MMA सुपरस्टार एड्रियानो मोरेस को बेटी के जन्म के बाद नई प्रेरणा मिली – ‘हर पल का आनंद ले रहा हूं’

Demetrious Johnson Adriano Moraes ONE Fight Night 10 7

जब एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में एक्शन में लौटेंगे तो पिता बनने के बाद ये उनका पहला मुकाबला होगा।

9 नवंबर को पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर का सामना तीन रैंक के डैनी “द किंग” किंगड से एक अहम मैच में होगा, जिससे कि रिक्त वर्ल्ड टाइटल का नया चैलेंजर निकलकर सामने आ सकता है।

मोरेस ने आखिरी बार ONE Fight Night 10 में मुकाबला किया था, जब उन्हें महानतम MMA दिग्गज डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

उसके बाद से ब्राजीलियाई स्टार के निजी जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

बिना पिता की मौजूदगी में हुई परवरिश की वजह से मोरेस ने माना कि पिता बनने के वक्त वो घबराहट में थे। लेकिन अपनी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने बताया कि ये उनके करियर का सबसे अच्छा फैसला था:

“भगवान की कृपा से हमारा परिवार बढ़ गया है। अब लीला के रूप में हमारे घर में एक नन्ही परी है। पिता बनने के बारे में मैंने जीवन में कभी नहीं सोचा था, मैं डरा हुआ था क्योंकि मेरी परवरिश बिना पिता के हुई।

“मेरे मन में काफी सारे संदेह थे। मेरी शादी के बाद पत्नी और मैंने माता-पिता बनने का फैसला किया। ये बहुत ही अच्छा है। ये मेरे जीवन में हुई सबसे अच्छी चीज है।”

पिता बनना जितनी खुशियां लेकर आता है, ये उतना ही चैलेंजिंग भी होता है।

एक वर्ल्ड क्लास मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में करियर और पिता के रोल में तालमेल बैठाना कतई आसान नहीं रहा है। लेकिन वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ समय बिताकर बहुत खुश हैं:

“अभी सिर्फ तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा हूं। ये किसी मैराथन की तरह है, मगर बहुत अच्छी रही है और मैं हर पल का आनंद ले रहा हूं।

“मैं पहले ही क्वीन को डिफेंड कर रहा था और अब मैं हमारे घर की प्रिंसेस को डिफेंड कर रहा हूं।”

मोरेस को पिता बनने की वजह से ट्रेनिंग के लिए अतिरिक्त प्रेरणा मिली है।

वो जानते हैं कि एक दिन लीला दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में उनकी फाइट्स की वीडियो देखेंगी और इस वजह से वो खुद को ज्यादा पुश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“बिल्कुल, मैं बहुत ज्यादा प्रेरित हूं। मैं एक उदाहरण बनना चाहता हूं। मैं उन्हें दिखाना चाहता हूं कि थोड़े प्यार और लगन के दम पर सब चीजें सही हो जाती हैं। मैं चाहता हूं कि उन्हें अपने पिता पर गर्व हो।

“मैं चाहता हूं कि वो एक दिन मेरी कहानी देखे, मेरे साथ जो कुछ भी हुआ और ये उनके लिए प्रेरणा का काम करे ताकि वो अपने सपनों को पूरा कर सके।”

मोरेस चाहते हैं कि उनकी बेटी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की प्रैक्टिस करे

एक मार्शल आर्टिस्ट और BJJ में ब्लैक बेल्ट होने के चलते ये कोई हैरानी की बात नहीं है कि एड्रियानो मोरेस अपनी बेटी को ग्रैपलिंग आर्ट में देखना चाहते हैं।

उनका मानना है कि स्वीमिंग, BJJ और एथलेटिक्स बच्चों के लिए बहुत अच्छा होता है:

“लीला काफी सारे खेलों की प्रैक्टिस करेगी। मुझे लगता है कि खेल बच्चों में अनुशासन लाता है। स्वीमिंग सबसे पूर्ण खेलों में से एक है। ये आपको शारीरिक तौर पर अच्छा रखता है।

“और जिउ-जित्सु बिल्कुल। उन्हें आत्मरक्षा सीखनी होगी। मैं उन्हें अपने साथ ट्रेनिंग करने का सपना देखता हूं। जिउ-जित्सु में उन्हें सम्मान देना आएगा।”

मोरेस चाहते हैं कि उनकी बेटी BJJ की प्रैक्टिस करें क्योंकि उन्होंने अपने अनुभव से जाना है कि इससे जीवन के हर पहलू में कितना फायदा होता है।

उन्होंने बताया:

“जिउ-जित्सु ने मेरी, मेरे दोस्तों और जानने वालों की जिंदगी बदली है। मैं जानता हूं कि जिउ-जित्सु लीला के जीवन का अभिन्न अंग होगा। मैं जानता हूं कि ये उनके लिए अच्छा होगा क्योंकि ये सभी बच्चों के लिए अच्छा रहता है। मुझे लगता है कि जिउ-जित्सु जीवन में उनकी बहुत मदद करेगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4