ओक रे यूं को अमेरिकी धरती पर मुकाबला करने में आया मजा, उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल बाउट

Ok Rae Yoon Lowen Tynanes ONE Fight Night 10 80

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और वर्तमान में #1 रैंक के कंटेंडर ओक रे यूं उस 26 पाउंड सोने की बेल्ट को फिर से हासिल करना चाहते हैं, जो कभी उनके पास हुआ करती थी।

बीते मई में हुए ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में दक्षिण कोरियाई स्टार ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़ा कदम उठाया था। उन्होंने बेहद मजबूत फाइटर लोवेन टायनानेस के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत दर्ज की थी।

अमेरिकी धरती पर ONE की ऐतिहासिक शुरुआत के दौरान ये फाइट कोलोराडो के डेनवर में हुई थी। इस पर ओक का कहना था कि उन्होंने 1stBank सेंटर में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में जबरदस्त तरीके से मुकाबला किया था।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“मैं ये जरूर कहता हूं कि अमेरिकी इवेंट और फैंस अन्य देशों के कार्यक्रमों की तुलना में अविश्वसनीय रूप से जीवंत और अति उत्साहित थे। मुझे यही पसंद है।”

पूर्व लाइटवेट टाइटल होल्डर को उत्तर अमेरिकी फैंस के सामने मुकाबला करने में जितना मजा आया, उतना ही उन्हें कोलोराडो के पहाड़ी क्षेत्र और वहां के समय के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस बात को वो खुद स्वीकारते हैं।

ओक ने समझायाः

“जेट लेग (स्थानीय समय से तालमेल बिठाने) की वजह से मैं मुकाबले से 2 हफ्ते पहले ही वहां पहुंच गया था। हालांकि, जेट लेग के प्रभावों के साथ तालमेल बिठाना बहुत चुनौतीपूर्ण था और मेरी शारीरिक स्थिति उस वक्त बहुत अच्छी नहीं थी। मेरी शारीरिक हालत और सहनशीलता प्रतिद्वंदी का सामना करने से ज्यादा मुश्किल थी। चाहे फिर वो ऊंचाई की वजह से हो या समय के अंतर से, वहां के हिसाब से ढलना बिल्कुल भी आसान नहीं था।”

https://www.instagram.com/p/Cr4XLpxPBDo/

ओक, टायनानेस को भी श्रेय देने से नहीं चूंके, जिन्होंने मैच के दौरान विकसित स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन किया, जो उनकी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग का पूरक थी।

और आखिर में जब उन्होंने जीत हासिल की तो 32 साल के एथलीट कुछ हद तक निराश दिखे कि बाउट का फैसला जजों के पास चला गया थाः

“इस बाउट में मेरे प्रतिद्वंदी ग्रैपलिंग में मजबूत थे। इस वजह से मैंने ग्रैपलिंग में शामिल होने की बजाय अपनी स्ट्राइकिंग को सामने लाने की रणनीति बनाई। हालांकि, प्रतिद्वंदी ने मेरी अपेक्षा से अधिक मजबूत प्रदर्शन किया और मुझे निराशा है कि मैं उन्हें फिनिश करने में विफल रहा।”

ओक अगली अंतरिम टाइटल या ट्रायलॉजी बाउट ली संग चाहते हैं

भले ही वो अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, लेकिन ओक रे यूं ने टॉप रैंक के लाइटवेट MMA कंटेंडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए ONE Fight Night 10 में महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी। स्वाभाविक रूप से, वो अपने अगले मुकाबले में वर्ल्ड टाइटल शॉट का लक्ष्य बना रहे हैं।

हालांकि, वर्तमान किंग क्रिश्चियन ली पिछले साल अगस्त में वर्ल्ड टाइटल रीमैच के दौरान ओक को हराने के बाद से मुकाबले से दूर हैं। दरअसल, वो अपनी छोटी बहन विक्टोरिया ली की दुःखद मौत का शोक मना रहे हैं।

दक्षिण कोरियाई फाइटर अगले मैच में अपने चिर-प्रतिद्वंदी ली से भिड़ना पसंद करेंगे, लेकिन अगर टाइटल होल्डर जल्द ही लौटने के लिए तैयार नहीं हुए तो वो अंतरिम खिताब के लिए बाउट करने को लेकर भी उतना ही खुश होंगे।

ओक ने कहाः

“मैं हमेशा नंबर 1 था और आज भी नंबर 1 हूं इसलिए मुझे निश्चित रूप से अगले खिताबी मुकाबले में हाथ आजमाना चाहिए। क्रिश्चियन ली ने कहा कि वो अगले साल वापसी करेंगे और अगर उससे पहले कोई अंतरिम टाइटल की फाइट होती है तो मुझे लगता है कि ऐसा करना मेरे लिए सही रहेगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अगला किंग कौन है।”

देखा जाए तो ली ने दोनों के बीच हुए हालिया मुकाबले को जीता था। वहीं, ओक ने सितंबर 2021 में ONE: REVOLUTION में अपनी पहली वर्ल्ड टाइटल बाउट में जीत हासिल की थी।

Team Mad के प्रतिनिधि के अनुसार, 2 लाइटवेट स्टार्स को आखिरकार एक ट्रायलॉजी मैच में भिड़कर अपना स्कोर तय करना होगा।

ओक ने आगे कहाः

“क्रिश्चियन ली जब वापस आएंगे तो हमें तुरंत मुकाबला करना होगा। ये कभी भी हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं खिताब वापस लेकर ही रहूंगा। चूंकि, हमारा रिकॉर्ड फिलहाल 1-1 से बराबर है इसलिए विजेता का निर्धारण हमेशा के लिए करने को आखिरी फाइट का समय आ गया है।”

न्यूज़ में और

Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33