ONE Championship में BJJ vs. सैम्बो प्रतिद्वंदिता की क्या है हालिया स्थिति

Danielle Kelly Mariia Molchanova ONE on Prime Video 4 1920X1280 15 768x512

साल 2022 में ONE Championship ने अपने सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजंस में कई वर्ल्ड-क्लास ग्राउंड फाइटर्स को शामिल किया है।

ONE ने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और सैम्बो वर्ल्ड चैंपियंस को साइन किया है इसलिए अब तक दोनों खेलों के एथलीट्स के बीच कई धमाकेदार फाइट देखी जा चुकी हैं।

BJJ vs. सैम्बो एथलीट्स की प्रतिद्वंदिता अभी जारी है, जिसमें BJJ को 3-0 की बढ़त हासिल है।

इसलिए आइए जानते हैं जिउ-जित्सु और सैम्बो की भिड़ंत में अभी तक क्या देखने को मिला है।

रोड्रीगो मैरेलो vs. रुसलान बग्दासारियन

ये मुकाबला ONE 161 में हुआ, जिसमें BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर रोड्रीगो मैरेलो का सामना अंतर्राष्ट्रीय सैम्बो स्टार रुसलान बग्दासारियन से हुआ।

इन 2 स्टाइल्स की टक्कर ने दुनिया भर के फैंस का मनोरंजन किया है और ये मैच उम्मीद से बहुत जल्दी समाप्त हो गया था।

BJJ स्पेशलिस्ट को बग्दासारियन को एंकल लॉक लगाकर टैप आउट करवाने के लिए केवल 15 सेकंड लगे, जो ONE के इतिहास के किसी सबमिशन ग्रैपलिंग मैच का सबसे तेज फिनिश रहा।

मैरेलो इस इस धमाकेदार जीत के साथ शानदार प्रतिद्वंदिता की शुरुआत हुई और सैम्बो पर 1-0 की बढ़त बनाई।

केड रुओटोलो vs. ऊअली कुरझेव

https://www.instagram.com/p/CkAFFzmLyZv/

समय बीतने के साथ सबमिशन ग्रैपलिंग के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ने लगी थी।

ONE Fight Night 3 में युवा BJJ सुपरस्टार केड रुओटोलो का सामना सबसे पहले ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में 4 बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव से हुआ।

रुओटोलो ने इससे कुछ ही दिन पहले ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी और अपने इस शानदार सफर को जारी रखना चाहते थे।

हालांकि कुरझेव ने मैच की शुरुआत एक स्वीप के साथ की, लेकिन कुछ देर बाद ही रुओटोलो की ओर से एकतरफा अटैक होने लगा था। अमेरिकी स्टार ने आक्रामक रणनीति अपनाकर अपने विरोधी को डिफेंड करने पर मजबूर किया।

मैच का फिनिश तब आया, जब BJJ स्टार ने हील हुक लगाकर अपने विरोधी को टैप आउट करने पर मजबूर किया और वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम किया।

डेनियल केली vs. मारिया मोल्चानोवा

ONE Fight Night 5 में अमेरिकी स्टार डेनियल केली की भिड़ंत सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन मारिया मोल्चानोवा से हुई।

BJJ एक बार फिर बेहतर साबित हुआ क्योंकि केली ने अपनी ब्लैक बेल्ट स्किल्स की मदद से एक आसान जीत दर्ज की।

कुछ ही सेकंडों बाद केली ने मोल्चानोवा पर बैक कंट्रोल प्राप्त किया और इससे पहले सैम्बो एथलीट जवाब में कोई हमला कर पातीं, तभी अमेरिकी एथलीट ने सबमिशन मूव लगाने की कोशिश की।

2 मिनट बाद जिउ-जित्सु स्टार ने रीयर-नेकेड चोक लगाकर अपनी विरोधी को टैप आउट करने पर मजबूर किया। इस शानदार जीत ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस और BJJ को सैम्बो पर 3-0 की बढ़त दिलाई।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.