इन 5 कारणों से आपको ONE 169: Atlanta में होने वाली ली Vs. रसुलोव फाइट के लिए उत्साहित होना चाहिए

Kiamrian Abbasov Christian Lee ONE on Prime Video 4 1920X1280 149

ONE का अटलांटा में होने वाला ब्लॉकबस्टर डेब्यू एक MMA वर्ल्ड टाइटल मैच जुड़ने से और भी धमाकेदार हो गया है।

9 नवंबर को ONE 169: Atlanta में दो डिविजन के चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली अपने ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को टर्किश सनसनी अलीबेग रसुलोव के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

स्टेट फार्म एरीना में होने वाले इस इवेंट में शामिल ये फाइट बहुत ही धमाकेदार रहेगी। आइए नजर डालते हैं कि क्यों इस इवेंट का ये मैच बहुत ही खास होगा।

#1 लंबे समय बाद चैंपियन की वापसी

ONE Championship में 21 फाइट्स के अनुभवी “द वॉरियर” अपने करियर का सबसे लंबा ब्रेक लेकर वापसी करने जा रहे हैं।

ली का आखिरी मुकाबला नवंबर 2022 में हुआ, जब उन्होंने कियामरियन अबासोव को हराकर ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता और दो डिविजन के चैंपियन बने।

ONE में रहते हुए 26 वर्षीय सुपरस्टार ने खुद को खेल के सबसे बेहतरीन वर्ल्ड चैंपियंस में स्थापित किया है। लंबे समय से एक्शन से दूर रहने के बाद फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।

#2 रसुलोव को कभी हार नहीं मिली

रसुलोव के पास वर्ल्ड चैंपियन की वापसी का मजा किरकिरा करने की स्किल्स मौजूद हैं।

31 वर्षीय टर्किश फाइटर ने 6 जुलाई को ONE Fight Night 23 में ONE डेब्यू करते हुए अपने रिकॉर्ड को 13-0 किया और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच अपने नाम किया।

उस मुकाबले में रसुलोव ने पूर्व लाइटवेट चैंपियन ओक रे यूं को अंतरिम लाइटवेट MMA टाइटल के लिए हराया, लेकिन हाइड्रेशन टेस्ट में फेल होने की वजह से वो बेल्ट जीतने के लिए अयोग्य हो गए।

हालांकि, इसके बावजूद डेब्यू कर रहे स्टार ने दक्षिण कोरियाई फाइटर के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। अब वो अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखते हुए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लाइटवेट MMA फाइटर के खिलाफ खुद को टेस्ट करना चाहेंगे।

#3 टॉप ग्रैपलर्स के बीच की दिलचस्प फाइट

दोनों ही एथलीट्स बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स हैं, लेकिन वे अपना सर्वश्रेष्ठ काम ग्रैपलिंग डिपार्टमेंट में करते हैं।

ली को अपनी ताकत और नॉकआउट के लिए जाना जाता है, लेकिन वो पूर्व हवाई स्टेट रेसलिंग चैंपियन और लंबे समय से MMA के छात्र रहे हैं। “द वॉरियर” ने अपने आपको टेकडाउन आर्टिस्ट और घातक टॉप पोजिशन ग्रैपलर के रूप में स्थापित किया है।

रसुलोव ने दागेस्तान, जिसे दुनिया के सबसे तगड़े ग्रैपलर्स का स्थान माना जाता है, में अपने टेकडाउंस और टॉप कंट्रोल को धार दी है।

आसान शब्दों में कहें तो इस मैच में शानदार ग्रैपलिंग का नमूना देखने को मिलेगा।

#4 क्या लंबे समय एक्शन से दूर रहने की वजह से ली को नुकसान होगा?

काफी लंबे समय एक्शन से दूर रहने की वजह से ली के फैंस सोच रहे होंगे कि क्या उन्हें ONE 169 में तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लगेगा।

इतने गैप के बावजूद “द वॉरियर” एक शानदार प्रोफेशनल फाइटर हैं और वो पूरी तरह से इस चुनौती के लिए तैयार रहेंगे। फिर भी कितनी भी ट्रेनिंग सर्कल में एक्शन की बराबरी नहीं कर सकती।

अगर ली को लंबे समय बाद वापसी की वजह से नुकसान हुआ तो बेल्ट रसुलोव के पास जा सकती है।

#5 दोनों फाइटर्स अमेरिका में प्रभाव छोड़ना चाहेंगे

गौर करने वाली बात है कि वर्ल्ड चैंपियन और चैलेंजर दोनों अमेरिका में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं और वो हर हाल में फैंस के लिए एक जबरदस्त शो पेश करना पसंद करेंगे।

दो डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन के रूप में ली ने खुद को ग्लोबल सुपरस्टार बनाया है और अटलांटा में उनका शानदार स्वागत हो सकता है।

अगर रसुलोव अपने यूएस डेब्यू में “द वॉरियर” को हराकर बेल्ट जीत पाए तो अपने फैंस की संख्या बढ़ा लेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)