वो 5 पुरुष MMA सुपरस्टार्स जिन्हें हम ONE सबमिशन ग्रैपलिंग में देखना पसंद करेंगे

Kang Ji Won Buchecha WINTERWARRIORS 1920X1280 13 768x512

ONE Championship ने दुनिया के कई टॉप ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और सैम्बो एथलीट्स को साइन करके 2022 में तेजी से अपने सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन का विस्तार किया है।

ग्राउंड गेम स्पेशलिस्ट्स को जोड़ने के साथ ही हमने ONE के टॉप MMA फाइटर्स को भी सबमिशन ग्रैपलिंग के मुकाबलों में शामिल होते देखा है, जिसमें ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर, #2 रैंक्ड के फेदरवेट कंटेंडर गैरी टोनन और पूर्व लाइटवेट किंग शिन्या एओकी हैं।

हालांकि, साल 2023 में फैंस कुछ और MMA सुपरस्टार्स को ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग रूल सेट के तहत मुकाबला करते देखना चाहेंगे।

तो आइए जानते हैं संगठन के 5 बेस्ट पुरुष ग्राउंड फाइटर्स के बारे में और ये भी समझते हैं कि वो सबमिशन मुकाबलों के लिए किस तरह से तैयार हैं।

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा

अपराजित हेवीवेट एथलीट मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा 4-औंस के ग्लव्स पहनने वाले शायद BJJ के सबसे बेहतरीन फाइटर हैं। इसके साथ शानदार तरीके से 17 BJJ वर्ल्ड चैंपियनशिप्स अपने नाम कर चुके ब्राजीलियाई एथलीट ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन के लिए एकदम परफेक्ट बैठते हैं।

4 प्रोफेशनल MMA फाइट्स में “बुशेशा” ONE के ग्लोबल फैन्स के सामने अपनी ग्रैपलिंग क्षमताओं का हुनर पेश कर चुके हैं। उन्होंने पहले राउंड में 4 फिनिश हासिल की हैं, जिनमें से 3 सबमिशन के जरिए मिली हैं।

बेस्ट BJJ फाइटर्स में से एक के रूप में सर्कल में कदम रखने के बाद सभी को वर्ल्ड क्लास ग्रैपलर्स के खिलाफ अल्मेडा की ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) लेवल की सबमिशन स्किल देखनी अच्छी लगेगी।

डिमिट्रियस जॉनसन

मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को अब तक का टॉप पाउंड-फॉर-पाउंड MMA फाइटर मानने के साथ कॉम्बैट के हर क्षेत्र में सबसे शानदार स्किल्स के लिए सराहा भी जाता है।

फ्लाइवेट किंग पहले ही अपनी स्टैंडअप स्किल्स को मिक्स्ड रूल्स सुपर फाइट में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ परख चुके हैं। ऐसे में वो अपनी सबमिशन स्किल्स को भी एक बार जरूर परखने की कोशिश करना चाहेंगे।

“माइटी माउस” से एक मैच के लिए मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची उत्सुक हैं। अगर किस्मत ने चाहा और चीजें सही दिशा में जारी रहीं तो MMA और BJJ के शानदार एथलीट्स के बीच बहुप्रतीक्षित बाउट देखने को मिल सकती है।

किश्चियन ली

ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली ये साबित करने के लिए काफी कुछ कर चुके हैं कि वो MMA के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक हैं, लेकिन उनकी BJJ ब्लैक बेल्ट स्किल्स किस तरह से ग्रैपलिंग में बदल पाएगी?

“द वॉरियर” के पास कुल 17 जीतों में से 4 सबमिशन शामिल हैं, लेकिन ये आंकड़े पूरी कहानी बयां नहीं करते। भले ही ली ने स्ट्राइक्स के जरिए अपने कई फिनिश हासिल किए हों, लेकिन ग्राउंड पर उनमें से ज्यादातर नॉकआउट्स बेहतर रेसलिंग, पोजिशनिंग और सभी तरह की ग्रैपलिंग क्षमताओं के दम पर ही आए हैं।

MMA के प्रति उनके बेधड़क, अति-आक्रामक दृष्टिकोण के साथ फैंस 2-डिविजन किंग को एक वर्ल्ड क्लास ग्रैपलर से मुकाबला करते देखना चाहेंगे।

मुराद रामज़ानोव

अपराजित दागेस्तानी वेल्टरवेट एथलीट मुराद रामज़ानोव सबमिशन ग्रैपलिंग रैंक के लिए एक और तगड़े दावेदार हो सकते हैं। इस सूची के अन्य ग्राउंड गेम एक्सपर्ट्स के विपरीत रामज़ानोव रेसलिंग और सैम्बो के बैकग्राउंड से आते हैं, जो सर्कल में एक नए तरीके का जोश लाते हैं।

रेसलिंग और सैम्बो के अनुभव के साथ रूसी एथलीट ने दम घोंट देने वाले एक टॉप-कंट्रोल आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसमें जबरदस्त ताकत और ग्रैपलिंग एक्सचेंजेस में गजब की ऊर्जा रहती है।

ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन में सैम्बो और BJJ के बीच चल रही प्रतिद्वंदिता को ध्यान में रखते हुए मौजूदा स्पोर्ट में रामज़ानोव एक वर्ल्ड क्लास जिउ-जित्सु एथलीट से बाउट करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे।

एको रोनी सपुत्रा

अंत में फ्लाइवेट कंटेंडर एको रोनी सपुत्रा को सबमिशन ग्रैपलिंग की गहराई को जरूर नापना चाहिए।

लगातार 7 बाउट जीतने वाले एथलीट ने पहले राउंड में सबमिशन से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इंडोनेशियाई स्टार MMA में अपने प्रभावशाली फ्रीस्टाइल रेसलिंग बैकग्राउंड के साथ आए हैं, जिसमें करियर की 116 जीत और सिर्फ 10 हार शामिल हैं।

फिर भी सपुत्रा ने खुद को एक रेसलर से कहीं ज्यादा साबित किया है। उदाहरण के लिए योडकाइकेउ फेयरटेक्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में उन्होंने टॉप पोजिशन छोड़ते हुए लेग लॉक पर हमला करके सनसनीखेज हील हुक लगाया था।

ये सपुत्रा को अपना स्पोर्ट्स बदलकर सबमिशन ग्रैपलिंग रूल्स के तहत मुकाबला करने वाला एक प्रमुख उम्मीदवार बनाता है।

सबमिशन ग्रैपलिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan