जापान में होने वाले ONE 165 में इत्सुकी हिराटा, डैनी किंगड, युया वाकामत्सु के साथ अन्य MMA स्टार्स जोड़े गए

Hirata Kingad Wakamatsu

ONE 165: Rodtang vs. Takeru के ब्लॉकबस्टर कार्ड में चार रोमांचक MMA मुकाबले शामिल किए गए हैं।

टोक्यो के एरियाके एरीना में जापान का सही मायने में प्रतिनिधित्व होगा क्योंकि 28 जनवरी को अब पांच और स्थानीय हीरोज़ एक्शन में दिखेंगे।

जापान की राजधानी में स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है क्योंकि वर्ल्ड टाइटल के चार दावेदार इस इवेंट में भाग लेंगे। टॉप 5 कंटेंडर्स हिरोबा मिनोवा और गुस्तावो बलार्ट आमने-सामने होंगे जबकि #2 रैंक के कंटेंडर बोकांग मासूनयाने का सामना अपराजित उभरते सितारे कीटो यामाकीटा से होगा।

साथ ही, जापानी सनसनी इत्सुकी हिराटा और अयाका मियूरा विमेंस एटमवेट मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी और टोक्यो के स्ट्राइकर युया वाकामत्सु अपने पुराने प्रतिद्वंदी डैनी किंगड से टक्कर लेंगे।

मिनोवा ने अपने ONE Championship करियर की शुरुआत में लिटो आदिवांग और पूर्व डिविजनल किंग एलेक्स सिल्वा पर कड़ी मेहनत से जीतों के साथ खुद को #3 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर के रूप में स्थापित किया था।

ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स और मासूनयाने से हार के बाद सैतामा के निवासी अब अपने देश की धरती पर वर्ल्ड टाइटल मैच के मौके के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

हालांकि, ऐसा करने के लिए उन्हें बलार्ट से पार पाना होगा।

“एल ग्लैडीएडर” अभी तीन फाइट की जीत की लय के साथ बुलंदियों पर है, जिसमें सिल्वा और पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन योसूके सारूटा पर जीत शामिल हैं।

#4 रैंक के स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए क्यूबा के ओलंपिक रेसलर अगर मिनोवा को मात देने में सफल होते हैं तो ब्रूक्स और पूर्व डिविजनल किंग जोशुआ पैचीओ के बीच होने वाले वर्ल्ड टाइटल रीमैच के विजेता को चुनौती दे सकते हैं।

#2 रैंक के मासूनयाने भी खुद की दावेदारी पेश कर सकते हैं।

“लिटल जायंट” जापानी धरती पर एक स्थानीय हीरो को हराकर दक्षिण अफ़्रीकी झंडा फहराने की कोशिश करेंगे। इस तेज-तर्रार 29 वर्षीय एथलीट ने पिछले अप्रैल में अपने सबसे हालिया मुकाबले में मिनोवा को पछाड़ दिया था और यहां एक और जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब पहुंचा सकती है।

दूसरी ओर, यामाकीटा ने पिछले मार्च में अपने प्रमोशनल डेब्यू में जबरदस्त छाप छोड़ी। उस शाम उन्होंने सिल्वा के साथ तीन राउंड के घमासान में सर्वसम्मत जीत अपने नाम की थी।

अगर “पॉकेट मॉन्क” अपने मूल स्थान टोक्यो में मासूनयाने के खिलाफ जीत दर्ज कर पाते हैं तो स्ट्रॉवेट MMA डिविजन को चेतावनी दे सकते हैं।

28 जनवरी को दो सम्मानित जूडोका के बीच एक ऑल-जापान मुकाबला होगा, जहां दोनों ही महिला एथलीट विजयी होना चाहेंगी।

हिराटा ने प्रोमोशन में पांच दमदार जीतों के साथ शुरुआत की थी, लेकिन तब से उन्हें कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में 24 वर्षीय एथलीट को मार्च में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हैम सिओ ही से कड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

ONE 165: Rodtang vs. Takeru में वो जीत की पटरी पर वापस आना चाहेंगी। लेकिन अपने विमेंस एटमवेट डेब्यू में मियूरा एक बड़ी छाप छोड़ने की योजना बना रही हैं।

“ज़ोम्बी” के नाम से विख्यात मियूरा ने अपने ट्रेडमार्क स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना दांव से विमेंस स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में सबको परेशानी में डाला हुआ है, यहां तक कि वो ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए “द पांडा” जिओंग जिंग नान को भी चुनौती दे चुकी हैं।

लेकिन केवल एक महीने पहले ही मेंग बो पर पहले राउंड में सबमिशन जीत हासिल करने के बाद वो अब एक नए भार वर्ग में उतरेंगी, जहां वो ONE विमेंस एटमवेट MMA क्वीन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच को हासिल करने की कोशिश करेंगी।

जहां तक ​​वाकामत्सु का सवाल है, वो फ्लाइवेट MMA रैंकिंग्स की सीधी चढ़ने और अपने फिलीपीनो प्रतिद्वंदी के खिलाफ बदला पूरा करना चाहेंगे।

अपने ONE Championship करियर की शुरुआत में 2018 में तीन राउंड के एक घमासान में उन्हें किंगड से हार मिली थी और उसके बाद मार्च 2019 में आज के फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन ने उन्हें मात दी थी।

उसके बाद “लिटल पिरान्हा” ने पांच मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उन्हें उस समय के ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच भी दिया गया था।

वाकामत्सु उस सुनहरे मौके का फायदा नहीं उठा सके और उन्हें अपने अगले मुकाबले में भी हार का स्वाद चखना पड़ा। लेकिन टोक्यो के नॉकआउट आर्टिस्ट ने पिछले जुलाई में दुनिया को अपनी ताकत की याद दिलाई थी, जब उन्होंने चीनी कंटेंडर शी वेई को पहले ही राउंड में फिनिश कर दिया था।

अब वो #2 रैंक के कंटेंडर किंगड को हराकर अपने #4 रैंक के स्थान से आगे बढ़ने की कोशिश के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फिलीपीनो स्ट्राइकिंग सनसनी, जो अब Lions Nation MMA का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने पिछले फरवरी में अपने कौशल से कई बार के इंडोनेशियाई नेशनल रेसलिंग चैंपियन एको रोनी सपुत्रा को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी थी।

अगर वो वाकामत्सु को दोबारा हराने में समर्थ होते हैं तो शायद उन्हें जॉनसन की गोल्डन बेल्ट को जीतने का अवसर मिल सकता है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.