Chamale at "ONE On TNT II"

शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो धीरे-धीरे बेंटमवेट रैंकिंग्स के टॉप कंटेंडर्स में जगह बनाने के करीब पहुंच रहे हैं। पिछले मैच में जीत के बाद अब उनके लिए पहचान प्राप्त करना पहला लक्ष्य होगा।

TRY H Studio और Itadaki Jiu-Jitsu स्टार ने ONE में 4-0 के रिकॉर्ड को साथ लिए एंट्री ली थी। इस रिकॉर्ड को उन्होंने मिचेल “मामाज़ बॉय” चमाली को दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक से हराकर और भी बेहतर कर दिया है।

जापानी ग्रैपलर को अगला मैच टॉप कंटेंडर्स में से एक के खिलाफ मिल सकता है और अगले मैच में जीत उन्हें ONE बेंटमवेट रैंकिंग्स के टॉप 5 में जगह दिला सकती है।

“स्टेल्थ” ने अब संभव ही डिविजन के टॉप कंटेंडर्स को सचेत कर दिया होगा और अब समय आ गया है जब वो अपनी स्किल्स को टॉप लेवल के एथलीट्स के खिलाफ परखें।

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT II’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ली Vs. नास्तुकिन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48