दिसंबर 2024 में ONE Championship में हुई धमाकेदार फाइट्स और बड़ी घोषणाओं पर एक नजर

Christian Lee Alibeg Rasulov ONE Fight Night 26 46

ONE Championship ने बेहद खास तरीके से एक और एक्शन से भरपूर साल का समापन किया।

पिछले चार हफ्तों के दौरान दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने अमेरिकी प्राइमटाइम इवेंट, तीन एशिया प्राइमटाइम शो और 2025 के लिए कई बड़े मैचों की घोषणा की।

इससे पहले कि अगले साल की शुरुआत हो, आइए इस महीने ONE Championship में क्या-क्या हुआ, यहां जानते हैं।

ONE Fight Night 26 में वर्ल्ड चैंपियंस अपनी बेल्ट बचाने में रहे कामयाब

7 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov में दो वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगे हुए थे।

दो डिविजन के MMA चैंपियन क्रिश्चियन ली ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए अपराजित चैलेंजर अलीबेग रसुलोव का सामना किया और अनजाने में रसुलोव की आंख में अंगुली लगने की वजह से मैच नो-कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ।

इसके अलावा ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन मायसा बास्तोस ने दूसरी बार पूर्व चैंपियन डेनियल केली को हराने में सफलता पाई।

शैडो ने सिटीचाई को हराया, ONE Friday Fights 92 में कई सारे चौंकाने वाले नतीजे

साल के आखिरी शो ONE Friday Fights 92: Sitthichai vs. Shadow का आयोजन 20 दिसंबर को हुआ, जिसमें कई सारे चौंकाने वाले परिणाम दिखे।

उभरते हुए स्टार शैडो सिंघा माविन ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए आठ बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को सर्वसम्मत निर्णय से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में हराया।

इससे पहले डेब्यू कर रहे चीनी स्ट्राइकर लिउ मेंगयैंग ने जापानी मेगास्टार मासाकी नोइरी को फेदरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से मात दी जबकि रूसी स्टार इगोर बिक्रेव ने सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पानपयाक जित्मुआंगनोन को हराकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

वहीं पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मरात ग्रिगोरियन ने मोरक्कन सनसनी अब्देलाली ज़ाहिदी को नॉकआउट किया तो महानतम विमेंस स्ट्राइकर अनीसा मेक्सेन ने ONE में डेब्यू कर रहीं काना मोरिमोटो को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

ONE Friday Fights 90 और 91 में बेहतरीन मुकाबले

7 दिसंबर को हुए ONE Friday Fights 90 के मेन इवेंट में बेलारूसी स्टार अंतर कासेम ने कोंगक्लाई सोर सोमाई को राइट हुक के जरिए दूसरे राउंड में ढेर किया।

वहीं को-मेन इवेंट में अपराजित रूसी स्टार असादुलाह इमानगज़ालिएव ने पूर्व टॉप पांच फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर डेडुआंगलैक वानखोंगोम एमबीके को स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाकर 60 सेकंड में हराया।

उसके सात दिन बाद थाईलैंड के कोमावट एफए ग्रुप ने ONE Friday Fights 91 के मेन इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रूसी के अलेक्सी बेलिको को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

लेकिन ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के छोटे भाई फ्रेडी हैगर्टी ने शो में सबसे ज्यादा छाप छोड़ी।

20 वर्षीय इंग्लिश सनसनी ने ONE Friday Fights में लगातार तीसरी नॉकआउट जीत अपने नाम की। इस बार उन्होंने काओक्लाई चार हापयाक को राइट और लेफ्ट पंचों के वार से मात दी।

2025 की पहली तिमाही के लिए कई बड़ी फाइट्स की घोषणा

साल 2025 के शुरुआती तीन महीनों के लिए ढेर सारी यादगार फाइट्स की घोषणा कर दी गई है।

11 जनवरी को होने वाले ONE Fight Night 27: Tang vs. Abdullaev के लिए मैच घोषित हो चुके हैं। कनाडाई पावरहाउस डान्टे लियोन 180-पाउंड कैचवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में दो बार के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टॉमी लेंगाकर का सामना करेंगे।

24 जनवरी को बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले ONE 170 में कई यादगार मैच देखने को मिलेंगे।

इवेंट में BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) दिग्गज मार्सेलो गार्सिया का सामना ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में मासाकाज़ू इमानारी से होगा।

इसके अलावा टॉप पांच बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर्स की भिड़ंत भी देखने को मिलेगी, जहां #3 रैंक के कियामरन नबाती की टक्कर #5 रैंक के नबील अनाने से होगी। वहीं फ्रेडी हैगर्टी एक डिविजन ऊपर जाकर जोहान एस्टुपिनन के जुड़वा भाई जॉर्डन एस्टुपिनन का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में करेंगे।

गुरुवार, 20 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में ONE 171: Qatar के साथ वापसी हो रही है।

इस ब्लॉकबस्टर इवेंट के छह मैचों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं। ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी अपनी बेल्ट को #1 रैंक के कंटेंडर वेई रुई तो वहीं डिविजनल चैंपियन जोशुआ पैचीओ की टक्कर अंतरिम चैंपियन जैैरेड ब्रूक्स से ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल की तीसरी बाउट में होगी।

इसके अलावा फैंस को #3 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल गासानोव की टक्कर #4 रैंक के मार्टिन गुयेन, वेल्टरवेट MMA मैच में टर्किश फाइटर दागी अर्सलानअलीएव की भिड़ंत क्रोएशियाई सनसनी रॉबर्टो सोल्डिच से देखने को मिलेगी।

इसके अलावा पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियंस बिबियानो फर्नांडीस और केविन बेलिंगोन पांचवीं और आखिरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगे। ये फर्नांडीस के करियर की आखिरी फाइट होगी। वहीं लंबे इंतजार के बाद भारतीय रेसलिंग सनसनी ऋतु फोगाट वापसी कर एटमवेट MMA मुकाबले में अयाका मियूरा से भिड़ेंगी।

वहीं 23 मार्च को जापान में ONE 172: Takeru vs. Rodtang के साथ प्रमोशन की वापसी होने जा रही है।

साइटामा सुपर एरीना में होने वाले मेन इवेंट मैच में पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन और तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन टकेरु सेगावा का सामना फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट में होगा।

इसके अतिरिक्त इवेंट में वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए रीमैच होगा, जिसमें पूर्व डिविजनल चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर एड्रियानो मोरेस की टक्कर #2 रैंक के युया वाकामत्सु से होगी।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty