डैनी किंगड के हटने के बाद ONE Fight Night 15 में हू योंग का सामना करेंगे एको रोनी सपुत्रा

Eko Roni Saputra Yodkaikaew Fairtex ONE162 1920X1280 11 768x512

उभरते हुए फ्लाइवेट MMA फाइटर “वुल्फ वॉरियर” हू योंग को अब ONE Fight Night 15 में एक नया प्रतिद्वंदी मिल गया है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में चीनी एथलीट का सामना #3 रैंक के कंटेंडर डैनी किंगड के साथ होना था, लेकिन टखने की चोट के चलते फिलीपीनो दिग्गज ने इस मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है।

नतीजतन, अब 7 अक्टूबर को हू का सामना इंडोनेशिया के एको रोनी सपुत्रा से होगा।

“वुल्फ वॉरियर” दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने पहले चार मुकाबलों में बेहद शानदार प्रदर्शन करते दिखे।

उन्होंने ONE Hero series में 4-0 के रिकॉर्ड के चलते कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया और मार्च 2021 में डेब्यू करते हुए योडकाइकेउ के खिलाफ जीत हासिल की।

#4 रैंक के युया वाकामत्सु के खिलाफ मिली हार ने हू के जीत के सिलसिले को रोक दिया, लेकिन उसके बाद से 27 वर्षीय स्टार ने पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जेहे युस्ताकियो और दक्षिण कोरिया के फ्लाइवेट स्टार वू सुंग हूं को हराया।

“वुल्फ वॉरियर” के खाते में आई एक और जीत उन्हें टॉप 5 रैंकिंग्स में पहुंचा सकती है, लेकिन सपुत्रा उनके रास्ते में रोड़ा बन सकते हैं।

इंडोनेशियाई रेसलिंग सनसनी के लंबी जीत के सिलसिले का अंत फरवरी महीने में किंगड ने किया था, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि वो तीन राउंड के मुकाबलों में टॉप स्टार्स का सामना करने का दम रखते हैं।

इस हार से पहले Evolve टीम के प्रतिनिधि ने पहले राउंड में लगातार सात जीत अपने नाम की थीं और अपनी उभरती हुई स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग का परिचय दुनिया को दिया था।

सपुत्रा दोबारा जीत हासिल करने के लिए उतावले होंगे। वो डिविजन में अपनी स्थिति को फिर से मजबूत करना चाहते हैं और ऐसे में हू उनके लिए अच्छे प्रतिद्वंदी रहेंगे।

बैंकॉक में मिली जीत दोनों में से किसी एक को फ्लाइवेट डिविजन में काफी आगे पहुंचा देगी और दूसरे को खिताबी मैच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

सपुत्रा और हू दोनों में से कोई भी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के सपने में पिछड़ना नहीं चाहेगा, ऐसे में 7 अक्टूबर को एक जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

ONE Fight Night 15 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6