23 मार्च को जापान में होने वाले ONE 172 के लिए रोडटंग Vs. टकेरु, मोरेस Vs. वाकामत्सु II मैचों का ऐलान

heated rodtang and takeru face off

23 मार्च 2025 को ONE Championship जापान के साइटामा सुपर एरीना में दुनिया के सबसे बड़े और बेहतरीन मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स के साथ धमाकेदार इवेंट का आयोजन करेगा।

ONE 172 के मेन इवेंट में इस पीढ़ी के दो सबसे लाजवाब स्ट्राइकर्स टक्कर लेते दिखेंगे। पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना पांच राउंड की फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग सुपर फाइट में तीन डिविजन के पूर्व K-1 वर्ल्ड चैंपियन टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा से होगा।

इसके अलावा वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए पूर्व फ्लाइवेट MMA चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस की भिड़ंत युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु से होगी।

थाई फैन फेवरेट रोडटंग और जापानी दिग्गज टकेरु का सामना 2024 की शुरुआत में होना था, लेकिन रोडटंग को चोट की वजह से मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब दोनों ही एथलीट्स इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए तैयार हैं।

रोडटंग दुनिया के सबसे चर्चित स्ट्राइकर्स में से एक हैं, जिन्हें अपने निडर स्टाइल के लिए जाना जाता है। 27 वर्षीय स्टार ने ONE में अपनी 17 में से सिर्फ एक ही स्ट्राइकिंग बाउट हारी है।

हाल ही के किकबॉक्सिंग मैच में “द आयरन मैन” ने साबित किया कि वो एक मॉय थाई फाइटर से बढ़कर हैं। उन्होंने डेनिस पुरिच के खिलाफ साल के सबसे बेहतरीन और यादगार मैचों में से एक पेश किया।

रोडटंग कई बार टकेरु से भिड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं और उनकी मनोकामना 23 मार्च को पूरी हो रही है।

टकेरु ने किकबॉक्सिंग में इतनी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनकी वजह से उन्हें अब तक के सबसे महान किकबॉक्सर्स में गिना जाना सही है।

K-1 में तीन बेल्ट्स के अलावा “द नेचुरल बोर्न क्रशर” एक पूर्व ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं, जो एक समय सात साल तक कोई भी मैच नहीं हारे थे और फिर वो ONE Championship का हिस्सा बने।

टकेरु का सामना रोडटंग से अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच में होना था, लेकिन अंत में उनकी टक्कर दो खेलों और दो भार वर्गों के ONE वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 से ONE 165 में हुई। भले ही उन्हें “द किकिंग मशीन” के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने जज्बे से लाखों नए फैंस बनाए।

उसके बाद 33 वर्षीय मेगास्टार ने सितंबर में हुए ONE Friday Fights 81 में म्यांमार के हीरो थांट ज़िन को नॉकआउट कर ONE में पहली जीत दर्ज की।

आसान शब्दों में कहें तो ONE 172 में होने वाले रोडटंग बनाम टकेरु मुकाबला हाल ही के समय की सबसे बड़ी किकबॉक्सिंग फाइट होगी, जो कि इस इवेंट को यादगार बना देगी।

इसके अलावा कार्ड में मोरेस और वाकामत्सु 26 पाउंड की फ्लाइवेट MMA गोल्ड बेल्ट के लिए दो-दो हाथ करेंगे।

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन द्वारा इस साल रिटायरमेंट लिए जाने के बाद से ही खिताब रिक्त है और डिविजन के टॉप कंटेंडर्स टाइटल मैच पाने की कोशिश कर रहे थे।

मोरेस को वर्ल्ड टाइटल मैचों का अच्छा-खासा अनुभव है और वो अपने 10 साल के ONE Championship करियर में आठ बार फ्लाइवेट MMA चैंपियन रह चुके हैं।

साल 2022 में हुए ONE X में उन्होंने अपने खिताब को वाकामत्सु के खिलाफ डिफेंड किया था। तब ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने तीसरे राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की थी।

लेकिन उसके बाद से “लिटल पिरान्हा” ने काफी अनुभव हासिल किया है। उन्होंने लगातार तीन फाइट जीतीं और फ्लाइवेट MMA रैंकिंग्स में दूसरा स्थान भी पाया।

दोनों के बीच के इतिहास और लंबे करियर को देखते हुए वाकामत्सु एक धमाकेदार मैच की उम्मीद कर रहे होंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400