किंगड के खिलाफ भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं सपुत्रा – ‘मेरी स्ट्राइकिंग अपने विरोधी से बिल्कुल भी कम नहीं है’

Eko Roni Saputra Yodkaikaew Fairtex ONE162 1920X1280 11 768x512

अपने पिछले मुकाबले में करियर की सबसे बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद शनिवार, 25 फरवरी को एको रोनी सपुत्रा आखिरकार फ्लाइवेट MMA डिविजन के टॉप एथलीट्स में से एक का सामना करेंगे।

इंडोनेशियाई रेसलिंग सनसनी ने पिछले साल अक्टूबर में योडकाइकेउ फेयरटेक्स को सबमिट करके #3 रैंक के कंटेंडर डैनी किंगड के खिलाफ बाउट का मौका पाया था। अब वो ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में उनसे मुकाबला करने के लिए बेताब हैं।

उभरते हुए फाइटर बनने के दौरान कुछ लोगों ने उनकी प्रतिभा पर संदेह किया था। खासकर, उनके पिछले प्रतिद्वंदी के खिलाफ, लेकिन यही वो चीज़ थी, जिसने उन्हें सफल होने के लिए और भी ज्यादा प्रोत्साहित किया।

लगातार 7 बाउट जीतकर विजय रथ पर सवार 31 साल के एथलीट मार्शल आर्ट्स के ग्लोबल स्टेज पर प्रतिभाशाली प्रतिद्वंदियों के खिलाफ खुद को साबित करने के लिए रोमांचित हैं।

योडकाइकेउ पर अपनी जीत के बारे में उन्होंने कहाः

“मैं उस बाउट से बहुत संतुष्ट था क्योंकि इससे पहले उन्होंने बयान दिया था कि मैं बड़े एथलीट्स के खिलाफ मुकाबला करने के काबिल नहीं हूं। ऐसे में ये मेरे लिए चुनौती बन गया था। आखिरकार, मैंने उन्हें दिखा दिया कि वो मेरे सामने कुछ भी नहीं थे।”

पहले राउंड के हील हुक सबमिशन ने ये दिखा दिया था कि सपुत्रा फ्लाइवेट के उच्च स्तर के फाइटर्स के खिलाफ मुकाबला करने में सक्षम हैं। ऐसे में जीत ही उनका सबसे बड़ा ईनाम थी, जो वो चाहते थे।

Evolve टीम के प्रतिनिधि के पास अब अपने ही डिविजन के सबसे सम्मानित फाइटर्स में से एक के खिलाफ खुद को परखने का मौका है, जो पहले ही कई बड़े नाम वाले एथलीट्स से मुकाबला कर चुके हैं।

जीत या हार का तो पता नहीं पर सपुत्रा अपनी एक मजबूत छाप ज़रूर छोड़ना चाहते हैं। हालांकि, वो इसमें सफल होने और अपने देश की ताकत दिखाने की पूरी उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने बतायाः

“मैं साल की अपनी पहली बाउट की शुरुआत शानदार ढंग से करना चाहता हूं। मैं बस बेस्ट देना चाहता हूं। इंडोनेशिया के लोगों के लिए मैं अपनी अधिकतम क्षमताओं को प्रदर्शित करना चाहता हूं। साबित करना चाहता हूं कि इंडोनेशियाई MMA लोगों की सोच से बहुत बड़ा है और दुनिया को इसका सम्मान करना चाहिए।

“अगर मैं टॉप-5 प्रतिद्वंदियों से हार जाता हूं तो इसका अर्थ है कि मैं अभी वहां रहने के काबिल नहीं हूं? इसी वजह से ये साबित करना चाहता हूं कि मैं उसी जगह के काबिल हूं। मैं अपने से ऊपर के सभी अन्य फाइटर्स को चुनौती देता रहूंगा।”

डैनी किंगड को हल्के में नहीं ले रहे एको रोनी सपुत्रा

एको रोनी सपुत्रा की लगातार 7 फाइट की जीत अविश्वसनीय रूप से पहले राउंड में आई हैं, लेकिन विनम्र स्वभाव वाले इंडोनेशियाई एथलीट इस सफलता को अपने सिर पर नहीं चढ़ने दे रहे हैं।

वो जानते हैं कि डैनी किंगड उनसे एक कदम आगे हैं और उन्हें फिलीपींस के दिग्गज एथलीट को गंभीरता से लेना चाहिए। मजबूत स्ट्राइकिंग के साथ Team Lakay से आने वाले “द किंग” स्टैंड-अप गेम में उनके लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

इससे सपुत्रा को अपनी बेहतर स्ट्राइकिंग को परखने का मौका मिलेगा। हालांकि, इन सबसे ज्यादा रेसलिंग स्पेशलिस्ट अपना गीयर बदलने और ज़रूरी स्किल्स का इस्तेमाल करने के लिए तैयार रहेंगे।

उन्होंने कहाः

“मैं बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं होना चाहता हूं। मैं बस सबसे अच्छा करने की कोशिश करूंगा, अच्छी ट्रेनिंग करूंगा और इस मुकाबले के लिए अपना सबसे बेहतर गेम तैयार करूंगा।

“अगर किंगड को हराने के लिए ज्यादा आत्मविश्वास से भरा हूं तो इसका अर्थ है कि मैं बहुत आगे निकल गया हूं। मैं सिर्फ अपने गेम प्लान के मुताबिक ही बाउट करूंगा। मैं कुछ स्ट्राइकिंग के साथ भिड़ना चाहता हूं। अगर लगता है कि मेरे पास अच्छे टेकडाउन का मौका है तो मैं उसे जरूर आजमाऊंगा। मैं मुकाबले की रफ्तार के साथ ही आगे बढ़ता रहूंगा।

“हम ये नहीं जानते हैं कि सर्कल के अंदर क्या होगा। अगर हमें आसानी से टेकडाउन मिल सकता है तो हम इसे क्यों नहीं फिनिश करेंगे? ऐसे में हमें बाउट को लंबा खींचने की कोई जरूरत नहीं होगी।”

इन सबके बावजूद वो अपने प्रतिद्वंदी की स्ट्राइकिंग का पूरा सम्मान करते हैं। सपुत्रा को अब भी लगता है कि अगर वो खड़े रहकर वार करते हैं तो किंगड को उन्हें हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए।

रेसलिंग हमेशा ही उनकी नींव रहेगी, लेकिन उभरते हुए सितारे को लगता है कि वो अपने प्रतिद्वंदी को झटका दे सकते हैं और लगातार अपनी स्ट्राइकिंग जारी रख सकते हैं, जिसकी बहुत कम लोग उम्मीद करते हैं।

सपुत्रा ने आगे कहाः

“मुझे लगता है कि डैनी को मेरे गेम के बारे में ज्यादा नहीं पता होगा। वो केवल यही सोचते होंगे कि मैं ग्राउंड पर काफी मजबूत हूं। इस वजह से मैं डैनी को बड़ा झटका देने वाला हूं।

“मेरे पास बहुत से हथियार हैं। संक्षेप में बताऊं तो मैं स्टेडियम को अपनी क्षमताओं से हैरत में डालकर शोर मचाने के लिए मजबूर कर दूंगा। मैं साबित करना चाहता हूं कि मेरी स्ट्राइकिंग अपने विरोधी से बिल्कुल भी कम नहीं है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)