3 MMA फाइट्स जिन्हें 2023 में सब देखना चाहेंगे

Christian Lee after becoming 2-division ONE World Champion

ONE Championship के लिए पिछले 12 महीने धमाकेदार रहे, जहां दुनिया के कई बड़े एथलीट्स फाइट करते नजर आए।

नए वर्ल्ड चैंपियंस देखने को मिले, नए कंटेंडर्स उभरकर सामने आए और कुछ फाइटर्स ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है।

इसी तरह नए साल में भी कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 3 मैचों के बारे में, जिन्हें 2023 में सब देखना चाहेंगे।

सायिद इज़ागखमेव vs. क्रिश्चियन ली

कियामरियन अबासोव ने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल बाउट के पहले राउंड में क्रिश्चियन ली को लगभग फिनिश कर दिया था, लेकिन ली ने जबरदस्त वापसी करते हुए तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

अब 2-डिविजन किंग बन चुके “द वॉरियर” 2023 में अपनी दोनों बेल्ट्स को डिफेंड करना चाहते हैं और उनके इस सफर की शुरुआत एक खतरनाक लाइटवेट चैलेंजर के खिलाफ मैच से हो सकती है।

सायिद इज़ागखमेव को उनके संभावित चैलेंजर के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने ONE 163 में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या एओकी को 90 सेकंड के अंदर फिनिश कर दिया था। अब उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 और डिविजन की रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

चूंकि ली अभी तक रैंकिंग्स में इज़ागखमेव से ऊपर के स्थानों पर मौजूद ओक रे यूं (#1) और दागी अर्सलानअलीएव (#2) को पहले ही हरा चुके हैं इसलिए रूसी स्टार को अगला वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बनाया जा सकता है।

इज़ागखमेव अभी तक ली के सबसे कठिन रेसलिंग प्रतिद्वंदी हो सकते हैं, जो ONE में तकनीकी नॉकआउट और सबमिशन से भी जीत हासिल कर चुके हैं।

दूसरी ओर, सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट भी हर एक मुकाबले के साथ बेहतर होते गए हैं और उन्हें हराना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

एंजेला ली vs. हैम सिओ ही

हैम सिओ ही का सामना इत्सुकी हिराटा से होने वाला था, लेकिन हिराटा अपना वेट मिस कर गईं इसलिए उनके मैच को रद्द कर दिया गया। हैम इससे निराश हैं, लेकिन वो अभी भी एटमवेट डिविजन की सबसे दिलचस्प कंटेंडर्स में से एक बनी हुई हैं।

#2 रैंक की कंटेंडर बन चुकीं दक्षिण कोरियाई स्टार मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली के सामने कठिन चुनौती पेश कर सकती हैं।

ली अभी तक #1 रैंक की कंटेंडर स्टैम्प फेयरटेक्स को हरा चुकी हैं, वहीं हैम सिओ ही का खतरनाक स्ट्राइकिंग स्टाइल उनके ली के खिलाफ मैच को जबरदस्त बना रहा होगा।

“अनस्टॉपेबल” एक अच्छी ग्रैपलर हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग को भी बेहतर बना लिया है। मगर हैम के पास अनुभव है, जिसकी मदद से वो सबसे कठिन चुनौतियों को भी पार करती रही हैं और कभी हार ना मानने की मानसिकता उन्हें डिफेंडिंग चैंपियन के लिए कठिन प्रतिद्वंदी साबित कर रही होगी।

जब दुनिया की 2 बेस्ट विमेंस MMA एथलीट्स आमने-सामने आ रही हों तो खतरनाक एक्शन का देखा जाना तय है।

शामिल गासानोव vs. गैरी टोनन

शामिल गासानोव 2022 के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक रहे, जो ONE फेदरवेट MMA डिविजन के टॉप पर पहुंचना चाहते हैं।

उन्होंने ONE Fight Night 3 में अपने डेब्यू मैच में किम जे वूंग को पहले राउंड में सबमिशन से हरा दिया था। उसके बाद उन्होंने #2 रेंक के कंटेंडर गैरी टोनन को मुकाबले के लिए चैलेंज करने में जरा भी देर नहीं की।

#5 रैंक के कंटेंडर गासानोव का रिकॉर्ड 13-0 का है और अपनी वर्ल्ड-क्लास सबमिशन स्किल्स की मदद से जीत दर्ज करते आए हैं। मगर उनके अभी तक के प्रतिद्वंदियों की ग्रैपलिंग स्किल्स कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन गैरी टोनन जितनी अच्छी नहीं थीं।

ये स्पष्ट है कि रूसी एथलीट कठिन मुकाबले चाहते हैं और टोनन वाकई में उनकी कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। वो ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में थान ली से हार गए थे, लेकिन वो डिविजन के किसी भी कंटेंडर को हराने का दमखम रखते हैं।

इस मैच का विजेता फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट पाने के करीब पहुंच जाएगा, जो अभी चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट टांग काई के पास है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one