5 ऐसे हथियार जो मायसा बास्तोस को इतिहास की सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक बनाते हैं

Mayssa Bastos Kanae Yamada ONE Fight Night 20 13

ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सुपरस्टार मायसा बास्तोस ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए अमेरिकी सनसनी डेनियल केली को चुनौती देंगी।

ये बहुप्रतीक्षित फाइट 3 अगस्त को बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होगी।

खेल के हल्के वजन वर्गों में अब तक की सबसे महान महिला BJJ प्रतियोगी के रूप में पहचानी जाने वाली और नौ बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन एक सच्ची तकनीकी जादूगर हैं और वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में केली की अब तक की सबसे कठिन परीक्षा साबित होंगी।

इससे पहले कि वो ONE गोल्डन बेल्ट के लिए रिंग में कदम रखें, आइए उन तकनीकों पर नजर डालते हैं जो बास्तोस को दुनिया की सबसे खतरनाक सबमिशन हंटर्स में से एक बनाती हैं।

#1 उनके बैरिम्बोलो मूव का तोड़ नहीं

बास्तोस के खेल का केंद्रबिंदु उनका ‘बैरिम्बोलो’ मूव है, एक जटिल तकनीक जिसमें वो विरोधी की पीट पर कब्जा जमाने के लिए अपनी प्रतिद्वंदी के पैरों और कमर के नीचे से पकड़ बनाती हैं।

सीधे शब्दों में कहें तो 26 वर्षीय एथलीट के पास पुरुष या महिला BJJ एथलीट्स और किसी भी भार वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बैरिम्बोलो है।

वो अपने विशिष्ट ओपन गार्ड से तकनीक को अंजाम देती हैं। बास्तोस टॉप पोजिशन से भी इसमें हावी होने का दम रखती हैं, जिससे उनकी प्रतिद्वंदी को हर तरफ से खतरा होता है।

#2 द क्रैब राइड

बास्तोस की कई प्रतिद्वंदी दूर जाकर और अपनी कमर को जमीन पर टिकाकर बैरिम्बोलो से अपना बचाव करने का प्रयास करती हैं, जिससे वो अपनी पीठ का बचाव कर पाएंगे।

इसके जवाब में, बास्तोस ‘द क्रैब राइड’ के रूप में जानी जाने वाले पोजिशन में एक विशेषज्ञ हैं, जहां दोनों पैर विरोधी के घुटनों पर पकड़ बना लेती हैं।

इस मूव से वो अपने शरीर की अविश्वसनीय लचक और गतिशीलता का उपयोग प्रतिद्वंदी के कमर को मोड़ने और पीठ पर नियंत्रण हासिल करने के लिए करती हैं।

#3 रीयर-नेकेड चोक फिनिश

ये देखते हुए कि बास्तोस आज इस खेल में विरोधी की पीठ पर कब्जा जमाने में सर्वश्रेष्ठ हैं, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वो उस पोजिशन से एक टॉप फिनिशर साबित होती हैं।

एक बार जब वो अपनी प्रतिद्वंदी की पीठ पर हावी हो जाती हैं तो ब्राजीलियाई एथलीट का पसंदीदा हथियार रीयर-नेकेड चोक होता है।

ब्लैक बेल्ट लेवल पर अपने करियर की 57 सबमिशन जीतों में से कई जीत उनकी इसी चोक से आई हैं।

#4 अथक दबाव

चूंकि बास्तोस एक प्रतिभाशाली और खतरनाक गार्ड वाली एथलीट हैं, फैंस उनके टॉप पोजीशन के खेल को खारिज कर सकते हैं। लेकिन वे गलत साबित होंगे क्योंकि ब्राजीलियाई एथलीट को दबाव डालने में महारत हासिल है।

अपने जटिल और आधुनिक गार्ड गेम के विपरीत बास्तोस के पास गार्ड पासिंग की एक पुरानी शैली है, जो विरोधी पर दबाव डालने और मुख्य तकनीकों पर जोर देती है और ये सभी विश्वस्तरीय ब्लैक बेल्ट एथलीट्स के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है।

#5 आर्मबार

यदि वो अपनी प्रतिद्वंदी की पीठ तक पहुंचने का रास्ता नहीं खोज पाती हैं तो बास्तोस सबमिशन की तलाश करना बंद नहीं करती हैं। रीयर-नेकेड चोक के अलावा उनका पसंदीदा सबमिशन दांव कोहनी को तोड़ने की क्षमता रखने वाला आर्मबार है।

इस आर्मबार से वो फुर्ती से कई पोजिशंस से हमला कर सकती हैं, चाहे वो क्लोज्ड गार्ड, ओपन गार्ड या टॉप पोजिशन से खुद को ढालना।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.