ONE 162 में एको रोनी सपुत्रा के लगातार 7वें फिनिश ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिलवाया

Eko Roni Saputra Yodkaikaew Fairtex ONE162 1920X1280 1 768x512

शुक्रवार, 21 अक्टूबर को मलेशिया के अक्षीयता एरीना में आयोजित हुए ONE 162: Zhang vs. Di Bella में भाग लेने वाले स्टार्स ने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक नॉन-स्टॉप एक्शन प्रदान किया।

लेकिन एक एथलीट ऐसे थे, जिनका खेल कौशल और फिनिश की भूख उन्हें बाकी के फाइटर्स से अलग करती है।

वो एथलीट हैं एको रोनी सपुत्रा, जिन्होंने ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग की ओर से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस अपने नाम किया।

मेन कार्ड की शुरुआत में इंडोनेशियाई रेसलिंग स्टार ने योडकाइकेउ फेयरटेक्स को एक हील हुक से सबमिट कर इवेंट का एकमात्र बोनस जीता।

सपुत्रा ने अपने पैने ग्राउंड गेम से मॉय थाई स्पेशलिस्ट पर दबदबा बनाए रखा और अपने प्रतिद्वंदी के पैर पर खतरनाक दांव लगाया, जिसकी बदौलत पहले राउंड के 2:16 मिनट पर “Y2K” को टैप आउट करना पड़ा।

इसी के साथ, वो लगातार पहले राउंड में सात फिनिश अर्जित करने वाले पहले प्रतियोगी बन गए और उन्होंने ONE की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

ये 31 वर्षीय एथलीट की ONE Championship में लगातार सातवीं जीत भी थी, जिसने उनका रिकॉर्ड अब 7-1 का कर दिया है।

इस शानदार फॉर्म के साथ सपुत्रा ने फ्लाइवेट MMA डिविजन की टॉप-5 रैकिंग्स में शामिल होने की प्रबल दावेदारी पेश की है, जहां आज अमेरिकी लैजेंड डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन की बादशाहत है।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30