एड्रियानो मोरेस ने ONE 169 में डैनी किंगड के खिलाफ पिछला प्रदर्शन दोहराने का प्लान बनाया

Demetrious Johnson Adriano Moraes ONE Fight Night 10 7

टॉप रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर और पूर्व डिविजनल चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस जानते हैं कि उन्हें #3 रैंक के कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड के खिलाफ कहां बढ़त हासिल रहेगी।

इन दोनों का सामना शनिवार, 9 नवंबर को होने वाले ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug के बहुत अहम मैच में होगा।

ONE Fight Night 10 में डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ पांच राउंड के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार के बाद ये उनका पहला मुकाबला है।

वो दोबारा जीत की राह पर लौटने और वेकेंट (रिक्त) खिताब को जीतने के लिए उत्सुक हैं। “द किंग” से ब्राजीलियाई स्टार का सामना 2017 में ONE: LEGENDS OF THE WORLD में हुआ, जिसमें उन्होंने पहले राउंड में सबमिशन से जीत हासिल कर ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया था।

उन्होंने रीमैच के बारे में onefc.com को बताया:

“मैं पहली फाइट में उन्हें नीचे गिराने में कामयाब रहा और अपने जिउ-जित्सु खेल को लागू कर पाया। वो जानते हैं कि मेरा जिउ-जित्सु उनसे बेहतर है।

“मैं जानता हूं कि वो अपने ग्राउंड गेम पर बहुत काम कर रहे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि उनका ग्राउंड गेम कमजोर है और मेरा मजबूत पक्ष जिउ-जित्सु है।”

यकीनन, इन दोनों के पिछले मुकाबले के बाद से काफी कुछ बदला है। किंगड अब अपने पुराने कैंप Team Lakay को छोड़कर Lions Nation MMA में चले गए हैं और वहां अपने ग्रैपलिंग गेम को सुधारने पर लगातार काम कर रहे हैं।

“मिकीन्यो” ने किंगड की ताकत और कमजोरी के बारे में बात की:

“उनका मजबूत पक्ष स्ट्राइकिंग है। वो वुशु का किकबॉक्सिंग से साथ अच्छे से मिश्रण करते हैं। उनके हाथ बहुत तेज हैं और बॉडी व सिर पर वार करते हैं।

“उनकी स्ट्राइकिंग बड़ी गतिशील है। वो जिउ-जित्सु को अच्छे से डिफेंड कर लेते हैं। लेकिन इस वजह से मैं अपने काउंटर अटैक पर काम करुंगा। मैं मानता हूं कि जिउ-जित्सु उनकी कमजोरी है।”

इस कारण मोरेस जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं और उनका मानना है कि मैच का नतीजा पिछले मुकाबले की तरह होगा।

उन्होंने बताया:

“मैं बहुत फोकस के साथ इस फाइट में जाऊंगा और उन्हें दोबारा सबमिट कर दूंगा। मैं उन्हें हरा दूंगा।”

मोरेस का लक्ष्य रीस मैकलेरन के साथ वर्ल्ड टाइटल मैच

एक रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर एड्रियानो मोरेस जानते हैं कि वो वर्ल्ड टाइटल मैच की ओर दस्तक दे रहे हैं।

इस साल पूर्व डिविजनल चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन के रिटायर होने के चलते ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल अभी वेकेंट (रिक्त) है।

“मिकीन्यो” को पूरा विश्वास है कि अगर उन्होंने 9 नवंबर को डैनी किंगड को हरा दिया तो वो चैंपियनशिप मैच हासिल कर लेंगे:

“बाकी दावेदारों के बीच भी फाइट होगी, जिसमें पता चलेगा कि बेल्ट के लिए कौन फाइट करेगा। लेकिन जानता हूं कि अगर मैं जीता तो बेल्ट के लिए फाइट करूंगा।”

जहां तक संभावित वर्ल्ड टाइटल मैच में प्रतिद्वंदी का सवाल है तो मोरेस की नजरें #4 रैंक के कंटेंडर रीस मैकलेरन पर हैं, ऐसा इसलिए नहीं कि उनकी ऑस्ट्रेलियाई स्टार के साथ कोई निजी दुश्मनी है।

“लाइटनिंग” के नाम से मशहूर ONE सुपरस्टार सालों से फ्लाइवेट MMA डिविजन के टॉप पर हैं और दो बार ब्राजीलियाई सुपरस्टार के साथ उनका मुकाबला बुक किया गया था, लेकिन वो किन्हीं कारणों से स्थगित हो गया।

“मिकीन्यो” ने बताया:

“मेरा मानना है कि अगले कंटेंडर रीस मैकलेरन होंगे। मैं उनका सामना करना चाहता हूं क्योंकि रैंक वाले एथलीट्स में से वो एक हैं, जिनसे मेरा सामना नहीं हुआ है। हमारी फाइट 2018 में होनी थी, मगर नहीं हो पाई।

“वो एक ऐसे एथलीट हैं, जो ONE Championship में बहुत लंबे समय से हैं। मैं सोचता हूं कि वो टाइटल के लिए फाइट करना डिजर्व करते हैं।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35