माइकी मुसुमेची ने ऐतिहासिक जीत पर बात की – ‘जिउ-जित्सु का सबसे बड़ा टाइटल’

Mikey Musumeci after winning the ONE World Championship

ONE Fight Night 2 में माइकी मुसुमेची ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी क्लेबर सूसा को हराते हुए ONE का सबसे पहला सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया था।

अब उनका ONE रिकॉर्ड 2-0 का है और उन्होंने सूसा के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में 2-1 की बढ़त कायम कर ली है।

मगर “डार्थ रिगाटोनी” का मानना है कि वर्ल्ड टाइटल हासिल करना उनके लिए केवल एक जीत से कहीं अधिक महत्व रखता है।

सबसे ज्यादा अहम बात ये है कि उनकी इस जीत ने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और सबमिशन ग्रैपलिंग के खेल को एक नई पहचान दिलाई है।

नए ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“मैं ONE के इतिहास का सबसे पहला सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन हूं। भविष्य में कई महान चैंपियंस देखने को मिलेंगे, लेकिन ये इस सफर की शुरुआत है। मैंने और क्लेबर ने फैंस के लिए इस मैच को यादगार बनाया और इतिहास भी रचा। इसलिए ये मेरे लिए गर्व की बात है।”

मुसुमेची इससे पहले 5 बार IBJJF वर्ल्ड चैंपियन रहे और उन्हें दुनिया का बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड BJJ स्पेशलिस्ट माना जाता है। उनका मानना है कि उनकी कमर से बंधी 26 पाउंड्स की ONE Championship बेल्ट उनके शानदार करियर को बयां कर रही है।

वो इस बात से वाकिफ हैं कि ONE ने BJJ के खेल को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है और वो इस मौके का फायदा उठाकर इस खेल को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना चाहते हैं।

26 बर्षीय स्टार ने कहा:

“इस जीत का मेरे करियर में बहुत महत्व है क्योंकि मैं जानता हूं कि ONE Championship टाइटल जिउ-जित्सु के खेल में सबसे ऊपर है और अगली पीढ़ियों के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि के समान होगा।

“इसलिए इसे जीतने वाला पहला व्यक्ति बनना अपने आप में खास है। इस वजह से मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।”

डिमिट्रियस जॉनसन के साथ फाइट कर इतिहास रचना चाहते हैं मुसुमेची

नए ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन मुसुमेची एक ऐसी फाइट चाहते हैं, जो बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

वो MMA लैजेंड और मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन के साथ फाइट करना चाहते हैं।

मुसुमेची पहले ही अपना सपना पूरा कर चुके हैं और “माइटी माउस” के साथ फाइट करने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा:

“मैं इस समय डिमिट्रियस ‘माइटी माउस’ जॉनसन के साथ भिड़ंत को अपना ड्रीम मैच मानता हूं क्योंकि इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी और मुझे भी उनके जैसे महान एथलीट के खिलाफ फाइट कर गौरव मिलेगा।

“मैं अभी तक जिउ-जित्सु में हर एक टाइटल को जीत चुका हूं। इसलिए मैं दूसरों को भी जिउ-जित्सु करने और इसे देखने के लिए प्रेरित करना चाहता हूं।”

“डार्थ रिगाटोनी” को दुनिया के बेस्ट MMA फाइटर के खिलाफ अपनी BJJ स्किल्स को परखने में कोई दिक्कत नहीं है और ये फाइट सबमिशन ग्रैपलिंग के खेल को बहुत ऊंचे मुकाम पर पहुंचा सकती है।

Evolve टीम के स्टार ने कहा:

“मैं मानता हूं कि ये जिउ-जित्सु के इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फाइट होगी। इसलिए मेरी नजर में ये सबसे बड़ा मैच होगा और हम साथ में इतिहास रचेंगे। मैं ‘माइटी माउस’ का बड़ा फैन रहा हूं और उनके साथ ट्रेनिंग करना भी मेरे लिए गौरव का विषय होगा।”

सबमिशन ग्रैपलिंग में और

Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Grappling star Helena Crevar celebrates her debut victory at ONE Fight Night 39.